एक्सप्लोरर

Altroz vs Baleno vs i20: कौन-सी कार देती है सबसे ज्यादा माइलेज? मिनटों में समझ जाएंगे अंतर

Altroz Vs Baleno Vs i20:अल्ट्रोज, बलेनो और i20 के बीच माइलेज में कौन सी हैचबैक आगे है? आइए पेट्रोल, डीजल और CNG वर्जन में किस कार का माइलेज सबसे ज्यादा है और किसका इंजन बेहतर है, यह जानते हैं.

Altroz Vs Baleno Vs i20: टाटा मोटर्स की नई Altroz 2025 अपडेटेड वर्जन के साथ बाजार में आ चुकी है और अब इसका सीधा मुकाबला Maruti Baleno, Hyundai i20 और Toyota Glanza से है, लेकिन सवाल है कि माइलेज के मामले में इनमें से कौन सी प्रीमियम हैचबैक सबसे बेस्ट है? आइए तीनों सेगमेंट की डिटेल्स विस्तार से जानते हैं.

CNG सेगमेंट में फ्यूल एफिशिएंसी

CNG सेगमेंट में यदि माइलेज की बात की जाए, तो Baleno और Glanza सबसे आगे हैं. दोनों में 1.2 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन है जो 76.4 bhp पावर और 98.5 Nm टॉर्क देता है, और ये CNG पर 30.61 km/kg की बेहतरीन माइलेज देती है. दूसरी ओर, Altroz CNG में 1.2 लीटर का इंजन है जो 72.4 bhp की पावर और 103 Nm का टॉर्क जनरेट करता है और इसकी माइलेज 26.90 km/kg है.

हालांकि, Altroz में 60 लीटर का डुअल सिलेंडर टैंक दिया गया है, जबकि Baleno और Glanza में केवल 55 लीटर का सिंगल सिलेंडर टैंक मिलता है, जिससे Altroz को लंबी दूरी में रेंज का फायदा मिलता है. Hyundai i20 फिलहाल CNG वर्जन में उपलब्ध नहीं है.

 डीजल सेगमेंट में Altroz आगे

डीजल सेगमेंट की बात करें तो Altroz Diesel इस सेगमेंट में इकलौती ऑप्शन है. इसमें 1.5 लीटर का इंजन है जो 88.7 bhp की पावर और 200 Nm का टॉर्क देता है, और इसका माइलेज 23.60 kmpl है. ना तो Baleno और ना ही i20 का डीजल वर्जन फिलहाल मौजूद है, जिससे Altroz डीजल लॉन्ग ड्राइवर्स और हाईवे यूजर्स के लिए बेहतरीन चॉइस बन जाती है.

पेट्रोल वर्जन

पेट्रोल वर्जन में तीनों कारें 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन के साथ आती हैं, लेकिन अंतर सिलेंडर में है. Altroz में 3-सिलेंडर इंजन है जिसकी अनुमानित माइलेज 18–20 kmpl के बीच है. Baleno Petrol 4-सिलेंडर इंजन के साथ आती है और मैनुअल वर्जन में 22.35 kmpl, जबकि AMT वर्जन में 22.94 kmpl की शानदार माइलेज देती है. Hyundai i20 Petrol में भी 4-सिलेंडर इंजन है और यह मैनुअल ट्रांसमिशन पर 20 kmpl की माइलेज देती है.

माइलेज की रेस में कौन है बेस्ट?

बता दें कि माइलेज के मामले और खासकर CNG और पेट्रोल वर्जन में Baleno हर सेगमेंट में आगे नजर आ रही है. वहीं, Altroz Diesel इस सेगमेंट में अपनी अलग पहचान बनाए रखती है और लॉन्ग टर्म यूज के लिए बढ़िया विकल्प है. i20 लुक्स और फीचर्स में बेहतर है, लेकिन माइलेज के मामले में Baleno और Altroz इसे पीछे छोड़ती हैं.

ये भी पढ़ें: बलेनो, i20 और ग्लैंजा को टक्कर देने आ गई Tata की ये नई प्रीमियम हैचबैक, बुकिंग शुरू, जानें फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget