एक्सप्लोरर

20 हजार की डाउन पेमेंट पर Hunter 350 खरीदें तो कितनी EMI बनेगी? जान लीजिए पूरा हिसाब

Royal Enfield Hunter 350: अगर आप 20,000 की डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपको बाकी की रकम यानी 1.53 लाख रुपये के लिए लोन लेना होगा. आइए -डिटेल जानते हैं.

अगर आप कॉलेज या ऑफिस जाने के लिए रॉयल एनफील्ड की कोई बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए हंटर 350 बाइक एक शानदार ऑप्शन हो सकती है. यह कंपनी की सबसे सस्ती और पॉपुलर बाइक है, जिसे युवा राइडर्स काफी पसंद करते हैं. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे सिर्फ 20 हजार रुपये की डाउन पेमेंट पर यह बाइक घर ला सकते हैं. आइए बाइक की EMI डिटेल्स और फीचर्स के बारे में जानते हैं.

क्या है बाइक की ऑन-रोड कीमत? 

दिल्ली में Royal Enfield Hunter 350 के बेस वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत लगभग 1.73 लाख रुपये है. इस राशि में 1.50 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत, 12,000 का RTO चार्ज, 10,000 का इंश्योरेंस और 9,000 के अन्य खर्च जैसे हैंडलिंग शामिल हैं. यह कुल रकम ग्राहक डाउन पेमेंट और EMI ऑप्शन के जरिए आसान किश्तों में चुका सकते हैं.

कितनी डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी बाइक?

अगर आप 20,000 की डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपको बाकी की रकम यानी 1.53 लाख रुपये के लिए लोन लेना होगा. मान लीजिए बैंक आपको 9% सालाना ब्याज दर पर 3 साल (36 महीने) का लोन देता है, तो आपकी हर महीने की EMI करीब 5,100 बनेगी. इस लोन अवधि में आपको कुल मिलाकर 30,000 के आस-पास ब्याज भी चुकाना होगा. यानी, बाइक की टोटल कीमत (डाउन पेमेंट + EMI + ब्याज) लगभग 2 लाख रुपये हो जाएगी. बता दें कि ब्याज दर और EMI आपके क्रेडिट स्कोर और बैंक की पॉलिसी पर निर्भर करती है.

Royal Enfield Hunter 350 में 349cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड और फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है. यह इंजन 20.4 PS की पावर और 27 Nm का टॉर्क देता है. बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. यह मॉडल शहर के ट्रैफिक और हाइवे दोनों पर स्मूद और मजबूत परफॉर्मेंस देने में सक्षम है.

बाइक में मिलता है कितना माइलेज? 

Royal Enfield Hunter 350 का माइलेज ARAI की ओर से प्रमाणित 36 किलोमीटर प्रति लीटर है. इसमें 13 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है. इस टैंक को एक बार फुल कराने पर यह बाइक 450 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर सकती है. अगर कोई व्यक्ति रोजाना 30 से 35 किलोमीटर तक बाइक चलाता है, तो उसे लगभग 12 से 15 दिन तक दोबारा पेट्रोल भरवाने की जरूरत नहीं होगी.

यह भी पढ़ें:-

क्या सीधे 68 लाख रुपये ले जाकर खरीद सकते हैं टेस्ला, या पहले करनी होगी बुकिंग? जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल-डीजल से महंगा पड़ा EV का इंश्योरेंस क्लेम, खर्च 14% ज्यादा
पेट्रोल-डीजल से महंगा पड़ा EV का इंश्योरेंस क्लेम, खर्च 14% ज्यादा
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
क्या है Honda का बड़ा प्लान? भारत में ला सकती है 10 नई गाड़ियां
क्या है Honda का बड़ा प्लान? भारत में ला सकती है 10 नई गाड़ियां
Honda Elevate हुई और स्मार्ट, फीचर्स देख रह जाएंगे दंग
Honda Elevate हुई और स्मार्ट, फीचर्स देख रह जाएंगे दंग

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
सालों से टीम इंडिया से बाहर हैं 3 मुस्लिम तेज गेंदबाज, लगातार हो रहा अन्याय!
सालों से टीम इंडिया से बाहर हैं 3 मुस्लिम तेज गेंदबाज, लगातार हो रहा अन्याय!
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
ये हैं दिल्ली के टॉप एग्रीकल्चर कॉलेज, यहां से पढ़ाई मतलब करियर सेट
ये हैं दिल्ली के टॉप एग्रीकल्चर कॉलेज, यहां से पढ़ाई मतलब करियर सेट
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
Embed widget