दिवाली पर कार खरीदने की जल्दबाजी न करें! दिसंबर में मिलेगा बड़ा फायदा
जानिए दिवाली पर कार खरीदना बेहतर है या दिसंबर की इयर-एंड सेल का इंतजार करना समझदारी है. जानिए दोनों समय मिलने वाले फायदे, नुकसान और रीसेल वैल्यू का पूरा सच.

जैसे ही हमारे देश में दिवाली का फेस्टिवल आता है कार शोरूम में ग्राहकों की एक अलग ही भीड़ देखने को मिलती है. क्योंकि अभी पुरे देश में कई तरह के फेस्टिव ऑफर चल रहे हैं.
जिसके चलते दिवाली में गाड़ी खरीदने वालों की संख्या बढ़ जाती है. लेकिन दिवाली के बाद दिसंबर में भी गाड़ियों पर ऑफर चलते हैं. जिसके चलते कई लोगों को भ्रम हो जाता है कि दिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर में. तो चलिए जानतें हैं कि दिवाली और दिसंबर में गाड़ी खरीदने पर कब ज्यादा फायदा होता है.
दिवाली पर कार खरीदने के फायदे
आपको बता दें कि दिवाली के समय कार खरीदने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि इस दौरान ऑटोमोबाइल कंपनियां और डीलरशिप ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह के फेस्टिव पैकेजेस देती हैं. इसमें आकर्षक कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट छूट और मुफ्त एक्सेसरीज शामिल होती हैं.
जबकि इसके अलावा डीलरशिप के पास इस समय गाड़ियों का स्टॉक मौजूद होता है. जिससे आपको अपनी पसंद का मॉडल, मनपसंद कलर और सटीक वेरिएंट आसानी से मिल जाता है. साथ ही हमारे देश में इस त्योहारी सीजन को नई शुरुआत और इन्वेस्ट के लिए बेहद शुभ माना जाता है.

यह भी पढ़ें: Tesla Model Y: आया Ghost Mode, कार देखकर चौंक जाएंगे लोग
दिसंबर में कार खरीदने के बड़े फायदे
जबकि अगर आप थोड़ा इंतजार करके दिसंबर के महीने में कार खरीदतें हैं तो आपको काफी बड़ा फायदा हो सकता है. ऐसा इस लिए है क्योंकि साल के आखिरी महीने में सभी कार कंपनियां और डीलर्स अपने सालाना सेल्स टारगेट को पूरा करने का दबाव झेल रहे होते हैं.
अपना पुराना स्टॉक पूरी तरह खत्म करने के लिए डीलर इस समय दिवाली के मुकाबले कहीं ज्यादा बड़ा कैश डिस्काउंट, फ्री इंश्योरेंस और बंपर एक्सचेंज बेनेफिट्स ऑफर करते हैं. कई बार जो गाड़ियां अक्टूबर-नवंबर में अपने बजट से बाहर लगती हैं वे दिसंबर के भारी-भरकम डिस्काउंट के बाद आपके बजट में बिल्कुल फिट बैठ जाती हैं.

दिसंबर में कार खरीदने का नुकसान
वहीं दिसंबर में मिलने वाले भारी डिस्काउंट के पीछे एक नुकसान भी होता है. क्योंकि अगर आप 20 दिसंबर 2026 को कोई कार खरीदते हैं तो आरसी और मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के हिसाब से आपकी कार का मॉडल साल 2026 ही माना जाएगा. जबकि यदि आप थोड़ा रुककर जनवरी 2027 में वही गाड़ी खरीदते हैं तो वह नए मैन्युफैक्चरिंग साल की कहलाई जाएगी.
जब भी आप भविष्य में कभी अपनी गाड़ी को बेचने जाएंगे तो यूज्ड कार बाजार में खरीदार हमेशा मैन्युफैक्चरिंग ईयर देखता है. दिसंबर की गाड़ी होने के कारण आपको उसकी रीसेल वैल्यू काफी कम मिलेगी.
आपके लिए क्या रहेगा बेहतर?
अब बात करें कि आपके लिए कौन सा समय सही है यह आपकी अपनी सोच पर निर्भर करता है. यदि आपको अपनी पसंद का रंग, वेरिएंट और लेटेस्ट मैन्युफैक्चरिंग ईयर की गाड़ी चाहिए साथ ही आप त्योहार पर नई गाड़ी खरीदना चाहतें हैं तो आपको दिवाली पर ही कार खरीद लेनी चाहिए.
हालांकि अगर आपका मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा पैसों की बचत करना है तो आप मॉडल ईयर के पुराने होने से ज्यादा फर्क महसूस नहीं करते हैं और आप स्टॉक खत्म होने के बावजूद उपलब्ध विकल्पों से काम चला सकते हैं तो दिसंबर की इयर-एंड सेल तक इंतजार करना आपके लिए ज्यादा समझदारी भरा सौदा साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें: Delhi BS4 Vehicle Ban: BS-VI गाड़ी नहीं तो दिल्ली से लौटाया जाएगा या कटेगा चालान? जानें नियम






















