एक्सप्लोरर

Tata Motors New Car: हुंडई क्रेटा को टक्कर देने आ रही टाटा कर्व, इलेक्ट्रिक के बाद लॉन्च होगा ICE वेरिएंट

Tata Curvv Launch Date: टाटा कर्व ईवी मार्केट में लॉन्च होने के लिए तैयार है. ईवी के बाद इस कार के ICE वेरिएंट्स को भी मार्केट में लाया जाएगा. ये कार ICE वेरिएंट्स में तीन पावरट्रेन के साथ आ सकती है.

Hyundai Creta Rival Car: टाटा मोटर्स की नई इलेक्ट्रिक कार भारतीय बाजार में पेश होने के लिए तैयार है. टाटा नई कूप एसयूवी को मार्केट में उतारने वाली है. टाटा कर्व ईवी 7 अगस्त को लॉन्च होने जा रही है. इस एसयूवी के इलेक्ट्रिक मॉडल की लॉन्चिंग के बाद इसके ICE वेरिएंट को भी मार्केट में उतारा जाएगा. टाटा कर्व की लॉन्चिंग के करीब पहुंचने के साथ ही इस कार से जुड़ी नई डिटेल्स भी सामने आ रही हैं.

टाटा कर्व (Tata Curvv)

टाटा कर्व के ICE वेरिएंट्स से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है. Team-BHP के मुताबिक, टाटा कर्व तीन इंजन ऑप्शन के साथ मार्केट में आने वाली है. इस कार में 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन लगा मिल सकता है. इस इंजन से 118 bhp की पावर और 170 Nm का टॉर्क जेनरेट हो सकता है.

वहीं 1.5-लीटर के डीजल इंजन के साथ भी ये कार आ सकती है. इस इंजन से 113 bhp की पावर और 260 Nm का टॉर्क जेनरेट हो सकता है. टाटा कर्व में नया 1.2-लीटर डायरेक्ट इंजेक्शन पेट्रोल का इंजन भी मिल सकता है, जिससे 123 bhp की पावर और 225 Nm का टॉर्क जेनरेट होता होगा.

टाटा कर्व में 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी मिल सकता है. टाटा कर्व मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में डीजल DCT इंजन के साथ पहला मॉडल हो सकती है.


Tata Motors New Car: हुंडई क्रेटा को टक्कर देने आ रही टाटा कर्व, इलेक्ट्रिक के बाद लॉन्च होगा ICE वेरिएंट

टाटा कर्व की राइवल कार

टाटा कर्व भारतीय बाजार में मौजूद कई गाड़ियों को कई टक्कर दे सकती है. ये कार कई पॉपुलर गाड़ियों हुंडई क्रेटा, ग्रैंड विटारा और किआ सेल्टोस जैसी गाड़ियों की राइवल साबित हो सकती है. टाटा कर्व के ICE वेरिएंट्स की कीमत 11 लाख रुपये से 20 लाख रुपये के बीच हो सकती है.

हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta)

टाटा कर्व की सबसे बड़ी राइवल हुंडई क्रेटा हो सकती है. इस कार की इस समय में मार्केट में काफी डिमांड है. इसके फेसलिफ्ट मॉडल की केवल छह महीने में ही एक लाख यूनिट्स की सेल हुई है. हुंडई क्रेटा की एक्स-शोरूम प्राइस 13.24 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 24.37 लाख रुपये तक जाती है.

टाटा कर्व की एक और राइवल कार किआ सेल्टोस है. किआ की इस कार की एक्स-शोरूम प्राइस 10.90 लाख रुपये से शुरू होकर 20.37 लाख रुपये तक जाती है. वहीं मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा भी इन गाड़ियों की राइवल कार में शामिल है. ग्रैंड विटारा की एक्स-शोरूम प्राइस 10.99 लाख रुपये से शुरू होकर 20.09 लाख रुपये तक जाती है.

ये भी पढ़ें

Hyundai 7-Seater Car: इस 7-सीटर कार की मार्केट में बढ़ी डिमांड, छह महीने में बिकीं एक लाख यूनिट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 9.99 लाख
Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 9.99 लाख
Tata Nexon EV को मिलेगा नया अवतार, जानें कब होगी लॉन्च?
Tata Nexon EV को मिलेगा नया अवतार, जानें कब होगी लॉन्च?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget