एक्सप्लोरर

Simple Dot One: भारतीय बाजार में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लाने वाली है सिंपल एनर्जी, मिलेगी 150 किलोमीटर से ज्यादा रेंज 

इस ई-स्कूटर की बुकिंग 15 दिसंबर से शुरू होगी. सिंपल वन के लिए इंतजार कर रहे मौजूदा ग्राहक विकल्प के तौर पर डॉट वन पर भी विचार कर सकते हैं.

Simple Dot One Electric Scooter: सिंपल एनर्जी भारत में सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच करने की तैयारी कर रही है. देश में ग्राहक अभी भी सिंपल वन का इंतजार कर रहे हैं, वहीं सिंपल एनर्जी ने सिंपल डॉट वन नाम से अपना नया किफायती स्कूटर पेश करने की घोषणा की है. 15 दिसंबर को पेश होने वाले नए ई-स्कूटर को सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर के सब-वेरिएंट के रूप में पेश किया जाएगा.

कम होगी कीमत

सिंपल एनर्जी ने कहा कि डॉट वन "ज्यादा ग्राहकों तक इलेक्ट्रिक वाहन की पहुंच" सुनिश्चित करेगी. दावा किया गया है कि सिंपल डॉट वन को बेहतर क्वालिटी के साथ-साथ परफॉर्मेंस और फीचर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है. नया इलेक्ट्रिक स्कूटर भी सिंपल वन वाले प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया गया है. कंपनी ने पुष्टि की है कि नए डॉट वन ई-स्कूटर की कीमत 1 लाख रुपये से कम होगी.

मिलेगी 151 किलोमीटर की रेंज

सिंपल डॉट वन एक 3.7 kWh बैटरी से लैस होगी. इसमें 151 किलोमीटर की प्रमाणित रेंज और 160 किमी की आईडीसी (इंडियन ड्राइविंग साइकिल) देने का दावा करती है. यह इलेक्ट्रिक स्कूटर खास तैयार किए गए टायरों के साथ आएगा, इसके बारे में दावा किया गया है यह अधिक ऑन-रोड रेंज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

15 दिसंबर से शुरू होगी बुकिंग 

सिंपल डॉट वन में 30 लीटर से ज्यादा अंडर-सीट स्टोरेज कैपेसिटी मिलेगी. इसमें एक टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है जो विभिन्न कामों को करने में सुविधा के साथ एप्लिकेशन कनेक्टिविटी देने का काम करेगा. इस ई-स्कूटर की बुकिंग 15 दिसंबर से शुरू होगी. सिंपल वन के लिए इंतजार कर रहे मौजूदा ग्राहक विकल्प के तौर पर डॉट वन पर भी विचार कर सकते हैं.

कंपनी ने क्या कहा 

नए स्कूटर की घोषणा के अवसर पर बोलते हुए, सिंपल एनर्जी के संस्थापक और सीईओ, सुहास राजकुमार ने कहा, “आज सिंपल एनर्जी की यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय है क्योंकि हम गर्व से सिंपल डॉट वन पेश कर रहे हैं, जो हमारी अग्रणी सिंपल वन सीरीज के लिए एक लेटेस्ट एक्सटेंशन है. आसान इलेक्ट्रिक मोबिलिटी देने के लिए हमारा दृष्टिकोण सिंपल डॉट वन में परिवर्तित होता है, जिसमें एडवांस फीचर्स के साथ आकर्षक डिजाइन देखने को मिलेगी. हम अपने सम्मानित ग्राहकों के अटूट समर्थन पर भरोसा करते हुए इसके बाजार में लॉन्च का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.''

यह भी पढ़ें :- अगले महीने बाजार में आ सकती है किआ सोनेट फेसलिफ्ट, नई डिजाइन डिटेल्स आई सामने

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है Honda का बड़ा प्लान? भारत में ला सकती है 10 नई गाड़ियां
क्या है Honda का बड़ा प्लान? भारत में ला सकती है 10 नई गाड़ियां
पेट्रोल-डीजल से महंगा पड़ा EV का इंश्योरेंस क्लेम, खर्च 14% ज्यादा
पेट्रोल-डीजल से महंगा पड़ा EV का इंश्योरेंस क्लेम, खर्च 14% ज्यादा
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
Honda Elevate हुई और स्मार्ट, फीचर्स देख रह जाएंगे दंग
Honda Elevate हुई और स्मार्ट, फीचर्स देख रह जाएंगे दंग

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget