एक्सप्लोरर

Royal Enfield Bullet 350: फाइनेंस पर खरीदना चाहते हैं रॉयल एनफील्ड बुलेट 350, तो जानें डाउन पेमेंट और ईएमआई से जुड़ी सारी डिटेल्स

रॉयल एनफील्ड ने नई बुलेट 350 को तीन वेरिएंट्स, मिलिट्री, स्टैंडर्ड और ब्लैक गोल्ड में पेश किया है, जिनकी एक्स शोरूम कीमत 1.74 लाख रुपये से 2.16 लाख रुपये के बीच है.

Royal Enfield Bullet 350 on EMI: रॉयल एनफील्ड ने हाल ही में नई जेनरेशन बुलेट 350 लॉन्च की है, अब यह कंपनी के पोर्टफोलियो में आखिरी 350cc मोटरसाइकिल बन गई है, जिसे नए 349cc एयर-कूल्ड इंजन के साथ नए जे-प्लेटफॉर्म पर अपडेट किया गया है. इसका इंजन 20.1 एचपी पॉवर और 27 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है. पिछले मॉडल से समान सिल्हूट के बावजूद, रॉयल एनफील्ड की नई बुलेट 350 में कुछ भी पुराने मॉडल से नहीं लिया गया है. ऐसे में यदि आप एक नई रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 खरीदने के बारे में सोच रहे हैं और आप यह बाइक फाइनेंस पर खरीदना चाहते हैं तो, आज हम आपको इसके वेरिएंट-वार ऑन-रोड कीमत, डाउन पेमेंट और ईएमआई की डिटेल्स बताने वाले हैं. 

बुलेट 350 के हर वेरिएंट की कीमत और ईएमआई 

नई रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 मिलिट्री वेरिएंट की दिल्ली में ऑन रोड कीमत 1.99 लाख रुपये है, और यदि आप 40,000 रुपये के डाउन पेमेंट पर इसे खरीदते हैं तो 10% की ब्याज दर से अगले 3 साल तक आपको हर महीने 5,132 रुपये ईएमआई के रूप में देना होगा. 

वहीं इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट की दिल्ली में ऑन रोड कीमत 2.19 लाख रुपये है, और यदि आप 44,000 रुपये के डाउन पेमेंट पर इसे खरीदते हैं तो 10% की ब्याज दर से अगले 3 साल तक आपको हर महीने 5,642 रुपये ईएमआई के रूप में देना होगा. 

जबकि इसके ब्लैक गोल्ड वेरिएंट की दिल्ली में ऑन रोड कीमत 2.39 लाख रुपये है, और यदि आप 48,000 रुपये के डाउन पेमेंट पर इसे खरीदते हैं तो 10% की ब्याज दर से अगले 3 साल तक आपको हर महीने 6,170 रुपये ईएमआई के रूप में देना होगा.

आपको समझने में आसानी हो इसलिए हमने मानक के रूप में तीन साल की औसत लोन अवधि को चुना है, साथ ही बाइक की कीमत का 20% डाउन पेमेंट और 10% बैंक ब्याज दर (अनुमानित) भी शामिल है. आप अपने अनुसार डाउन पेमेंट की राशि और लोन की अवधि का चुनाव कर सकते हैं. जिसमें आप अधिक या कम डाउन पेमेंट का भुगतान कर सकते हैं और इससे आपकी ईएमआई अमाउंट में बदलाव हो सकता है. 

कितनी है कीमत?

रॉयल एनफील्ड ने नई बुलेट 350 को तीन वेरिएंट्स, मिलिट्री, स्टैंडर्ड और ब्लैक गोल्ड में पेश किया है, जिनकी एक्स शोरूम कीमत 1.74 लाख रुपये से 2.16 लाख रुपये के बीच है, और दिल्ली में इनकी ऑन रोड कीमत लगभग 1.99 लाख रुपये से 2.39 लाख रुपये के बीच है. नई बुलेट 350 का मुकाबला होंडा एच नेस 350 जैसी बाइक से होता है.

यह भी पढ़ें :- एथर 450एस इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी में होगी थोड़ी देरी, कंपनी के सीआईओ ने बताया कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 पहियों पर दौड़ी BYD SUV, वायरल वीडियो ने मचाया ऑटो वर्ल्ड में तहलका
3 पहियों पर दौड़ी BYD SUV, वायरल वीडियो ने मचाया ऑटो वर्ल्ड में तहलका
27 kmpl माइलेज और 1194 KM की रेंज, इस कार ने मचाया धमाल
27 kmpl माइलेज और 1194 KM की रेंज, इस कार ने मचाया धमाल
Hyundai Bayon में मिलेंगे ये फीचर्स, लॉन्च से पहले सामने आई जानकारी
Hyundai Bayon में मिलेंगे ये फीचर्स, लॉन्च से पहले सामने आई जानकारी
कब नहीं लेनी चाहिए सेकंड हैंड कार, जान लें काम की बात
कब नहीं लेनी चाहिए सेकंड हैंड कार, जान लें काम की बात

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
Embed widget