एक्सप्लोरर

संजय कपूर की कंपनी Sona Comstar को मिला नया चेयरपर्सन, जानिए कौन संभालेगा 30 हजार करोड़ का कारोबार?

Sona Comstar New Chairman: सोना कॉमस्टार ने दिवंगत संजय कपूर को निधन के बाद चेयरमैन एमेरिटस घोषित किया और जेफरी मार्क ओवरली को नया चेयरमैन नियुक्त किया. आइए विस्तार से जानते हैं.

Successor of Sunjay Kapur: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और सोना कॉमस्टार के दिवंगत चेयरमैन संजय कपूर के निधन के बाद कंपनी ने उनका उत्तराधिकारी तय कर लिया है. सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स लिमिटेड (सोना कॉमस्टार) ने जेफरी मार्क ओवरली को नया चेयरमैन नियुक्त किया है.

भारत की प्रमुख मोबिलिटी टेक्नोलॉजी कंपनी सोना कॉमस्टार ने अपने दिवंगत चेयरमैन संजय कपूर को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें Chairman Emeritus (मानद चेयरमैन) का पद निधन के बाद दिया है.

दिल का दौरा पड़ने से हुआ था निधन

बता दें कि संजय कपूर का 12 जून को लंदन में पोलो खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. उनके बाद माना जा रहा था कि कंपनी की जिम्मेदारी उनकी बहनों को मिल सकती है, लेकिन कंपनी ने अब आधिकारिक तौर पर जेफरी को नया अध्यक्ष घोषित कर दिया है. कंपनी की स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, जेफरी मार्क ओवरली को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की ओर से चेयरमैन नियुक्त किया गया है. वे 12 फरवरी 2021 से कंपनी के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के रूप में कार्यरत हैं.

जेफरी मार्क ओवरली कौन हैं?

जेफरी मार्क ओवरली ने सिनसिनाटी यूनिवर्सिटी से इंडस्ट्रियल मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया है. उन्हें इंडस्ट्री में 43 साल से ज्यादा का अनुभव है. वे 2021 से स्वतंत्र निदेशक के रूप में बोर्ड से जुड़े रहे हैं. उनके पास ब्लैकस्टोन, जनरल मोटर्स, डेल्फी और कोहलर जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में कार्य अनुभव है और वह संचालन, विनिर्माण और प्राइवेट इक्विटी के विशेषज्ञ माने जाते हैं. 

सोना कॉमस्टार 

1995 में स्थापित सोना कॉमस्टार भारत की प्रमुख ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक है. इसका मुख्यालय गुड़गांव में है और इसके प्लांट्स अमेरिका, सर्बिया, मैक्सिको और चीन में हैं. कंपनी का कुल मार्केट कैप 30,000 करोड़ से अधिक है और यह एक वैश्विक ऑटो पार्ट्स सप्लायर के रूप में स्थापित है.

संजय कपूर का योगदान

संजय कपूर का योगदान सोना कॉमस्टार की सफलता में बहुत अहम रहा है. उन्होंने कंपनी को आर्थिक मुश्किलों से बाहर निकालने में बड़ी भूमिका निभाई. उनके नेतृत्व में कंपनी ने ब्लैकस्टोन के साथ साझेदारी की और कॉमस्टार के साथ मर्जर किया. इस कदम ने कंपनी को इलेक्ट्रिक व्हीकल, सेंसर और सॉफ्टवेयर जैसी नई तकनीकों की दिशा में आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया.

2019 से चेयरमैन के रूप में, संजय कपूर ने सोना कॉमस्टार को एक ग्लोबल ऑटो टेक्नोलॉजी कंपनी के रूप में पहचान दिलाई. उनके विजन और शानदार नेतृत्व के सम्मान में कंपनी ने उन्हें मरणोपरांत "चेयरमैन एमेरिटस" की उपाधि दी है.

ये भी पढ़ें: Rolls-Royce की अब तक की सबसे पावरफुल कार भारत में लॉन्च, 500 km से ज्यादा की है रेंज, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1500 वाले एनुअल फास्टैग में कितने ट्रिप मिलेंगे? जानें एक-एक नियम
1500 वाले एनुअल फास्टैग में कितने ट्रिप मिलेंगे? जानें एक-एक नियम
क्या After Market सनरूफ लगाने से घट जाती है कार की वारंटी, क्या हैं नियम?
क्या After Market सनरूफ लगाने से घट जाती है कार की वारंटी, क्या हैं नियम?
Hyundai Bayon: घर लाने का खर्च कितना? जानें EMI का पूरा हिसाब
Hyundai Bayon घर लाने का खर्च कितना? जानें EMI का पूरा हिसाब
Delhi BS6 Rule: नंबर बाहर का, लेकिन गाड़ी NCR में रजिस्टर्ड तो क्या होगा?
नंबर बाहर का, लेकिन गाड़ी NCR में रजिस्टर्ड तो क्या होगा?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
Embed widget