एक्सप्लोरर

Tata Motors Discount Offers: टाटा मोटर्स की इन कारों पर मिल रही है भारी छूट, कर सकते हैं तगड़ी बचत 

Tata Cars Offers: अगर आप भी टाटा मोटर्स की कार लेने का प्लान बना रहे हैं तो यह सही समय हो सकता है, दरअसल कंपनी अपनी कुछ चुनिंदा कारों पर इस महीने डिस्काउंट ऑफर कर रही जिसका फायदा उठा सकते हैं.

Discounts on Tata Cars: वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स इस मई महीने में अपनी कुछ चुनिंदा कारों पर डिस्काउंट ऑफर्स दे रही है. इस ऑफर के तहत ग्राहकों को टिआगो, टिगोर, अल्ट्रोज हैरियर और सफारी पर कंज्यूमर बेनिफिट्स, एक्सचेंज बोनस या कॉर्पोरेट डिस्काउंट के फायदे मिलेंगे. हालांकि, इस ऑफर में पंच, नेक्सन या किसी इलेक्ट्रिक वाहन को शामिल नहीं किया गया है.  

टाटा हैरियर और सफारी

टाटा की हैरियर और सफारी एसयूवी की खरीद पर ग्राहक इस मई में 35,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं. दोनों एसयूवी के सभी वेरिएंट पर 25,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट और 10,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है. सफारी और हैरियर दोनों में एक समान 2.0-लीटर डीजल मिलता है. जो  170 एचपी की पॉवर जेनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है. सफारी की एक्स शोरूम कीमत 15.65 लाख से 25.02 लाख रुपये और हैरियर की एक्स शोरूम कीमत 15 लाख से 24.07 लाख रुपये के बीच है.

Tata Motors Discount Offers: टाटा मोटर्स की इन कारों पर मिल रही है भारी छूट, कर सकते हैं तगड़ी बचत 

टाटा टिगोर

ग्राहक इस महीने टाटा मोटर्स अपनी टिगोर पर 33,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है. सीएनजी वेरिएंट के साथ पेट्रोल-एएमटी पर 15,000 रुपये का कंज्यूमर स्कीम और 10,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल है. जबकि ऑटोमैटिक और सीएनजी वेरिएंट पर  कुल 25,000 रुपये तक के लाभ मिल रहे हैं. वहीं पेट्रोल-एमटी वेरिएंट पर 20,000 रुपये का कंज्यूमर स्कीम और 3,000 रुपये के अतिरिक्त कॉर्पोरेट डिस्काउंट सहित कुल 30,000 रुपये तक की छूट मिल रही है. इस कार में एक 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 86hp की पॉवर जेनरेट करता है, इसे 5-स्पीड मैनुअल या AMT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इस कार की एक्स शोरूम कीमत 6.30 लाख से 8.90 लाख रुपये के बीच है. इसमें CNG वेरिएंट का भी विकल्प मौजूद है.

Tata Motors Discount Offers: टाटा मोटर्स की इन कारों पर मिल रही है भारी छूट, कर सकते हैं तगड़ी बचत 

टाटा टियागो

टाटा टियागो पर भी इस महीने अधिकतम 30,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है.  इसमें 15,000 रुपये का कंज्यूमर डिस्काउंट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है. इसके XT, XT रिदम, NRG मैनुअल और XZ+ पेट्रोल वेरिएंट पर 20,000 रुपये का कंज्यूमर स्कीम का लाभ मिल रहा है. वहीं इसके CNG वेरिएंट पर 10,000 रुपये का कंज्यूमर स्कीम और 5,000 रुपये के कॉर्पोरेट डिस्काउंट सहित कुल 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. इसमें भी टिगोर के समान पावरट्रेन मिलता है.

Tata Motors Discount Offers: टाटा मोटर्स की इन कारों पर मिल रही है भारी छूट, कर सकते हैं तगड़ी बचत  

टाटा अल्ट्रोज़

टाटा अल्ट्रोज पर इस महीने कुल 28,000 रुपये तक का लाभ उठाया जा सकता है. पेट्रोल-डीसीटी वेरिएंट और सभी डीजल वेरिएंट पर 25,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमें 15,000 रुपये की कंज्यूमर डिस्काउंट, और 10,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट शामिल है. अल्ट्रोज़ के सभी वेरिएंट्स पर  3,000 रुपये तक के कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा है. इस कार की एक्स शोरूम कीमत 6.60 लाख से 10.50 लाख रुपये के बीच है.

Tata Motors Discount Offers: टाटा मोटर्स की इन कारों पर मिल रही है भारी छूट, कर सकते हैं तगड़ी बचत 

यह भी पढ़ें :- हुंडई ने थ्री प्वाइंट सेफ्टी सीटबेल्ट को किया अपने पोर्टफोलियो में शामिल, मिलेगी अधिक सुरक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब नोएडा में आसानी से चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कार, जानें कहां-कहां बनेंगे स्टेशन?
अब नोएडा में आसानी से चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कार, जानें कहां-कहां बनेंगे स्टेशन?
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget