एक्सप्लोरर

Royal Enfield Bikes: रॉयल एनफील्ड ने अपनी पॉपुलर बाइक Classic 350 को किया अपडेट, जानें कब होगी लॉन्च?

2024 Royal Enfield Classic 350 Launch Date: रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 में कुछ अपडेट के साथ इस बाइक के नए मॉडल को लॉन्च करने वाली है. इस अपडेट के साथ गाड़ी के लुक में बदलाव देखने को मिल सकता है.

Royal Enfield Classic 350 Update: रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 भारतीय बाजार की मोस्ट पॉपुलर बाइक में से एक है. अब कंपनी ने अपने इस मॉडल में कुछ बदलाव किए हैं. क्लासिक 350 का ये अपडेटेड मॉडल अगस्त में लॉन्च होने जा रहा है. रॉयल एनफील्ड की इस बाइक में एलईडी लाइटिंग एक स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर है. क्लासिक 350 में कोई भी मैकेनिकल चेंज देखने को नहीं मिल सकता है.

2024 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 कब होगी लॉन्च?

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 को कुछ बदलाव के साथ लाया जा रहा है. क्लासिक 350 का ये अपडेटेड मॉडल 12 अगस्त को लॉन्च होने जा रहा है. इस कार में एलईडी लाइटिंग लगाई जा सकती हैं. इसके साथ ही बाइक में और भी फीचर्स को अपडेट किया जा सकता है. इस मोटरसाइकिल में किसी भी मैकेनिकल चेंज की उम्मीद नहीं की जा सकती.

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 का पावरट्रेन

रॉयल एनफील्ड की इस बाइक में एयर-कूल्ड, 349 cc, सिंगल-सिलेंडर मोटर लगी है. इस बाइक के इंजन से 20 hp की पावर मिलती है और 27 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है. इस बाइक की मोटर को 5-स्पीड गियर बॉक्स से भी जोड़ा गया है. इस बाइक का भार 195 किलोग्राम है. बाइक के टैंक की फ्यूल कैपेसिटी 13 लीटर है.

क्लासिक 350 की कीमत

इस समय मार्केट में मौजूद रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की एक्स-शोरूम प्राइस 1.93 लाख रुपये से शुरू होकर 2.25 लाख रुपये तक जाती है. अलग-अलग जगह के मुताबिक, इस प्राइस-रेंज में कुछ अंतर देखने को मिल सकता है. अब देखना होगा कि अपडेटेड मॉडल की किस कीमत के साथ मार्केट में आने वाला है.

क्लासिक 350 की राइवल बाइक

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की टक्कर की कई बाइक मार्केट में हैं. इस मेटरसाइकिल की राइवल में ट्रायम्फ स्पीड 400 और हार्ले-डेविडसन X440 शामिल हैं. अब क्लासिक 350 का अपडेटेड मॉडल लॉन्च होने के लिए तैयार है. हार्ले-डेविडसन X440 की औसतन एक्स-शोरूम प्राइस 2,39,500 रुपये है. वहीं ट्रायम्फ स्पीड 400 की औसतन एक्स-शोरूम प्राइस 2,24,655 रुपये है.

ये भी पढ़ें

Pagani Utopia Roadster: 33 करोड़ की स्पोर्ट्स कार हुई लॉन्च, 350 kmph की स्पीड से दौड़ती नहीं उड़ती है ये गाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget