एक्सप्लोरर

New Renault Duster: रेनॉ कर रही है भारत में नई डस्टर एसयूवी लाने की तैयारी, मिलेगा हाईब्रिड पावरट्रेन 

नई डस्टर एसयूवी के साथ, रेनॉ भारत में अपना फ्यूल एफिशिएंट हाइब्रिड पावरट्रेन भी पेश करेगी. न्यू जेनरेशन डेसिया डस्टर को 3 पेट्रोल इंजन ऑप्शंस के साथ पेश किया गया है.

Renault Duster: फ्रांसीसी वाहन निर्माता कंपनी रेनॉ, वर्तमान में भारतीय बाजार में ट्राइबर, काइगर और क्विड हैचबैक सहित 3 एंट्री-लेवल कारों की बिक्री कर रही है. हालांकि, रेनॉ देश में अपने मौजूदा लाइन-अप को अपग्रेड करना जारी रखेगी. कंपनी 2025 से कई नए मॉडल लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिसमें नई रेनॉ डस्टर, एक नई 7-सीटर एसयूवी और एक नई एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कार शामिल है.

नई रेनॉ डस्टर

नई डस्टर ने हाल ही में डेसिया नेमप्लेट के साथ ग्लोबल मार्केट में अपनी एंट्री ली है. इस एसयूवी को उन देशों में रेनॉ नेमप्लेट के तहत बेचा जाएगा जहां डेसिया मौजूद नहीं है. नया मॉडल एक नए प्लेटफॉर्म, नए डिजाइन और पावरट्रेन के नए सेट पर बेस्ड है. थर्ड जेनरेशन डस्टर एसयूवी के 2024 के अंत में भारत में आने की संभावना है. हालांकि, यह 2025 के अंत तक देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी. नई रेनॉ डस्टर हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, वीडब्ल्यू टाइगुन, स्कोडा कुशाक, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाईराइडर, होंडा एलिवेट और एमजी एस्टर से मुकाबला करेगी.

मिलेगा नया प्लेटफार्म और हाइब्रिड इंजन

न्यू जेनरेशन डस्टर रेनॉ-निसान एलायंस के सीएमएफ-बी मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बनाई गई है. यह आर्किटेक्चर आईसीई और हाइब्रिड सहित अलग-अलग बॉडी स्टाइल और इंजन ऑप्शंस को सपोर्ट करता है. यह प्लेटफॉर्म इलेक्ट्रिक पावरट्रेन को भी सपोर्ट करता है. रेनॉ ने भारत में 5300 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की है. प्रतिस्पर्धी मूल्य निर्धारण के लिए प्लेटफ़ॉर्म को लोकलाइज किया जाएगा. यह आर्किटेक्चर रेनॉ की 3-रो एसयूवी के लिए भी किया जाएगा. इसका मुकाबला टाटा सफारी, महिंद्रा एक्सयूवी700, जीप मेरिडियन और हुंडई अल्कज़ार से होगा. 

न्यू जेनरेशन रेनॉ डस्टर पावरट्रेन

नई डस्टर एसयूवी के साथ, रेनॉ भारत में अपना फ्यूल एफिशिएंट हाइब्रिड पावरट्रेन भी पेश करेगी. न्यू जेनरेशन डेसिया डस्टर को 3 पेट्रोल इंजन ऑप्शंस के साथ पेश किया गया है; जिनमें से दो हाइब्रिड तकनीक के साथ लैस हैं. भारत-स्पेक मॉडल को एक मजबूत हाइब्रिड पावरट्रेन मिलने की संभावना है, यह पावरट्रेन 94hp, 1.6-लीटर पेट्रोल इंजन को 49hp इलेक्ट्रिक मोटर और एक स्टार्टर जनरेटर के जुड़ा है. यह एक 1.2kWh बैटरी पैक से लैस है, जो रीजेनरेटिव ब्रेकिंग को सपोर्ट करता है. यह एसयूवी शहर में 80 प्रतिशत समय तक केवल इलेक्ट्रिक मोड पर ही चल सकती है.

2024 डेसिया डस्टर

यह एक नए TCe 130 इंजन के साथ आती है, जिसमें 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ 1.2L 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 130hp का कंबाइंड पावर आउटपुट जेनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ फ्रंट व्हील ड्राइव मिलता है. यह मॉडल वैकल्पिक ऑल-व्हील-ड्राइव लेआउट के साथ भी उपलब्ध है. इसका AWD एक टेरेन मोड सेलेक्टर के साथ आता है. इसे 4 ड्राइविंग मोड्स; स्नो, मड/सेंड, ऑफ-रोड और इको में पेश किया गया है. इस एसयूवी का ग्राउंड क्लीयरेंस 217 मिमी है.

यह भी पढ़ें :- कोहरे के मौसम में जरूर अपनाएं ये ड्राइविंग टिप्स, कम हो जाएगी दुर्घटना की संभावना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना Down Payment घर लाएं Jawa या Yezdi बाइक, मिल रहा खास ऑफर
बिना Down Payment घर लाएं Jawa या Yezdi बाइक, मिल रहा खास ऑफर
Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 9.99 लाख
Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 9.99 लाख
Tata Nexon EV को मिलेगा नया अवतार, जानें कब होगी लॉन्च?
Tata Nexon EV को मिलेगा नया अवतार, जानें कब होगी लॉन्च?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget