एक्सप्लोरर

Upcoming MPV Cars: देश में जल्द ही दस्तक देंगी ये तीन नई एमपीवी कारें, मारुति अर्टिगा की बढ़ेंगी मुश्किलें

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर अपनी नई एमपीवी 'रुमियन' को भारत में इस साल लॉन्च कर सकती है, इसकी लॉन्चिंग की तारीखों की घोषणा नहीं की गई है. यह कार मारुति एर्टिगा का ही री-बैज वर्जन होगी.

Upcoming MPV Cars in India 2023: भारतीय कार बाजार के एमपीवी सेगमेंट में मारुति सुजुकी अर्टिगा सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. यह कार अपने अधिक स्पेस, इंट्रीरियर, फीचर्स और परफॉर्मेंस के कारण पसंद की जाती है. फिलहाल इस कार की एक्स शोरूम कीमत 8.35 लाख रुपये से 12.79 लाख रुपये के बीच है. हालांकि इस कार को टक्कर देने के लिए जल्द ही बाजार में तीन नई एमपीवी कारें एंट्री लेने वाली हैं. तो आइए जानते हैं कौन हैं ये नए मॉडल्स. 

सिट्रोएन 7-सीटर एमपीवी

सिट्रोएन भारतीय बाजार के लिए एक नए थ्री रो मॉडल को तैयार कर रही है. यह कार कंपनी के C3 हैचबैक पर आधारित होगी. कंपनी इसके 5-सीटर वर्जन को भी लाने वाली है, जो कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों से मुकाबला करेगी. नई सिट्रोएन 7-सीटर एमपीवी का नाम सी3 एयरक्रॉस हो सकता है. यह स्टेलेंटिस सीएमपी आर्किटेक्चर पर बेस्ड होगी. इसमें 1.2 लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो 110बीएचपी की पावर और 190एनएम का टार्क प्रोड्यूस करेगा. वहीं इसके निचले वेरिएंट में मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ एक 1.0 लीटर NA पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है.  

निसान 7-सीटर एमपीवी

निसान इंडिया अगले कुछ सालों में 2 नई एसयूवी, 1 नई एमपीवी और एक नए इलेक्ट्रिक मॉडल को भारत में लाने की घोषणा की है. इसमें 7-सीटर रेनॉल्ट ट्राइबर पर आधारित एक नई 7 सीटर कार भी शामिल होगी. यह नया मॉडल सीएमएफ-ए + प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकता है. इसमें एक 1.0 लीटर 3-सिलेंडर NA पेट्रोल और एक 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का विकल्प देखने को मिल सकता है. इसमें मैनुअल और सीवीटी दोनों ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिल सकता है. इसका लुक निसान मैग्नाइट से मिलता जुलता हो सकता है.  

टोयोटा रूमियन

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर अपनी नई एमपीवी 'रुमियन' को भारत में इस साल लॉन्च कर सकती है, इसकी लॉन्चिंग की तारीखों की घोषणा नहीं की गई है. यह कार मारुति एर्टिगा का ही री-बैज वर्जन होगी. हालांकि इसके डिजाइन में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं. रूमियन में न्यू डिज़ाइन्ड फ्रंट ग्रिल, हेडलैंप और अपडेटेड रियर सेक्शन देखने को मिल सकता है. इस नई टोयोटा कॉम्पैक्ट एमपीवी में अर्टिगा वाले 1.5 लीटर, 4-सिलेंडर K15C डुअलजेट इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा, यह इंजन 103bhp की अधिकतम पावर और 136Nm का मैक्सिमम टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा.

यह भी पढ़ें :- देखिए एमजी कॉमेट, टाटा टियागो ईवी और सिट्रोएन eC3 का कंपेरिजन, जानिए कौन है आपके लिए बेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Car Buying Tips: नई कार खरीदते समय डीलर से जरूर पूछिए ये बातें, जानें काम की बात
नई कार खरीदते समय डीलर से जरूर पूछिए ये बातें, जानें काम की बात
EICMA 2026: कौन-सी बाइक आ सकती है भारत? Himalayan 750 समेत इन बाइकों पर नजर
EICMA 2026 से कौन-सी बाइक आ सकती है भारत? Himalayan 750 समेत इन बाइकों पर नजर
Upcoming Electric Cars: नवंबर में आ रही हैं ये धांसू इलेक्ट्रिक गाड़ियां
पेट्रोल-डीजल वाली कारों को भूल जाइए, नवंबर में आ रही हैं ये धांसू इलेक्ट्रिक गाड़ियां
Car HUD Technology: क्या है HUD टेक्नोलॉजी, कार में यह कैसे काम करती है?
क्या है HUD टेक्नोलॉजी, कार में यह कैसे काम करती है?

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की रैली में नहीं बोल पाए ये 4 बड़े नेता, BJP का तंज
इंडिया गठबंधन की रैली में नहीं बोल पाए ये 4 बड़े नेता, BJP का तंज
EXCLUSIVE: आजम खान पर ED की जांच का दायरा बढ़ा, ये 11 कंपनियां भी रडार पर
EXCLUSIVE: आजम खान पर ED की जांच का दायरा बढ़ा, ये 11 कंपनियां भी रडार पर
53 हजार करोड़ की डील साइन, भारत बना रहा 8 जंगी जहाज, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा, जानें ताकत
53 हजार करोड़ की डील साइन, भारत बना रहा 8 जंगी जहाज, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा, जानें ताकत
'तुमने माहौल सेट कर दिया...', 5वें टी20 के बाद ड्रेसिंग रूम में बोले गौतम गंभीर
'तुमने माहौल सेट कर दिया...', 5वें टी20 के बाद ड्रेसिंग रूम में बोले गौतम गंभीर
संजय गुप्ता की बेटी के आपत्तिजनक इशारे को मिलाप जवेरी ने किया डिफेंड, बोले- प्लीज उन्हें माफ कर दें और वो कंटेंट हटा दें
संजय गुप्ता की बेटी के आपत्तिजनक इशारे को मिलाप जवेरी ने किया डिफेंड, बोले- प्लीज उन्हें माफ कर दें और वो कंटेंट हटा दें
लालू यादव से मिलीं सोनिया गांधी, RJD प्रमुख से क्या हुई बात?
लालू यादव से मिलीं सोनिया गांधी, RJD प्रमुख से क्या हुई बात?
गाय के दिल की झिल्ली इंसान के शरीर में बन नई नस, डॉक्टरों का कमाल
गाय के दिल की झिल्ली इंसान के शरीर में बन नई नस, डॉक्टरों का कमाल
CLAT 2027 के लिए अब 7 नवंबर तक करें आवेदन, बढ़ाई गई डेट
CLAT 2027 के लिए अब 7 नवंबर तक करें आवेदन, बढ़ाई गई डेट
Embed widget