एक्सप्लोरर

8 लाख से कम कीमत वाली सब-कॉम्पैक्ट कार, ये हैं टॉप मॉडल्स

कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये हैं देश की टॉप 5 बेहतरीन कार. 8 लाख से कम के बजट में आप इनमें से कोई भी कार खरीद सकते हैं.

भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में सबसे ज्यादा मांग एंट्री लेवल सेगमेंट और सब-कॉम्पैक्ट सेगमेंट कार की है. ऐसी कारों को सबसे ज्यादा खरीदा जाता है. अगर आप भी एक नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं और आपका बजट 8 लाख रुपए या उससे कम है. तो हम आपको ऐसी 5 शानदार कारों के बारे में बता रहे हैं, जो आपके बजट में होंगी. ये कार 8 लाख तक की रेंज की टॉप मॉडल हैं. आप अपनी पसंद और बजट के अनुसार इनमें से कोई भी कार चुन सकते हैं.

 1- मारुति सुजुकी बलेनो

अगर आप मारुति की कार खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए मारुति सुजुकी बलेनो शानदार ऑप्शन है. बलेनो एक प्रीमियम हैचबैक कार है जो लंबे समय से लोगों की पसंद बनी हुई है. बलेनो एकमात्र BS6-कंप्लेंट 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है. हालांकि अब आपको इसमें डीजल इंजन नहीं मिलेगा. पेट्रोल इंजन 83PS का मैक्सिमम पावर, 113Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. ये कार माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ भी उपलब्ध है, जिसे माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक को जोड़ गया है. ट्रांसमिशन के लिए इसमें ऑप्शनल सीवीटी ऑटोमैटिक के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है. आप 8 लाख से कम बजट में बलेनो के कई वैरिएंट खरीद सकते हैं. आप दो ड्यूलजेट ट्रिम्स और एंट्री-लेवल ऑटोमैटिक वैरिएंट के ऑप्शन पर जा सकते हैं. वहीं सिग्मा ट्रिम वैरिएंट की कीमत 5.63 लाख जबकि अल्फा मैनुअल ट्रिम की कीमत 7.61 लाख रुपए है.

2- हुंडई एलीट i20 

8 लाख से कम कीमत में आप मैग्ना प्लस (6.49 लाख रुपए), स्पोर्ट्ज़ प्लस (7.36 लाख रुपए) और स्पोर्ट्ज़ प्लस डुअल टोन (7.66 लाख रुपए) खरीद सकते हैं. हुंडई एलीट i20 ने BS4 से BS6 में कन्वर्ट होने के साथ अपने ऑप्शनल ऑटोमैटिक और डीजल पावरट्रेन को खो दिया है. हैचबैक अब केवल चार वैरिएंट में मिलती है, जिसमें से तीन 8 लाख से कम की हैं. कार में 1.2-लीटर वाला चार-सिलेंडर के साथ नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है. जो 83PS का पावर और 113Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन में स्टैंडर्ड 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है. होंडा की इस कार को भी लोग काफी पसंद करते हैं.

3- टाटा अल्ट्रोज

हुंडई एलीट i20 और मारुति सुजुकी बलेनो की टक्कर में टाटा मोटर्स ने अपनी अल्ट्रोज कार को लॉन्च किया. अल्ट्रोज को दो BS6-कंप्लेंट पॉवरट्रेन के साथ पेश किया है, जिसमें 86PS पावर और 113Nm टॉर्क जनरेट वाला 1.2 लीटर पेट्रोल और 90PS पावर और 200Nm टॉर्क जनरेट करने वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल है. 8 लाख के बजट में आप टाटा अल्ट्रोज़ के किसी भी पेट्रोल वैरिएंट को खरीद सकते हैं. डीजल में XE डीजल और XM डीजल ट्रिम्स भी खरीद सकते हैं जिनकी कीमत 6.99 लाख और 7.75 लाख है.

4- होंडा अमेज

8 लाख से कम बजट में आप होंडा अमेज के E, S, V, S CVT और VX पेट्रोल वैरिएंट के साथ-साथ E डीजल वैरिएंट को चुन सकते हैं. इनकी कीमत 6.09 लाख (E), 6.81 लाख (S), 7.44 लाख (V), 7.71 लाख (S CVT), 7.92 लाख (VX) और 7.55 लाख (E डीजल) है. अमेज BS4 से BS6 में कन्वर्ट होने के बाद भी पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में मिलती है. सब-4 मीटर सेडान में 1.2-लीटर, नेचुलरी एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है जो 90PS पावर और 110Nm का टॉर्क जनरेट करता है. 1.5-लीटर का डीजल इंजन 100PS का पीक पावर और 200Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है. CVT ऑटो ट्रांसमिशन के साथ यह 80PS पावर और 160Nm टॉर्क जनरेट करता है.

5- मारुति सुजुकी डिजायर

8 लाख से कम कीमत में मारुति सुजुकी डिजायर भी आपके लिए अच्छा ऑप्शन है. कंपनी ने हाल ही में डिजायर का मिड-लाइफ फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया है. इसमें कॉस्मेटिक अपग्रेड किया गया है. डिजायर में नए BS6 कंप्लेंट 1.2-लीटर डुअल जेट इंजन आपको मिलेगै जो 90PS पावर, 113Nm टॉर्क जेनरेट करता है. ये इंजन माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक से लैस है डिजायर 5-स्पीड मैनुअल समेत 5-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और एक आइडल स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम के साथ आती है. 8 लाख रुपए के बजट में डिजायर के LXi (5.89 लाख), VXi (6.79 लाख), VXi AT (7.31 लाख), ZXi (7.48 लाख) और ZXi AT (8 लाख) खरीद सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस BMW में बैठे थे टाइगर श्रॉफ वह कितनी मजबूत, कितने में बनती है बुलेटप्रूफ?
जिस BMW में बैठे थे टाइगर श्रॉफ वह कितनी मजबूत, कितने में बनती है बुलेटप्रूफ?
पहाड़ों पर कितनी सक्सेस हैं इलेक्ट्रिक कार, पेट्रोल-डीजल के मुकाबले कहां?
पहाड़ों पर कितनी सक्सेस हैं इलेक्ट्रिक कार, पेट्रोल-डीजल के मुकाबले कहां?
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
एलन मस्क से पहले कौन-कौन बना चुका उड़ने वाली कार, क्यों नहीं हुए सफल?
एलन मस्क से पहले कौन-कौन बना चुका उड़ने वाली कार, क्यों नहीं हुए सफल?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Embed widget