एक्सप्लोरर

Royal Enfield Guerrilla: 17 जुलाई को एंट्री मारेगी रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला, नए इंजन के साथ होगा बहुत कुछ खास, यहां जानें डिटेल्स

रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 बाइक को कंपनी 17 जुलाई को बार्सेिलोना, स्पेन में लॉन्च करने वाली है. रॉयल एनफील्ड हिमालयन पर बेस्ड ये कंपनी की दूसरी बाइक है. इस बाइक में 452 सीसी का इंजन मिलेगा.

Royal Enfield Guerrilla 450: रॉयल एनफील्ड इसी महीने अपनी एक जबरदस्त बाइक को लॉन्च करने वाली है. इस बाइक की आने की खबर सुनकर देश के युवाओं की धड़कनें बढ़ चुकी हैं. रॉयल एनफील्ड 17 जुलाई को अपनी बहुप्रतीक्षित बाइक गुरिल्ला 450 का ग्लोबल प्रीमियर करने जा रही है. इस बाइक में आपको एक नया शेरपा 450 सीसी इंजन देखने को मिल जाएगा. वहीं इस बाइक में कई सारे एडवांस्ड फीचर्स भी देखने को मिलेंगे. यह बाइक रॉयल एनफील्ड हिमालयन पर आधारित दूसरी बाइक है.

जबरदस्त होगा इंजन

रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 एक रोडस्टर बाइक है जिसमें एक नया इंजन मिलने वाला है. इस बाइक में 452 सीसी का सिंगल सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन उपलब्ध कराया जाएगा जो रॉयल एनफील्ड हिमालयन में भी दिया गया था. ये इंजन 39 बीएचपी की मैक्स पावर के साथ 40 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करेगी.

एडवांस्ड फीचर्स से होगी लैस

रॉयल एनफिल्ड की ये नई बाइक कई सारे बेहतरीन फीचर्स के साथ एंट्री मारने को तैयार है. जानकारी के अनुसार इस बाइक में एलईडी हेडलैंप के साथ एक एलईडी इंडिकेटर दिए जाएंगे. इसके अलावा बाइक में यूएसडी के स्थान पर टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स उपलब्ध कराए जाएंगे. इतना ही नहीं इस बाइक में एक सर्कुलर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल फीचर दिया जाएगा जिसमें नेविगेशन के साथ कई कनेक्टिविटी सुविधाएं मिल जाएंगी.

व्हील्स की बात करें तो इस आगामी नई बाइक के दोनों पहियों में अलॉय व्हील के साथ डिस्क ब्रेक देखने को मिलेंगे. वहीं इसमें एक फ्लैट हैंडलबार भी मौजूद रहेगा. बाइक में एक रोड ओरिएंटेड टायर दिया जाएगा जो आपको सुरक्षित राइड प्रदान करने में मदद करेगा.

भारत में कब देगी दस्तक

रॉयल एनफील्ड अपनी नई रोडस्टर बाइक गुरिल्ला 450 को बार्सिलोना, स्पेन में 17 जुलाई को लॉन्च करने वाली है. वहीं भारतीय मार्केट में एंट्री मारने की बात की जाए तो ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि इस फेस्टिव सीजन में यह बाइक भारत के लोगों के लिए उपलब्ध हो सकती है. इसके अलावा फिलहाल इसकी कीमतों के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है लेकिन इसे कंपनी 3 लाख (एक्स शोरूम) रुपये तक की कीमत में उतार सकती है.

इन बाइक्स को मिलेगी कड़ी टक्कर

रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 के मार्केट में आने के बाद ट्रायम्फ स्पीड 400, हार्ले डेविडसन X440 और BMW G310R जैसी जबरदस्त बाइक्स को सीधी टक्कर मिल सकती है. संपूर्ण रूप से देखा जाए तो रॉयल एनफील्ड की ये नई बाइक देश के युवाओं को काफी आकर्षित कर सकती है.

यह भी पढ़ें: Under 500cc Bikes in India: 500cc रेंज की बाइक के बेस्ट ऑप्शन, Royal Enfield-Jawa के मॉडल शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget