एक्सप्लोरर

Rolls Royce Spectre EV: भारत में लॉन्च हुई लग्जरी रोल्स रॉयस स्पेक्टर ईवी, 7.5 करोड़ रुपये है कीमत

इस ईवी का वजन 2,890 किलोग्राम है, इसे ऑल-एल्युमीनियम स्पेसफ्रेम प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है. इसी प्लेटफॉर्म पर मौजूदा Phantom, Cullinan और Ghost भी डेवलप की गई हैं.

Rolls Royce Spectre Electric: लग्जरी कार निर्माता रोल्स रॉयस ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार स्पेक्टर के साथ भारतीय बाजार के ईवी सेगमेंट में धमाकेदार एंट्री किया है. कंपनी ने इसकी कीमत 7.5 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है. स्पेक्टर इलेक्ट्रिक सेडान भारत में निजी खरीददारों के लिये सबसे महंगी इलेक्ट्रिक कार के रूप में अपनी दावेदारी पेश की है. 

रोल्स रॉयस स्पेक्टर पॉवरट्रेन 

इस लग्जरी इलेक्ट्रिक कार को पावर देने के लिए एक 102kWh बैटरी का इस्तेमाल किया गया है जो प्रत्येक एक्सल पर दो इलेक्ट्रिक मोटरों के साथ जोड़ी गई हैं, जो 585bhp/900Nm का कंबाइंड आउटपुट जनरेट करने में सक्षम है. इसमें 195 किलोवाट का चार्जर दिया गया है जिससे महज 34 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है. इसके अलावा एक ऑप्शनल 50kW DC चार्जर भी है जिससे 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में 95 मिनट का समय लगता है. रोल्स रॉयस के दावे के मुताबिक यह इलेक्ट्रिक सेडान 530 किमी की रेंज देने में सक्षम है. स्पेक्टर इलेक्ट्रिक 4.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है.

रोल्स रॉयस स्पेक्टर प्लेटफार्म

इस ईवी का वजन 2,890 किलोग्राम है, इसे ऑल-एल्युमीनियम स्पेसफ्रेम प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है. इसी प्लेटफॉर्म पर मौजूदा Phantom, Cullinan और Ghost भी डेवलप की गई हैं. रोल्स रॉयस स्पेक्टर की लंबाई 5,475 mm  व चौड़ाई 2,017 mm है.

रोल्स रॉयस स्पेक्टर इंटीरियर

इंटीरियर की बात करें तो, यह वायरलेस मोबाइल कनेक्टिविटी, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डुअल-टोन प्रीमियम इंटीरियर, दरवाजे और डैशबोर्ड पर इल्युमिनेटेड पैनल और अपहोल्स्ट्री और इंटीरियर पैनलों के लिए कस्टमाईज़ेशन ऑप्शंस की एक वाइड रेंज दी गई है.

इस इलेक्ट्रिक सेडान के इंटीरियर में रोल्स-रॉयस का नया सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म स्पिरिट शामिल किया गया है. अब यह एक ऐसा इंटरफेस है जिसमें कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी दी गई है जिसके चलते गाड़ी के सभी फंक्शन्स कंट्रोल किया जा सकता है.

स्पेक्टर इलेक्ट्रिक कूप में एक चौड़ी फ्रंट ग्रिल और अल्ट्रा-स्लिम एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स (डीआरएल), बोल्ड शोल्डर लाइन्स और एक ढलान वाली रूफ के साथ स्प्लिट हेडलैंप सेटअप के लिए एयरो-ट्यून्ड स्पिरिट ऑफ एक्स्टसी की सुविधा मिलती है. 23 इंच के एयरो-ट्यून्ड पहिए, पीछे की तरफ एक एयरोडायनामिक ग्लासहाउस और ज्वैलरी की तरह डिटेलिंग के साथ वर्टिकल टेललैंप्स इसे और प्रीमियम बनाते हैं.

यह भी पढ़ें :- जल्द ही क्रेटा एन-लाइन को बाजार में लॉन्च करेगी हुंडई, मिलेंगे कई बड़े बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च
पुरानी सरकारी गाड़ियों पर बड़ा अपडेट, स्क्रैपिंग नीति में बदलाव
पुरानी सरकारी गाड़ियों पर बड़ा अपडेट, स्क्रैपिंग नीति में बदलाव

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
How To Remove Bad Smell From Towels: धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
Embed widget