एक्सप्लोरर

Skoda Epiq: एक चार्ज में 400Km चलेगी ये कार, बाजार में उतरने के लिए हुई तैयार

Skoda Auto: कार निर्माता कंपनी स्कोडा एक नई इलेक्ट्रिक कार को मार्केट में लाने की तैयारी कर रही है. स्कोडा इस इलेक्ट्रिक कार एपिक (Skoda Epiq) को साल 2025 में इंडियन मार्केट में लॉन्च करेगी.

Skoda Auto: स्कोडा ऑटो जल्द ही इंडियन मार्केट में नई इलेक्ट्रिक कार लेकर आने वाली है. इस गाड़ी का डिजाइन मार्केट में आ गया है. वहीं इस कार का पूरा लुक साल 2025 में तब नजर आएगा, जब इस गाड़ी की लॉन्चिंग की जाएगी. ये कार अपने नाम Epiq को भी परिभाषित करती है. इस कार की लंबाई 4.1 मीटर है, जो कि स्कोडा की Kushaq से थोड़ी छोटी है.

स्कोडा एपिक के फीचर्स

स्कोडा ऑटो की ये नई इलेक्ट्रिक कार स्कोडा एपिक सिंगल चार्ज में 400 किलोमीटर की रेंज देने का वादा करती है. कार की ग्रिल के कॉर्नर पर टी के आकार के एलईडी DRLs लगे हैं. साथ ही कार में नीचे की तरफ मैट्रिक्स एलईडी तकनीक से लैस हेडलाइट्स लगी हैं.

कार का केबिन डबल-टोन थीम के साथ बनाया गया है, जिसमें क्लटर फ्री डिजाइन को लगाया गया है. स्कोडा के इस मॉडल में टू-स्पोक स्टियरिंग व्हील लगा है. साथ में 5.3 इंच का वर्चुअल कॉकपिट लगा है और 13 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी कार में लगाया जा रहा है. साथ ही स्कोडा इस इलेक्ट्रिक कार में वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी दे रही है. कार निर्माता कंपनी ने स्कोडा के इस मॉडल के बारे में कोई यूनिक चीज रिवील नहीं की है. उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी लॉन्चिंग के समय ही इस बारे में जानकारी देगी.

स्कोडा एपिक की कीमत

स्कोडा एपिक एक इलेक्ट्रिक SUV है. ये गाड़ी साल 2025 में इंडियन मार्केट में उतरेगी. स्कोडा के इस मॉडल की कीमत यूरोपियन मार्केट में करीब 25 हजार यूरो होगी, जो कि भारतीय करेंसी में बदलने पर 23 लाख रुपये के करीब हो जाएगी. स्कोडा के इस मॉडल की बूट कैपिसिटी 490 लीटर है. इस मॉडल में कार के दोनों तरफ से चार्जिंग की सुविधा दी गई है. साथ ही इस कार को दूसरे वाहनों की बैटरी से भी चार्ज किया जा सकेगा.

ये भी पढ़ें

2024 ABP Live Auto Awards: होंडा एलिवेट को मिला एसयूवी ऑफ द ईयर का खिताब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget