एक्सप्लोरर

Skoda Octavia: भारत में आने वाली नई स्कोडा ऑक्टेविया का प्रोडक्शन हुआ शुरू, जानिए क्या होंगे बदलाव 

स्कोडा ऑक्टेविया को स्पोर्टलाइन और vRS दोनों वर्जन में पेश करना जारी रखेगी. ऑक्टेविया स्पोर्टलाइन में चार इंजन विकल्प हैं; दो डीजल और दो पेट्रोल पावरट्रेन.

Skoda Auto: स्कोडा ने चेक गणराज्य स्थित अपने मुख्य मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में नई ऑक्टेविया का सीरियलाइज्ड प्रोडक्शन शुरू कर दिया है. कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार के एडवांस फोर्थ जेनरेशन में अन्य बदलावों के अलावा एक न्यू डिजाइंड ग्रिल, नई एलईडी मैट्रिक्स बीम हेडलाइट्स और वॉयस असिस्टेंट में चैटजीपीटी का इंटीग्रेशन शामिल है. इस साल के अंत में ऑक्टेविया प्रोडक्शन को क्वासिनी प्लांट में ट्रांसफर किए जाने के साथ, स्कोडा म्लाडा बोलेस्लाव में एक्स्ट्रा कैपेसीटी भी बढ़ाएगी.

भारत में भी होगी वापसी 

स्कोडा इंडिया ने पिछले साल के मध्य में नए BS6 स्टेज 2 उत्सर्जन मानदंडों को पूरा करने के लिए अपने मॉडल रेंज को अपडेट किया. इसके अनुरूप, कंपनी ने ऑक्टेविया और सुपर्ब को बंद कर दिया, हालांकि सुपर्ब की सीबीयू मॉडल के रूप में हाल ही में वापसी हुई है. हमें उम्मीद है कि स्कोडा इंडिया ऑक्टेविया के इस नए वर्जन को लॉन्च करेगी, यह निश्चित नहीं हैं कि इसे पूरी तरह से आयातित मॉडल के रूप में बेचा जाएगा या CKD मॉडल के रूप में.

क्वासिनी प्लांट में होगा उत्पादन

ऑक्टेविया का उत्पादन म्लादा बोलेस्लाव में शुरू हो गया है, जिसमें चार पेट्रोल और दो डीजल इंजन के ऑप्शन हैं, जो 265 बीएचपी तक की पॉवर जेनरेट करते हैं, साथ ही एक माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट भी उपलब्ध है. इस साल की दूसरी छमाही में, स्कोडा ऑक्टेविया के प्रोडक्शन को क्वासिनी प्लांट में ट्रांसफर कर सकती है. इस कदम से क्वासिनी में ऑक्टेविया की उत्पादन की क्षमता बढ़ेगी, जबकि म्लादा बोलेस्लाव प्लांट में जगह खाली हो जाएगी, ताकि एन्याक, एन्याक कूप और एल्रोक मॉडल के प्रोडक्शन पर ध्यान केंद्रित किया जा सके. ऑक्टेविया के लेटेस्ट वर्जन में एक अलग एक्सटीरियर है, जिसमें ऑप्शनल तौर पर नई एलईडी मैट्रिक्स बीम हेडलाइट्स मिलती हैं. 

फीचर्स

फीचर्स के मामले में, ऑक्टेविया के इंफोटेनमेंट सिस्टम में अब एक स्टैंडर्ड 10-इंच डिस्प्ले है. साथ ही एक नए वॉयस असिस्टेंट सिस्टम में एआई चैट बॉट ChatGPT को शामिल किया गया है. इसके अलावा, वाहन में कॉलिशन मेटिगेशन एसिस्ट, टर्न असिस्ट और एग्जिट वार्निंग सहित एडवांस ड्राइविंग असिस्ट सिस्टम शामिल हैं.

ऑक्टेविया vRS मॉडल

स्कोडा ऑक्टेविया को स्पोर्टलाइन और vRS दोनों वर्जन में पेश करना जारी रखेगी. ऑक्टेविया स्पोर्टलाइन में चार इंजन विकल्प हैं; दो डीजल और दो पेट्रोल पावरट्रेन. वर्ष 2000 से, ऑक्टेविया के सबसे स्पोर्टी वेरिएंट्स को लोकप्रिय 'vRS' नाम के साथ पेश किया जाता है. 2.0 TSI इंजन से लैस vRS मॉडल 265bhp आउटपुट जेनरेट करता है, इसमें शाइनी ब्लैक डिटेल्स और पीछे की तरफ रेड रिफ्लेक्टर स्ट्रिप है, जो इसके स्पोर्टी अपील को बढ़ाते हैं.

यह भी पढ़ें -

महिंद्रा एक्सयूवी 3XO और एक्सयूवी300, देखिए दोनों एक दूसरे से कैसे हैं अलग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या After Market सनरूफ लगाने से घट जाती है कार की वारंटी, क्या हैं नियम?
क्या After Market सनरूफ लगाने से घट जाती है कार की वारंटी, क्या हैं नियम?
Hyundai Bayon: घर लाने का खर्च कितना? जानें EMI का पूरा हिसाब
Hyundai Bayon घर लाने का खर्च कितना? जानें EMI का पूरा हिसाब
Delhi BS6 Rule: नंबर बाहर का, लेकिन गाड़ी NCR में रजिस्टर्ड तो क्या होगा?
नंबर बाहर का, लेकिन गाड़ी NCR में रजिस्टर्ड तो क्या होगा?
क्या अपनी पुरानी कार को करा सकते हैं E100 में कन्वर्ट, क्या हैं इसके लिए नियम
क्या अपनी पुरानी कार को करा सकते हैं E100 में कन्वर्ट, क्या हैं इसके लिए नियम

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget