एक्सप्लोरर

Royal Enfield: जल्द लॉन्च होगी रॉयल एनफील्ड रोडस्टर 450, ट्रायंफ स्पीड 400 से होगा मुकाबला 

नई मोटरसाइकिल का नाम रॉयल एनफील्ड हंटर 450 हो सकता है. इसका सीधा मुकाबला ट्रायम्फ स्पीड 400 से होगा, जिसकी कीमत 2.33 लाख रुपये है.

Royal Enfield Roadster 450: रॉयल एनफील्ड तेजी से बढ़ते भारतीय बाजार के लिए अपने प्रोडक्ट स्ट्रेटजी को लेकर अग्रेसिव हो रही है. कंपनी कई नई मोटरसाइकिलों की टेस्टिंग कर रही है, जिनमें दो नई 650cc मोटरसाइकिलें और ब्रांड के लेटेस्ट 450cc प्लेटफॉर्म पर बेस्ड एक नई मोटरसाइकिल शामिल है. हाल ही में रॉयल एनफील्ड 450cc रोडस्टर को प्रोडक्शन रेडी फॉर्म में देखा गया है. उम्मीद है कि नई 450cc रोडस्टर इस साल के अंत से पहले लॉन्च की जाएगी. 

डिजाइन और सस्पेंशन

नई रॉयल एनफील्ड 450cc रोडस्टर नियो-रेट्रो स्टाइल के साथ आएगी, जिसे हंटर 350 के साथ पहले ही देखा जा चुका है. यह मोटरसाइकिल ट्रेडिशनल राउंड शेप एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल-लैंप, एलईडी टर्न इंडिकेटर्स और एक छोटे टेल सेक्शन से लैस है. स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि मोटरसाइकिल में एक घूमने वाला गोल टैंक और सिंगल-पीस सीट है.

रॉयल एनफील्ड 450cc रोडस्टर टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और रियर में मोनोशॉक यूनिट के साथ आएगी, जबकि नया हिमालयन यूएसडी फ्रंट फोर्क के साथ आता है. ब्रेकिंग के लिए मोटरसाइकिल में डिस्क ब्रेक और डुअल-चैनल एबीएस सिस्टम मिलेगा. जबकि हंटर 350 रियर ट्विन-शॉक एब्जॉर्बर के साथ आता है.

पावरट्रेन

यह एक लिक्विड-कूल्ड, 451cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन से लैस है, जो हिमालयन 450 के लिए भी इस्तेमाल होता है. यह इंजन 40bhp की पावर और 40Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है. रॉयल एनफील्ड नए रोडस्टर के साथ कई तरह की एक्सेसरीज भी पेश करेगी जैसे टॉप बॉक्स, बार-एंड मिरर आदि. यह बाइक 17 इंच के अलॉय व्हील के साथ आएगी. 

हार्डवेयर और राइवल

मोटरसाइकिल में हिमालयन 450 वाले इन-बिल्ट गूगल मैप्स के साथ इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलने की संभावना है. अधिक स्पोर्टी राइडिंग एक्सपीरियंस के लिए इसमें एक आरामदायक सिंगल-सीट सेटअप, रियर-सेट फुट पेग्स और लो-सेट हैंडलबार मिलेंगे. नई मोटरसाइकिल का नाम रॉयल एनफील्ड हंटर 450 हो सकता है. इसका सीधा मुकाबला ट्रायम्फ स्पीड 400 से होगा, जिसकी कीमत 2.33 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें -

फोर्ड मोटर्स की होने वाली है भारत में वापसी, टाटा मोटर्स के साथ हो सकता है समझौता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 साल में कैसे बदली देश के पीएम की कारें? देखें पूरी लिस्ट
50 साल में कैसे बदली देश के पीएम की कारें? देखें पूरी लिस्ट
बड़ी खबर- इस राज्य में एक अक्टूबर से नहीं मिलेगा पेट्रोल डीजल
बड़ी खबर- इस राज्य में एक अक्टूबर से नहीं मिलेगा पेट्रोल डीजल
ये हैं सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली टॉप-5 एसयूवी कारें, देख लें लिस्ट
ये हैं सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली टॉप-5 एसयूवी कारें, देख लें लिस्ट
100 दिन में कैसे जमा करें BMW के लिए पैसा? ये हैक्स बनाएंगे अमीर
100 दिन में कैसे जमा करें BMW के लिए पैसा? ये हैक्स बनाएंगे अमीर

वीडियोज

UPI Payment News Rules: आम आदमी को लगेगा झटका,15 अक्टूबर से UPI का नया चार्ज सिस्टम!
Chitra Tripathi: 'भाईजान' आए..कौन 'घबराए'? | UP Election 2027 | Asaduddin Owaisi | Akhilesh
UCC Controversy: UCC पर भड़के Arshad Madani और Asaduddin Owaisi | RSS | BJP | UP | Breaking
Sairab: 😮Nayanika की अधूरी ख्वाहिश हुई पूरी! शादी में अचानक Tinni के आते ही खिलीं खुशियां। #sbs
Bollywood News: डेढ़ दिन के बप्पा को नम आंखों और नाच-गाते हुए दी विदाई, शिल्पा शेट्टी और गोविंदा ने ऐसे मनाया गणेशोत्सव (16.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UPI पर चार्ज लगाने के फैसले को वापस लेगी सरकार? टॉप अधिकारी ने दिया ये जवाब
UPI पर चार्ज लगाने के फैसले को वापस लेगी सरकार? टॉप अधिकारी ने दिया ये जवाब
'UCC पर सपा क्लियर करे अपना स्टैंड', अखिलेश यादव से बोले मौलाना रजवी
'UCC पर सपा क्लियर करे अपना स्टैंड', अखिलेश यादव से बोले मौलाना रजवी
पहला ओवर मेडन फेंकने वाले 11वें भारतीय बनें जसप्रीत बुमराह, देखें फुल लिस्ट
पहला ओवर मेडन फेंकने वाले 11वें भारतीय बनें जसप्रीत बुमराह, देखें फुल लिस्ट
अब इस राज्य में टैक्स फ्री हुई 'हनुमान अंश', बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ से ज्यादा कर चुकी है कमाई
दो राज्यों में टैक्स फ्री हुई 'हनुमान अंश', बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ के हो चुकी है पार
झीरम घाटी नरसंहार केस: NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी 10 दोषियों को फांसी की सजा
झीरम घाटी नरसंहार केस: NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी 10 दोषियों को फांसी की सजा
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z को दिया मैसेज - 'जो बीवी की गुलामी करता है वो...'
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z को दिया मैसेज - 'जो बीवी की गुलामी करता है वो...'
एक एकड़ में कितना मुनाफा दे जाएगी चीकू की खेती, देखें कैलकुलेशन
एक एकड़ में कितना मुनाफा दे जाएगी चीकू की खेती, देखें कैलकुलेशन
तांगे में घोड़े की जगह लगा दिया रोबोट- वीडियो देख चकरा जाएगा सिर
तांगे में घोड़े की जगह लगा दिया रोबोट- वीडियो देख चकरा जाएगा सिर
Embed widget