एक्सप्लोरर

Jeep Meridian: इस साल लॉन्च होगी जीप मेरिडियन फेसलिफ्ट, जानिए क्या होंगे बदलाव

प्री-फेसलिफ्ट जीप मेरिडियन की फिलहाल एक्स शोरूम कीमत 33.60 लाख-39.66 लाख रुपये के बीच है, और इस पर इस महीने 2.80 लाख रुपये तक के ऑफर्स मिल रहे हैं.

Jeep Meridian Facelift: जीप इंडिया ने पुष्टि की है कि इस साल मेरिडियन एसयूवी का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया जाएगा. यह एसयूवी मूल रूप से कंपास का 3-रो वर्जन है. यह कार भारत में स्कोडा कोडियाक, टोयोटा फॉर्च्यूनर और एमजी ग्लोस्टर को टक्कर देती है.

जीप मेरिडियन फेसलिफ्ट डिजाइन

जीप मेरिडियन फेसलिफ्ट के बारे में अभी तक कोई डिटेल सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें नए फ्रंट और रियर बंपर जैसे मामूली स्टाइलिंग अपडेट और हेडलैम्प की मामूली रीप्रोफाइलिंग होगी. केबिन में नई सीट अपहोल्स्ट्री देखने को मिल सकती है, जबकि मुख्य लेआउट कोई बदलाव नहीं होगा.

जीप मेरिडियन फेसलिफ्ट फीचर्स 

मेरिडियन फेसलिफ्ट में कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स भी मिलेंगे, जो हाल ही में कंपास नाइट ईगल एडिशन के साथ पेश किया गया था, जिसमें फ्रंट और रियर डैशकैम और एक एयर प्यूरीफायर शामिल हैं. इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 10.2-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, रिक्लाइन होने वाली सेकेंड और थर्ड रो सीट्स, वायरलेस चार्जर और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे सभी फीचर्स को बरकरार रखा जाएगा.

जीप मेरिडियन फेसलिफ्ट पावरट्रेन

जीप भारत में मेरिडियन को एकमात्र 2.0-लीटर डीजल इंजन के साथ पेश करती है जो 170hp और 350Nm आऊटपुट जेनरेट करता है. इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 9-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक से जोड़ा गया है. भारत-स्पेक मेरिडियन के लिए एक पेट्रोल इंजन को भी टेस्ट किया जा है, जिसे सबसे पहले कंपास में पेश किया जाएगा.

ब्राज़ील-स्पेक मेरिडियन (कमांडर) में 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 185hp पॉवर जेनरेट करता है, यह वही इंजन है जिसे हम 2025 में मेरिडियन के लिए पेश किए जाने की उम्मीद कर रहे हैं. कमांडर फेसलिफ्ट में रैंगलर का 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल (272hp) इंजन मिलेगा, लेकिन इसके मेरिडियन के लिए मिलने की उम्मीद नहीं है.

जीप मेरिडियन फेसलिफ्ट कीमत

प्री-फेसलिफ्ट जीप मेरिडियन की फिलहाल एक्स शोरूम कीमत 33.60 लाख-39.66 लाख रुपये के बीच है, और इस पर इस महीने 2.80 लाख रुपये तक के ऑफर्स मिल रहे हैं. फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत में थोड़ी बढ़ोतरी होने की संभावना है, लेकिन मेरिडियन फेसलिफ्ट के लॉन्च से पहले, जीप 22 अप्रैल को भारत में रैंगलर फेसलिफ्ट को लॉन्च करेगी.

यह भी पढ़ें -

'स्मार्ट-की' के साथ लॉन्च हुआ यामाहा का ये नया स्कूटर, फीचर्स की है भरमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget