एक्सप्लोरर

Simple Energy: शुरू हुआ सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्रोडक्शन, 23 मई को होगी लॉन्चिंग

Simple One Electric Scooter Rival: लॉन्चिंग के बाद सिंपल वन भारतीय बाजार में ओला एस 1, एथर 450 और बजाज चेतक जैसे ई स्कूटर्स को टक्कर देगा.

Simple One Electric Scooter: बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्ट-अप कंपनी सिंपल एनर्जी ने तमिलनाडु के शूलागिरी में स्थित अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर का उत्पादन शुरू कर दिया है. इस स्कूटर को 23 मई को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा. कंपनी देश में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की सबसे लंबी रेंज पेश करने का लक्ष्य लेकर चल रही है. कंपनी की ओर से एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि, उत्पादन के साथ-साथ कंपनी सिंपल वन की डिलीवरी भी जल्द शुरू करने की तैयारी कर रही है.

पावरटट्रेन

सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर में पावर देने के लिए एक 4.8 kWh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 236 किमी तक की रेंज देने में सक्षम होगी. इसमें एक 4.5kW के इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है. यह स्कूटर केवल 2.7 सेकंड में 0-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है. 

फीचर्स

सिंपल वन ई-स्कूटर में फीचर्स के तौर पर फुल-एलईडी लाइटिंग, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक वाई-फाई-इनेबल्ड कलर टीएफटी डिस्प्ले देखने को मिलेगा. सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर में इको, डैश, राइड और सोनिक जैसे चार राइडिंग मोड्स देखने को मिलेंगे. सस्पेंशन ड्यूटी के लिए टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर मोनो शॉक दिया गया है. ब्रेकिंग के लिए इसमें दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. इसमें 12-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. 

किससे होगा मुकाबला 

लॉन्चिंग के बाद सिंपल वन भारतीय बाजार में ओला एस 1, एथर 450 और बजाज चेतक जैसे ई स्कूटर्स को टक्कर देगा. ओला एस वन प्रो में एक 8.5kW का इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है. इस स्कूटर की रेंज 181Km प्रति चार्ज है. फिलहाल यह सेगमेंट लीडर है और इसकी एक्स शोरूम कीमत करीब 1.3 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें :- Tata Motors Discount Offers: टाटा मोटर्स की इन कारों पर मिल रही है भारी छूट, कर सकते हैं तगड़ी बचत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BMW की इस नई बाइक में क्या है खास? 48 HP इंजन के साथ हुई एंट्री
BMW की इस नई बाइक में क्या है खास? 48 HP इंजन के साथ हुई एंट्री
Brezza vs Nexon, किसकी EMI पड़ेगी जेब पर हल्की?
Brezza vs Nexon, किसकी EMI पड़ेगी जेब पर हल्की?
SUV या चलता-फिरता पावरहाउस! 1770KM की रेंज, 3.95 सेकंड में 100 की स्पीड
SUV या चलता-फिरता पावरहाउस! 1770KM की रेंज, 3.95 सेकंड में 100 की स्पीड
BMW ने अपने Humanoid Robots को भट्ठी में क्यों डाला? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BMW ने अपने Humanoid Robots को भट्ठी में क्यों डाला? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
हॉर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर आराधना मिश्रा की प्रतिक्रिया, पिता प्रमोद तिवारी का भी आया बयान
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर आराधना मिश्रा की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
सलमान खान की 'मातृभूमि' को सरकार से मिली क्लियरेंस, जानें- किस तारीख को हो सकती है रिलीज?
सलमान की 'मातृभूमि' की रिलीज पर बड़ा अपडेट, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
मुंबई में CJP प्रोटेस्ट के दौरान हादसा, दिल का दौरा पड़ने से बुजुर्ग की मौत
मुंबई में CJP प्रोटेस्ट के दौरान हादसा, दिल का दौरा पड़ने से बुजुर्ग की मौत
'नहीं बताया कि असली मिशन...', भारत के ASAT टेस्ट से US में मची थी खलबली, समझें पूरी बात
'नहीं बताया कि असली मिशन...', भारत के ASAT टेस्ट से US में मची थी खलबली, समझें पूरी बात
क्या दिल टूटने पर सच में दर्द होता है, जानें क्या है इसका साइंस?
क्या दिल टूटने पर सच में दर्द होता है, जानें क्या है इसका साइंस?
धान की जगह दूसरी फसल उगाएं, सरकार देगी 8,000 रुपये प्रति एकड़
धान की जगह दूसरी फसल उगाएं, सरकार देगी 8,000 रुपये प्रति एकड़
Embed widget