एक्सप्लोरर

Mountain Driving Tips: सर्दियों में कर रहे हैं पहाड़ों पर घूमने जाने की तैयारी, तो कुछ खास टिप्स का रखें ध्यान

जैसे-जैसे तापमान और ऊंचाई में बदलाव होता है, वैसे-वैसे आपके टायरों में प्रेशर भी बदलता है. सुनिश्चित करें कि वे बेहतर ग्रिप के लिए, निर्माता कंपनी के सुझाए गए पीएसआई मानकों के अनुसार हवा भारी हो.

Car Driving Tips in Winter: अगर आप भी पहाड़ों पर घूमने जाने की तैयारी कर रहे हैं तो कुछ खास जरूरी बातों का ध्यान रखें जिससे आपको परेशानियों का सामना न करना पड़े. इस समय काफी ठंड पड़ रही है, ऐसे में सफर के दौरान आपको अपने लिए एक एमरजेंसी किट तैयार रखना जरूरी है, जो आपको इस ठंड के मौसम की एक बुरी स्थिति से निपटने में मदद कर सके. इसके लिए आप बाजार से किट खरीद सकते हैं या आप खुद भी इसे तैयार कर सकते हैं. 

इन चीजों को करें किट में शामिल 

ठंड के मौसम में आपको अपने किट में दस्ताने, कंबल, हाथ गर्म करने लिए डिवाइस, न खराब होने वाले खाद्य पदार्थ, पानी, फर्स्ट एड किट, जंपर केबल, टायर के लिए चेन, चाकू, टॉर्च, रेडियो, एक्स्ट्रा बैटरियां, मोबाइल चार्जर और केबल और फ्लेयर्स जरूर रखने चाहिए. इनमें से अधिकांश वस्तुएं आपके पास आमतौर पर मौजूद होंगी और आपका ज्यादा खर्च भी नहीं होगा और यदि आप कहीं फंस जाते हैं, तो आपको मदद के लिए इंतजार करना पड़ सकता है और ये सामान आपको बचा सकते हैं.

बर्फीली पहाड़ी सड़कों पर सुरक्षित ड्राइविंग

पहाड़ों में बर्फ़ के बीच ड्राइविंग करना सर्दियों में निचले इलाकों में ड्राइविंग के समान नहीं है. हालांकि यदि आप कुछ टिप्स को अपनाएंगे तो आपको थोड़ी आसानी होगी. 

स्पीड को धीमा रखें

तेज गति के कारण आप गाड़ी से कंट्रोल खो सकते हैं, इसलिए स्पीड कम रखें. 

ऑटो ड्राइविंग फीचर्स को बंद करें

जब सड़कें सूखी हों तो लेन कीप असिस्ट जैसे फीचर्स अच्छे हो सकते हैं. लेकिन बर्फ और बर्फबारी में, ये समस्या पैदा कर सकते हैं.

लो गियर में शिफ्ट करें

यदि आपकी गाड़ी AWD मॉडल नहीं है, तो लो गियर (D से 2) में शिफ्ट करने से आपके ट्रांसमिशन का घूमना धीमा हो जाएगा, जिससे ब्रेक लगाए बिना गाड़ी धीमी हो जाएगी.

टायरों की जांच करें

जैसे-जैसे तापमान और ऊंचाई में बदलाव होता है, वैसे-वैसे आपके टायरों में प्रेशर भी बदलता है. सुनिश्चित करें कि वे बेहतर ग्रिप के लिए, निर्माता कंपनी के सुझाए गए पीएसआई मानकों के अनुसार हवा भारी हो.

लाइटें चालू रखें

यदि आपकी गाड़ी में डे टाइम रनिंग लाइट नहीं हैं, तो अपने हेडलैंप चालू करें ताकि आप ज्यादा बेहतर तरीके से देख सकें. 

ब्रेक का करें सही से इस्तेमाल 

कभी भी आपको अचानक से तेज ब्रेक नहीं दबाना चाहिए, इससे गाड़ी फिसल सकती है जिसे आप कंट्रोल नहीं कर सकते. इसके बजाय, धीरे से ब्रेक लगाएं और गाड़ी को धीमा करने के लिए अपने ट्रांसमिशन को डाउन शिफ्ट करें.

पहाड़ियों पर न रुकें

ढलान पर चढ़ते समय रुकने से आपको अपनी स्पीड को वापस पाना मुश्किल हो सकता है और आप पीछे की ओर लुढ़क सकते हैं.

यह भी पढ़ें :- रेनॉ कर रही है भारत में नई डस्टर एसयूवी लाने की तैयारी, मिलेगा हाईब्रिड पावरट्रेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tesla ने बदला Full Self-Driving का नाम, यूरोप में क्यों लिया फैसला?
Tesla ने बदला Full Self-Driving का नाम, यूरोप में क्यों लिया फैसला?
अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget