एक्सप्लोरर

Electric Car Comparison: टाटा की कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेहतर, नेक्सन, टियागो या टिगोर? देखें कंपेरिजन

Tata EVs: ये इलेक्ट्रिक कारें टाटा कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली ईवी हैं. देखें कौन सी इलेक्ट्रिक कार खरीदना आपके लिए किफायती होगा.

Tata Electric Car Comparison: भारतीय ऑटो बाजार में टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपना दबदबा बनाये हुए है. कुछ समय पहले ही टाटा ने देश की सबसे किफायती कार के रूप में टाटा टियागो को लॉन्च किया था. हालांकि अब ये दूसरे नंबर की किफायती कार बन गयी है. इस समय टाटा अपनी इलेक्ट्रिक कारों टाटा नेक्सन EV, टाटा टिगोर EV, और टाटा टियागो EV की बिक्री कर रही है और आने वाले समय में टाटा अल्ट्रोज और टाटा पंच का इलेक्ट्रिक वर्जन भी लॉन्च करने पर काम कर रही है.

टाटा नेक्सन प्राइम EV

ये इलेक्ट्रिक कार टाटा कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है. कंपनी इस कार को 14.99 लाख रुपये से शुरुआती कीमत के साथ सेल करती है. इस कार में आपको वेन्टीलेटेड फ्रंट सीट, 7.0-इंच का इंफोटेनमेंट पैनल, केबिन में क्लीन एयर के लिए एयर प्यूरीफायर और सेफ्टी के लिए डुअल एयरबैग दिए गए हैं. नेक्सन में आपको 30.2kWh के बैटरी पैक के साथ 127hp की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है. फुल चार्ज पर यह कार 312 km की दूरी तय करने में सक्षम है.

टाटा टियागो EV

टाटा की इस कार को कुछ महीने पहले ही 8.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था. टाटा टियागो इलेक्ट्रिक हैचबैक कार को मल्टी-मोड रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, ड्राइव मोड सेलेक्टर, डुअल एयरबैग, ABS और EBD जैसे फीचर्स के साथ पेश किया गया था. इस इलेक्ट्रिक कार में दो बैटरी ऑप्शन 19.2kWh/24kWh उपलब्ध हैं. जिससे PMS इलेक्ट्रिक मोटर को जोड़ा गया है. फुल चार्ज पर यह कार 315 किलोमीटर की दूरी तय करने की छमता रखती है.

टाटा टिगोर EV

टाटा की इस इलेक्ट्रिक सेडान कार को भी कुछ महीनो पहले ही बाजार में उतरा गया था. इस कार में आपको इंटीरियर में डुअल-टोन के साथ 5-सीटर केबिन, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन, डुअल एयरबैग और रियर-व्यू कैमरा दिया जाता है. टाटा टिगोर इलेक्ट्रिक कार में 26kWh बैटरी पैक के साथ 75hp की इलेक्ट्रिक मोटर का प्रयोग किया गया है. फुल चार्ज करने पर यह कार 306 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है. इस कार की शुरुआती कीमत 12.49 लाख रुपये है. 

यह भी पढ़ें :- नई टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस में मिलेंगे ये फीचर्स हैं, भूल जाएंगे पुरानी क्रिस्टा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई की बारिश हो या जलभराव, पानी में भी दम दिखाएंगी ये 4 दमदार SUVs
मुंबई की बारिश हो या जलभराव, पानी में भी दम दिखाएंगी ये 4 दमदार SUVs
कब आएगी भारत की पहली हाइड्रोजन कार, पेट्रोल और EV से कितनी सस्ती या महंगी?
कब आएगी भारत की पहली हाइड्रोजन कार, पेट्रोल और EV से कितनी सस्ती या महंगी?
Tata Sierra पर पहली बार मिल रहा इतना डिस्काउंट, खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लीजिए डिटेल
Tata Sierra पर पहली बार मिल रहा इतना डिस्काउंट, खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लीजिए डिटेल
रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस माफ होने के बाद अब कितनी सस्ती मिलेगी Hyundai Creta EV?
रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस माफ होने के बाद अब कितनी सस्ती मिलेगी Hyundai Creta EV?

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
UP चुनाव में BJP की टेंशन बढ़ाएंगे चिराग पासवान? 403 सीटों पर पार्टी का ये है प्लान, गठबंधन पर सस्पेंस!
UP चुनाव में BJP की टेंशन बढ़ाएंगे चिराग पासवान? 403 सीटों पर पार्टी का ये है प्लान, गठबंधन पर सस्पेंस!
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Ayushman Card: आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
Glass Cleaning Hacks: धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
Embed widget