एक्सप्लोरर

जिधर श्रद्धा बैठेंगी उस सीट पर होगी मसाज, एक्ट्रेस ने खरीदी लग्जरी होटल जैसी करोड़ों की यह कार

Shraddha Kapoor New Luxury MPV: श्रद्धा कपूर को लग्जरी कार काफी पसंद है और वो खुद ड्राइव भी करती हैं. श्रद्धा को अक्सर मुंबई की सड़कों पर लैम्बोर्गिनी चलाते हुए देखा गया है. 

Shraddha Kapoor Buys Lexus LM 350h Ultra Luxury MPV: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के कार कलेक्शन में लग्जरी और प्रीमियम MPV लेक्सस LM 350h शामिल हुई है. श्रद्धा की यह कार किसी लग्जरी होटल के कंफर्ट से कम नहीं है. लेक्सस LM 350h अल्ट्रा लग्जरी कार शानदार फीचर्स के साथ आती है, जिसकी कीमत 2.62 करोड़ रुपये से ज्यादा है. श्रद्धा कपूर को लग्जरी कार काफी पसंद है और वो खुद ड्राइव भी करती हैं. श्रद्धा को अक्सर मुंबई की सड़कों पर लैम्बोर्गिनी चलाते हुए देखा गया है. 

श्रद्धा कपूर की लेक्सस LM 350h अल्टीमेट कंफर्ट और एग्जीक्यूटिव क्लास एक्सपीरियंस के चलते फिल्म स्टार्स के बीच काफी पॉपुलर है. श्रद्धा के अलावा यह कार रणबीर कपूर के पास भी है. 

मसाज फंक्शन के साथ आती है लग्जरी कार

लेक्सस एलएम स्पिंडल बॉडी के साथ आती है. इस गाड़ी में डायनामिक मल्टी-स्पोक व्हील्स लगे हैं. इस कार में हर एक व्यक्ति के बैठने के लिए एक अलग स्पेस दिया गया है. ये कार 4-सीटर और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में मार्केट में मौजूद है. यह गाड़ी फुल रिक्लाइनिंग और मसाज फंक्शन के साथ आती है. 

लेक्सस कार की पावर और फीचर्स

लेक्सस एलएम एक हाईब्रिड इलेक्ट्रिक कार है. इस कार में पैरेलल हाईब्रिड सिस्टम लगा है. गाड़ी में 2.5-लीटर, 4-सिलेंडर, इनलाइन, 16-वॉल्व DOHC इंजन लगा है. इस इंजन से 6,000 rpm पर 142 kW की पावर मिलती है और 4,300-4,500 rpm पर 242 Nm का टॉर्क जनरेट होता है. इस सिस्टम के साथ ये गाड़ी पावरफुल, स्मूथ और ईको-फ्रेंडली ड्राइव देती है.

लेक्सस एलएम की टॉप-स्पीड 190 kmph है. ये कार 8.7 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड तक पहुंच सकती है. इस गाड़ी में 60 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी दी गई है.

इस कार में फुल HD 35.5 सेंटीमीटर की इलेक्ट्रो मल्टी-विजन टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है. गाड़ी में मल्टीमीडिया सिस्टम भी दिया गया है. गाड़ी में पीछे बैठे पैसेंडर्स को थिएटर वाला फील देने के लिए 121.9 सेंटीमीटर की अल्ट्रा वाइड डिस्प्ले दी गई है. इस लग्जरी कार में USB पोर्ट सेंटर कंसोल दिया गया है. गाड़ी में पीछे भी 4 USB पोर्ट्स लगे हैं. ये गाड़ी 3D साउंड सिस्टम से लैस है. इस साउंड सिस्टम में 23 स्पीकर लगे हैं.

यह भी पढ़ें:-

Tata की सबसे सस्ती और 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली कार खरीदने के लिए कितने रुपये का लोन मिलेगा? जानिए EMI का पूरा हिसाब 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget