एक्सप्लोरर

टाटा कर्व ईवी जल्द होगी लॉन्च, सिंगल चार्ज में दे सकती है 465 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज

Tata Curvv EV: टाटा कर्व ईवी इस साल भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है. इस कार के कई फीचर्स के साथ मार्केट में आने की उम्मीद है. ये ईवी 465 किलोमीटर से 500 किलोमीटर के बीच की रेंज में आ सकती है.

Tata Curvv EV: टाटा मोटर्स अब अपनी नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी में है. टाटा कर्व ईवी इसी साल भारतीय बाजार में कदम रखने वाली है. इस कार के अगस्त 2024 में लॉन्च होने की उम्मीद है. टाटा कर्व का ईवी के अलावा ICE वेरिएंट भी मार्केट में आएगा. कंपनी इन दोनों वेरिएंट को कॉन्सेप्ट फॉर्म में पेश कर चुकी है. टाटा कर्व से पहले कंपनी की कई इलेक्ट्रिक कार देश की सड़कों पर दौड़ लगा रही हैं. टाटा मोटर्स की नेक्सन ईवी, टियागो ईवी, टिगोर ईवी मार्केट में हैं. वहीं टाटा पंच ईवी को इसी साल 2024 में जनवरी महीने में लॉन्च किया जा चुका है.

टाटा कर्व ईवी का एक्सटीरियर

टाटा कर्व ईवी को कॉन्सेप्ट फॉर्म में पेश किया जा चुका है. टाटा कर्व एक कूप एसयूवी है, तो इस कार में टिपिकल स्लोपिंग रूफलाइन दी जा सकती है. टाटा की इस कार में इंटीग्रेटेड एलईडी DRL के साथ में एलईडी हेडलैम्प्स को लगाया जा सकता है. रीयर एलईडी स्ट्रिप के साथ एलईडी टेललाइट्स भी गाड़ी में पीछे की तरफ लगाई जा सकती हैं. इस कार में चार्जिंग पोर्ट का फीचर फ्रंट में दिया जा सकता है. साथ ही अलॉय व्हील्स भी कार में लगाए जा सकते हैं.

टाटा कर्व ईवी का पावरट्रेन

टाटा मोटर्स ने नेक्सन ईवी को 40.5 kWh बैटरी पैक और पंच ईवी को 35 kWh के बैटरी पैक के साथ मार्केट में उतारा है. टाटा नेक्सन ईवी LR सिंगल चार्जिंग में 465 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है. इसी को लेकर उम्मीद की जा सकती है कि टाटा कर्व ईवी 465 किलोमीटर या इससे ज्यादा की रेंज के साथ मार्केट में आ सकती है. इस कार में बड़े बैटरी पैक और पावरफुल मोटर का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे इस कार की रेंज 500 किलोमीटर तक भी जा सकती है.

टाटा कर्व ईवी मिल सकते हैं ये फीचर्स

इलेक्ट्रिक कारों के चाहने वालों को टाटा कर्व ईवी में कई फीचर्स मिल सकते हैं. इस कार में नेक्सन ईवी जैसा इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा हो सकता है. साथ ही टाटा की इस कार में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर लगा मिल सकता है. टाटा कर्व में मल्टीपल एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, रिवर्स पैकिंग सेंसर्स जैसे फीचर भी शामिल हो सकते हैं. ये कार लेवल 2 ADAS के साथ मार्केट में आ सकती है.

ये भी पढ़ें

Jeep Meridian: इस साल लॉन्च होगी जीप मेरिडियन फेसलिफ्ट, जानिए क्या होंगे बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nissan की 7 Seater SUV में बड़ा खेल, टेस्टिंग में दिखा नया Look
Nissan की 7 Seater SUV में बड़ा खेल, टेस्टिंग में दिखा नया Look
Fortuner को टक्कर देगी JSW की नई SUV? जानें क्या है खास
Fortuner को टक्कर देगी JSW की नई SUV? जानें क्या है खास
दुनिया के किस देश में सबसे ज्यादा EV, किस नंबर पर भारत?
दुनिया के किस देश में सबसे ज्यादा EV, किस नंबर पर भारत?
10 लाख रुपये से सस्ती हुई नई Skoda Slavia, फीचर्स भी हैं धांसू
10 लाख रुपये से सस्ती हुई नई Skoda Slavia, फीचर्स भी हैं धांसू

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी की EC जाने की जिद: बैरिकेड्स पर चढ़े, तिरंगा लहराया, अब पेड़ के नीचे धरना
राहुल गांधी की EC जाने की जिद: बैरिकेड्स पर चढ़े, तिरंगा लहराया, अब पेड़ के नीचे धरना
इंडिया गठबंधन के मार्च पर CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'ये सिलसिला...'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'ये सिलसिला...'
CJP नेताओं को पुलिस ने भेजे नोटिस, अभिजीत दीपके बोले- 'आंदोलन में न जाने का दबाव...'
CJP नेताओं को पुलिस ने भेजे नोटिस, अभिजीत दीपके बोले- 'आंदोलन में न जाने का दबाव...'
हरमनप्रीत टॉप पर, धोनी-विराट और रोहित आसपास भी नहीं, ये लिस्ट कर देगी हैरान
हरमनप्रीत टॉप पर, धोनी-विराट और रोहित आसपास भी नहीं, ये लिस्ट कर देगी हैरान
अंजलि अरोड़ा की 'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर की 'रामायण' की टीम पर आरोप- ‘निगेटिव मार्केटिंग की’
'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर कपूर की फिल्म की टीम पर आरोप
'हमने किसी उद्योगपति या धनपति को...', अखिलेश का नाम लिए बिना अपर्णा यादव ने कसा तंज
'हमने किसी उद्योगपति या धनपति को...', अखिलेश का नाम लिए बिना अपर्णा यादव ने कसा तंज
Stress Incontinence: खांसते-छींकते ही पेशाब निकल जाती है, जानें किस बीमारी हैं पीड़ित?
खांसते-छींकते ही पेशाब निकल जाती है, जानें किस बीमारी हैं पीड़ित?
6 से 8वीं के शिक्षकों के लिए मौका, NCERT में शुरू किया ये खास कोर्स
6 से 8वीं के शिक्षकों के लिए मौका, NCERT में शुरू किया ये खास कोर्स
Embed widget