एक्सप्लोरर

Upcoming Electric SUVs: इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ आने वाली हैं ये 6 पॉपुलर एसयूवी कारें, देखिए पूरी लिस्ट

Upcoming Electric Cars: इस समय देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ी है, आगे चलकर और भी इजाफा देखने को मिलेगा, सभी ऑटोमेकर कंपनी अपनी कारों का इलेक्ट्रिक वर्जन लाने की होड़ में लगी हुई हैं.

Electric SUVs: पिछले वित्त वर्ष में देश में 1 मिलियन से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई. जो कि चालू वित्त वर्ष में और अधिक बढ़ने की उम्मीद है. इलेक्ट्रिक वाहनों के इस बढ़ते हुए बाजार को देखते हुए कई वाहन निर्माता कंपनियां अगले कुछ समय में अपने पॉपुलर ICE मॉडल्स का इलेक्ट्रिक वर्जन लाने वाली हैं. आइए देखते हैं देश में जल्द आने वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी कारों की लिस्ट. 

टाटा पंच ईवी

यह टाटा की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है. पंच के इलेक्ट्रिक वर्जन 2023 को दूसरी छमाही में लॉन्च किए जाने की संभावना है. टाटा पंच ईवी को नए सिग्मा प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया जाएगा जो बड़ी बैटरी के लिए अनुकूल है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को 26kWh और 30.2kWh बैटरी पैक के साथ पेश किया जाएगा. इसका डिजाइन इसके आईसीई मॉडल से कुछ अलग हो सकता है.  

हुंडई क्रेटा ईवी

हुंडई मोटर अपनी सबसे पॉपुलर एसयूवी क्रेटा के इलेक्ट्रिक वर्जन की टेस्टिंग कर रही है. जिसके 2025 की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की संभावना है. इसमें कोना इलेक्ट्रिक के समान 39.2kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलने की संभावना है. यह पॉवरट्रेन 136bhp की पॉवर और 395Nm का टार्क जेनरेट करता है. 

महिंद्रा एक्सयूवी700 ईवी

महिंद्रा अपनी पॉपुलर एक्सयूवी 700 एसयूवी को 2024 के अंत तक इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के लॉन्च कर सकती है. इसे नए XUV.e सब-ब्रांड के तहत पेश किया जाएगा. रिपोर्ट्स के अनुसार इस इलेक्ट्रिक SUV में 80kWh तक का बैटरी पैक और AWD सिस्टम मिल सकता है. इसका डाइमेंशन मौजूदा आईसीई मॉडल से थोड़ा अधिक होगा. 

किआ कैरेंस ईवी

किआ अपनी कैरेंस एमपीवी को इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ ला सकती है. इसे हाल ही में टेस्टिंग के दौरान दक्षिण कोरिया में देखा गया था. इसके 2025 तक लॉन्च होने की संभावना है. कंपनी इसके डिजाइन में कुछ परिर्वतन कर सकती है. 

टाटा हैरियर/सफारी ईवी

टाटा मोटर्स अगले कुछ समय में हैरियर और सफारी एसयूवी को इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ लॉन्च कर सकती है. कंपनी ने इन्हें ऑटो एक्सपो 2023 में प्रदर्शित किया था. हाल ही सफारी EV को टेस्टिंग के दौरान देखा गया था. इसमें 500 km तक की रेंज मिलने की संभावना है.

यह भी पढ़ें :- कम बजट में चाहिए डीजल कार, तो ये मॉडल्स हो सकते हैं आपके लिए बेहतर विकल्प

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV मार्केट में किसका दबदबा? Tesla या BYD, आंकड़े कर देंगे हैरान
EV मार्केट में किसका दबदबा? Tesla या BYD, आंकड़े कर देंगे हैरान
इलेक्ट्रिक कार या फ्लेक्स फ्यूल कार, बजट और खर्च के हिसाब से कौन ज्यादा बेहतर?
इलेक्ट्रिक कार या फ्लेक्स फ्यूल कार, बजट और खर्च के हिसाब से कौन ज्यादा बेहतर?
Tata Sierra EV या Petrol-Diesel? खरीदने से पहले जान लें सबसे बड़ा अंतर
Tata Sierra EV या Petrol-Diesel? खरीदने से पहले जान लें सबसे बड़ा अंतर
SUV खरीदने वालों की मौज, जुलाई में लॉन्च होंगी 3 दमदार SUVs
SUV खरीदने वालों की मौज, जुलाई में लॉन्च होंगी 3 दमदार SUVs

वीडियोज

Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान
Siya Goyal का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट? कोर्ट पहुंची Pune Police
WhatsApp के नए फीचर यूजरनेम पर सरकार ने क्यों लगाया बैन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
यूपी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिजली बिल पर विद्युत नियामक आयोग का अहम फैसला
यूपी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिजली बिल पर विद्युत नियामक आयोग का अहम फैसला
Watch: आज के दिन फेंका गया था टेस्ट क्रिकेट का सबसे महंगा ओवर, जसप्रीत बुमराह ने की थी इस गेंदबाज की पिटाई
आज के दिन फेंका गया था टेस्ट क्रिकेट का सबसे महंगा ओवर, बुमराह ने की थी इस गेंदबाज की पिटाई
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
Super Subbu Review: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज, अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाती फिर संभलती कहानी
सुपर सुब्बू रिव्यू: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
Ceiling Fan Cleaning Tips: बिना धूल उड़ाए मिनटों में चमकेगा सीलिंग फैन, नोट करें साफ करने की धांसू देसी ट्रिक
बिना धूल उड़ाए मिनटों में चमकेगा सीलिंग फैन, नोट करें साफ करने की धांसू देसी ट्रिक
CBSE Compartment Exam: CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget