एक्सप्लोरर

New Electric Scooter: सिंपल एनर्जी लाने वाली है 2 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, ओला को मिलेगी टक्कर

सिंपल एनर्जी के आने वाले स्कूटर्स का मुकाबला ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से हो सकता है. जबकि ओला भी अपने नए मॉडल्स को बाजार में जल्द ही ला सकती है, जिससे प्रतिस्पर्धा और बढ़ने की उम्मीद है.

New Electric Scooters: देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर के सेगमेंट में लगातार इजाफा होता जा रहा है. बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के ढेर सारे मॉडल्स उपलब्ध हैं और आने वाले महीनों में इनकी संख्या में और अधिक बढ़ोतरी होने वाली है. फिलहाल इस सेगमेंट में ओला इलेक्ट्रिक सबसे अग्रणी कंपनी है. लेकिन ओला से यह ताज छीनने की कोशिश में सिंपल एनर्जी बाजार में दो नए मॉडल्स लॉन्च करने वाली है, जिससे अपनी बादशाहत को कायम रखने के लिए ओला भी अगले कुछ महीनों में नए मॉडल्स लॉन्च कर सकती है. 

कंपनी ने क्या कहा

कंपनी के संस्थापक सुहास राजकुमार ने यह जानकारी दी है, कि सिंपल एनर्जी अगले कुछ समय में दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को देश में लॉन्च करेगी. इनकी सबसे बड़ी खासियत इनकी अग्रेसिव प्राइस और अधिक रेंज होगी. ये कंपनी के सबसे सस्ते मॉडल होंगे. इसके लिए कंपनी 10 करोड़ डॉलर की फंडिंग जुटाने के लिए तैयारी कर रही है, जिसमें कंपनी नए निवेशकों को साथ जोड़ने का प्रयास कर रही है. 

बाइक और कार भी लाएगी कंपनी

सिंपल वन के सीईओ और संस्थापक राजकुमार ने जानकारी दी है कि अगले तीन साल में कंपनी कम कीमत तीन नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को बाजार में पेश करके अपने पोर्टफोलियो में विस्तार करेगी. इसके अतिरिक्त कंपनी अगले तीन साल में एक इलेक्ट्रिक कार और एक परफॉर्मेंस बाइक भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.

सिंपल 1 को मिल रही है अच्छी प्रतिक्रिया 

सिंपल एनर्जी ने 21 मई को अपना पहला प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंपल वन बाजार में लॉन्च किया था. इसकी बुकिंग काफी पहले ही शुरू हो चुकी थी और अब कंपनी ने इसको ग्राहकों तक पहुंचाना भी शुरू कर दिया है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.45 लाख रुपये है. 

ओला स्कूटर से होगा मुकाबला

सिंपल एनर्जी के आने वाले स्कूटर्स का मुकाबला ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से हो सकता है. जबकि ओला भी अपने नए मॉडल्स को बाजार में जल्द ही ला सकती है, जिससे प्रतिस्पर्धा और बढ़ने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें :- हाईवे पर ड्राइविंग करते समय इन बातों से रहें सावधान, वरना हो सकता है एक्सीडेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चार्जिंग की चिंता कम? Mercedes-Benz को PHEV से उम्मीद
चार्जिंग की चिंता कम? Mercedes-Benz को PHEV से उम्मीद
पानी में भी तैरेगी ये SUV, 12 मिनट में रिकॉर्ड बुकिंग
पानी में भी तैरेगी ये SUV, 12 मिनट में रिकॉर्ड बुकिंग
संकरी गलियों में पहुंचेगी मदद, DRDO ने बनाई खास Bike Ambulance
संकरी गलियों में पहुंचेगी मदद, DRDO ने बनाई खास Bike Ambulance
Honda 0 Alpha EV का दिसंबर में डेब्यू, 75kWh बैटरी का ऑप्शन
Honda 0 Alpha EV का दिसंबर में डेब्यू, 75kWh बैटरी का ऑप्शन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget