एक्सप्लोरर

Rolls-Royce की अब तक की सबसे पावरफुल कार भारत में लॉन्च, 500 km से ज्यादा की है रेंज, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप

Rolls Royce Black Badge Spectre Launched: रोल्स-रॉयस स्पेक्ट्रे ब्लैक बैज भारत में 9.5 करोड़ रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च हुई है. इसकी बुकिंग चेन्नई और दिल्ली शोरूम में शुरू हो गई है.

Rolls Royce Black Badge Spectre Price: रोल्स-रॉयस इंडिया ने अपनी सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक कार Spectre Black Badge को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.5 करोड़ है और बुकिंग दिल्ली और चेन्नई डीलरशिप्स पर शुरू हो चुकी है.

इससे पहले जनवरी में स्टैंडर्ड स्पेक्ट्रे को 7.62 करोड़ में लॉन्च किया गया था. आइए इसके फीचर्स और रेंज पर एक नजर डालते हैं.

बैटरी और रेंज

Rolls-Royce Spectre Black Badge अपने दमदार बैटरी सेटअप और बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए खास है. इसमें डुअल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप दिया गया है, जो 659bhp की पावर और 1,075Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह कार मात्र 4.1 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है. इसके साथ 102kWh की बैटरी मिलती है, जो WLTP रेंज के अनुसार 530 किमी तक की दूरी तय कर सकती है. इस वजह से यह हाई-एंड EV सेगमेंट में शानदार परफॉर्मेंस और परिष्कार का बेजोड़ मेल साबित होती है.

स्टाइल और एक्सटीरियर

स्टाइल और एक्सटीरियर की बात करें तो Rolls-Royce Spectre Black Badge में ब्लैक बैज की पूरी स्टेटमेंट दिखाई देती है. इसमें ब्लैक-आउट डिटेलिंग मिलती है जैसे कि फ्रंट ग्रिल, डोर हैंडल, और स्पिरिट ऑफ एक्स्टसी ऑर्नामेंट. गाड़ी का वेपर वॉयलेट पेंट फिनिश ब्लैक और पर्पल के के साथ पेश किया गया है, जो इसे और भी रॉयल लुक देता है. साथ ही इसमें 23 इंच के फोर्ज्ड एलॉय व्हील्स मिलते हैं और ग्राहकों के लिए चार यूनिक कलर ऑप्शंस - टेलर्ड पर्पल, चार्ल्स ब्लू, चार्ट्रूज और फोर्ज येलो उपलब्ध हैं.

कैसा है इंटीरियर?

इंटीरियर में Rolls-Royce Spectre Black Badge में 5,500 फाइबर-ऑप्टिक लाइट्स से बना हुआ स्टारलिट रूफलाइन पैटर्न मिलता है, जिसे 'Illuminated Fascia' कहा जाता है. इसके डिजिटल क्लस्टर में पांच खूबसूरत थीम्स -Vivid Grello, Neon Nights, Cyan Fire, Ultraviolet और Synth Wave दिए गए हैं, जो हर ड्राइव को एक आर्टिस्टिक एक्सपीरियंस बनाते हैं. केबिन को ग्राहक अपनी पसंद से बेस्पोक सर्विस के तहत कस्टमाइज भी करा सकते हैं, जो रोल्स-रॉयस की पहचान है.

अब तक की सबसे पावरफुल EV

Rolls-Royce Spectre Black Badge खास इसलिए भी है क्योंकि यह अब तक की सबसे पावरफुल Rolls-Royce EV है. इसमें सिर्फ EV तकनीक ही नहीं, बल्कि एक रियल सुपर लग्जरी ड्राइविंग एक्सपीरियंस भी मिलता है. भारत में यह कार हाई-नेटवर्थ इंडिविजुअल्स के लिए एक पावर और प्रेस्टीज के लिए जानी जाती है, ये न सिर्फ टेक्नोलॉजी में आगे है बल्कि अपने लुक और फील में भी बेजोड़ है.

ये भी पढ़ें: गाड़ी की नंबर प्लेट से ओनर के बारे में कैसे पता करें? यहां जानें स्टेप बाय स्टेप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget