एक्सप्लोरर

Driving Tips: हाईवे पर ड्राइविंग करते समय इन बातों से रहें सावधान, वरना हो सकता है एक्सीडेंट

अगर आपको भी हाईवे पर वाहन चलाना पड़ता है तो थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है, कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना है नहीं तो दुर्घटना हो सकती है...पढ़िए पूरी खबर.

Highway Driving Rules: हाईवे पर वाहन चलाना शहर के ट्रैफिक में वाहन चलाने के मुकाबले थोड़ा आसान होता है. यहां भीड़ भरे ट्रैफिक की उतनी टेंशन नहीं रहती. ऐसे में बहुत से लोग लापरवाही से ड्राइविंग करने लगते हैं, जो कि उनके साथ साथ रोड पर चल रहे अन्य लोगों की जान के लिए भी खतरनाक हो सकता है. हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान भी उतना ही सतर्क रहने की आवश्यकता है, जितना कि शहर की भीड़ भरी ड्राइविंग में, इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने वाले हैं, जिसे लोग आमतौर पर हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान करते हैं.  

ज्यादा न रखें स्पीड

बहुत से लोग खाली सड़क देखकर ओवरस्पीड से गाड़ी गाड़ी चलाने लगते हैं. लेकिन ऐसा करना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि खाली रास्ते पर भी कभी भी कोई भी आपकी गाड़ी के सामने आ सकता है और आपके तेज ब्रेक लगाने के कारण आपकी गाड़ी अनियंत्रित भी हो सकती है. साथ ही ओवरस्पीड के कारण आपका चालान भी काटा जा सकता है. 

मोड़ पर ओवरटेक करने से बचें

हाइवे पर गाड़ी चलाते समय कभी भी किसी वाहन को मोड़ पर ओवरटेक करने की कोशिश न करें. क्योंकि अधिक स्पीड में टर्न करते समय कार के अनियंत्रित होने का खतरा बना रहता है, इसलिए टर्न के दौरान गाड़ी की स्पीड को कम ही रखें और टर्न गुजरने के बाद ओवरटेक करने की कोशिश करें. 

हाई बीम लाइट्स को सोच विचार कर करें उपयोग 

हाईवे पर गाड़ी चलाते समय अधिकतर लोग हाई बीम लाइट का उपयोग करते हैं. हालांकि यह सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है. क्योंकि देश में बहुत सी ऐसी सड़कें हैं, जहां बिना डिवाइडर के आमने सामने गाड़ियां चलती हैं. ऐसे में सामने से आ रहे वाहन के ड्राइवर को हाई बीम के कारण देखने में दिक्कत हो सकती है, जिससे एक्सिडेंट हो सकता है. 

सही लेन पर चलें 

देश में अधिकतर लोग हाइवे की सही लेन के बारे में नहीं जानते. सबसे दाएं तरफ वाली लेन का इस्तेमाल ओवरटेक करने के लिए किया जाता है, लेकिन बहुत से लोग इस पर भी स्लो स्पीड में गाड़ी चलाते हैं. इस लेन को तभी उपयोग किया जाना चाहिए जब आपको ओवरटेक करना हो. 

ब्लाइंड स्पॉट से रहें सावधान

जब ORVM में पीछे की गाड़ियां नहीं दिखती हैं तो उसे ब्लाइंड स्पॉट कहा जाता है. ऐसे में आपको कोशिश यह करनी चाहिए कि आप इस स्थिति में अधिक देर तक न रहें, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है.

यह भी पढ़ें :- हुंडई एक्सटर के इंटीरियर फीचर्स और स्पेस का खुलासा, 10 जुलाई को होगी लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चना बेचकर बड़ा किया...' खेसारी लाल ने पिता को गिफ्ट की करोड़ों की कार
'चना बेचकर बड़ा किया...' खेसारी लाल ने पिता को गिफ्ट की करोड़ों की कार
कैसा है Pulsar N160 S और N160 SS का फर्स्ट लुक? जानिए डिटेल्स
कैसा है Pulsar N160 S और N160 SS का फर्स्ट लुक? जानिए डिटेल्स
सस्ती मिल रही Maruti Fronx, खरीदने से पहले यहां जानिए डील
सस्ती मिल रही Maruti Fronx, खरीदने से पहले यहां जानिए डील
33 KM माइलेज देती है 3.70 लाख रुपये की ये कार, जानें खासियत
33 KM माइलेज देती है 3.70 लाख रुपये की ये कार, जानें खासियत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget