एक्सप्लोरर

Electric Car Tips: चलाते हैं एक इलेक्ट्रिक कार, तो ठंड के मौसम में जरूर अपनाएं ये टिप्स, नहीं होगी परेशानी 

यह ठंड के मौसम से सबसे अच्छा उपाय है कि आप अपनी कार की बैटरी को 20% से कम न होने दें. इस लेवल से नीचे बैटरी को खत्म करने से इसके रिवर्स साइकिल भी खराब होगा...पढ़ें पूरी खबर.

Electric Car Care: इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ग्राहकों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हो रहे हैं, लेकिन कई लोग इस बात से अनजान हैं कि इसका परफॉर्मेंस मौसम के हिसाब से बदल भी सकता है. जैसे सर्दियों में बैटरियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, जिससे गाड़ी की रेंज कम हो सकती है. इसलिए सर्दी में अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को स्वस्थ रखने के लिए इन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखें.

सर्दियों में ईवी को खुले में न करें पार्क

लिथियम-आयन बैटरी ऊर्जा को स्टोर करता है, जिससे ईवी चलती है. हालांकि, लिथियम-आयन बैटरियां कम तापमान में परफॉर्मेंस खराब करती हैं क्योंकि सेल्स का इंटरनल रेसिस्टेंस बढ़ जाता है, जिससे ट्रांसफर कैपेसिटी कम हो जाती है, और बैटरियां तेजी से खत्म हो जाती हैं, और रिचार्ज होने में भी ज्यादा समय लगता है. इससे बचने के लिए, यदि संभव हो तो अपनी इलेक्ट्रिक कार को खुले में पार्क न करें और यदि आपके पास केवल बाहरी पार्किंग है, तो ठंड से बचने के लिए रात में इसे ढक दें.

चार्ज करते समय केबिन को पहले से गर्म कर लें

सर्दियों में बैटरी क्षमता कम होने से बचाने के लिए आपको गाड़ी में चार्जर को प्लग लगाते समय केबिन को पहले से गर्म कर लेना चाहिए. ईवी के हीटर का उपयोग करने से बैटरी की लाइफ प्रभावित हो सकती है. इसके अलावा, यदि आपकी ईवी में हीटेड सीटों का ऑप्शन है तो आपको इसका ही उपयोग करना चाहिए. 

फास्ट चार्जर का उपयोग कम करें

बार-बार फास्ट चार्जिंग किसी भी स्थिति में लिथियम-आयन बैटरी के लिए अच्छी नहीं मानी जाती है, और ठंड में तो यह और नुकसानदायक हो जाती है. जितना संभव हो सर्दियों में फास्ट चार्जिंग से बचें क्योंकि तापमान में गिरावट के कारण हाई रेसिस्टेंस के कारण करंट का हाई फ्लो आपकी बैटरी की कुल क्षमता पर बुरा प्रभाव डाल सकता है. हालांकि, फास्ट चार्जर का उपयोग लंबे समय तक चलने के बाद या जब बैटरी अच्छी तरह गर्म हो तो किया जा सकता है. 

रिजेंरेटिव ब्रेकिंग का करें उपयोग

ठंड के कारण कम बैटरी क्षमता से कम हुई रेंज से निपटने का एक और तरीका रिजेनरेटिव ब्रेकिंग के लेवल को बढ़ाना है. ब्रेक-रीजेन का हाई लेवल आमतौर पर एक अलग ड्राइविंग अनुभव के साथ आता है जिसमें हर बार जब आप एक्सीलेटर और ब्रेक से अपना पैर हटाते हैं तो कार की गति तेजी से धीमी हो जाती है. इस ब्रेकिंग से निकली ऊर्जा को बैटरी में स्टोर किया जाता है, जिससे रेंज बढ़ती है. 

20 प्रतिशत से कम न होने दें बैटरी

यह ठंड के मौसम से सबसे अच्छा उपाय है कि आप अपनी कार की बैटरी को 20% से कम न होने दें. इस लेवल से नीचे बैटरी को खत्म करने से इसके रिवर्स साइकिल भी खराब होगा, जिससे बैटरी धीरे-धीरे अपनी चार्जिंग क्षमता खो देगी, खासकर ठंड के मौसम में ऐसा करना आपकी बैटरी को खराब कर सकता है.

यह भी पढ़ें - 

BYD लाने वाली है नई मिड साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी Atto 2, मिलेगी 400 किलोमीटर तक की रेंज

भारतीय ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है नई हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट, पेट्रोल और ऑटोमेटिक वेरिएंट की मांग सबसे ज्यादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget