एक्सप्लोरर

Renault Kiger को इस महीने खरीदने पर मिल रही 5 साल की वॉरंटी, जानें क्या है ऑफर

अगर आप इस महीने Renault Kiger को घर लाते हैं तो आपको कंपनी पांच साल तक की एक्सटेंडेड वारंटी दे रही है. ये ऑफर सिर्फ अप्रैल महीने तक के लिए ही वैलिड है. ऐसे में आपके पास इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए कम दिन रह गए हैं.

फ्रांस की ऑटो कंपनी Renault की हाल ही में लॉन्च हुई एसयूवी Renault Kiger को भारत में खूब प्यार मिल रहा है. स्पोर्टी लुक और हैवी कैबिन के साथ लेटेस्ट फीचर्स से लैस इस कार को अगर आप भी घर लाना चाहते हैं तो ये सबसे बढ़िया मौका है. कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट की मानें तो Renault Kiger पर लॉयल्टी बोनस के तौर पर एक लाख किलोमीटर या पांच साल तक की एक्सटेंडेड वारंटी दी जा रही है. कस्टमर को रेनॉ मॉडल को अपग्रेड करने या एक्सचेंज ऑफर के तहत ये फायदा मिल रहा है. हालांकि कंपनी इस कार पर कोई कैश डिस्काउंट और कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दे रही है. बता दें कि ये ऑफर्स सिर्फ 30 अप्रैल तक ही वैलिड है.

दिए गए हैं तीन मोड्स
Renault Kiger में Eco, Normal और Sport जैसे तीन ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं. जा सकते हैं, जो कि आपको शानदार ड्राइविंग एक्सपीरिएंस देंगे. इस कार में आपको 6 कलर ऑप्शंस में अवेलेबल है. रेनॉ की ये कार चार वेरिएंट RXE, RXL, RXT और टॉप-स्पेक RXZ के साथ मार्केट में उतारी गई है. जिसमें इसके RXZ और RXT वेरिएंट में AMT और CVT के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है. एक्स-शोरूम में इस कार की प्राइस 5.45 लाख से शुरू होकर 9.55 लाख रुपये है.

फीचर्स
इस कार को काफी हद तक स्पोर्टी लुक देने की कोशिश की गई है. इसमें शानदार फ्रंट बंपर, वाइड सेंट्रल एयर इनटेक, शार्क फिन एंटिना और रूफ माउंटेड स्पॉइलर दिया गया है. लाइटिंग के लिए इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) और C शेप की LED टेललैंप हो सकते हैं. कार के केबिन में कई खास फीचर्स दिए गए हैं. जिसमें ब्लैक आउट बी पिलर्स, ORVM और 16 इंच के एलॉय व्हील दिए गए हैं.

इंटीरियर
इंटीरियर की बात करें तो इसमें मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, कूल्ड ग्लोवबॉक्स और रियर एयर कंडीशनर वेंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. कार में कनेक्टिविटी के लिए एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले को सपोर्ट भी होगा. कार के फ्रंट और रियर साइड में एयरबैग्स हैं.

Renault Kiger का इंजन
Renault Kiger में उसी इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो Nissan Magnite में इस्तेमाल किया गया है. इस कार को दो पेट्रोल इंजन और तीन ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ मार्केट में उतारा गया है. जिसमें BS6 मानकों के हिसाब से इस कार में 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन, जो 71bhp की पावर औ 96Nm का टार्क देगा. वहीं 1.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन होगा, जो 99bhp की पावर के साथ 160Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा. इंजन 5 स्पीड मैनुअल, ऑटोमैटिक और CTV गियरबॉक्स के साथ आएगा. 

इन कारों से है मुकाबला
Renault Kiger का मुकाबला भारतीय बाजार में Kia Sonet और Hyundai Venue जैसी कारों से है. Nissan Magnite को जिस तरह से सफलता मिल रही है उसे देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि Renault Kiger को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है. रेनो किगर देश की किफायती कॉम्पैक्ट SUVs में से एक होगी. जिसमें आपको सनरूफ भी मिलेगा. इस कार को CMF-A प्लस प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है.

ये भी पढ़ें

ऑटोमोबाइल सेक्टर पर भी कोरोना की मार, पिछले वित्त वर्ष में निर्यात 39 फीसदी तक गिरा

Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में हुआ इजाफा, जानिए कितने बढ़े इन वेरिएंट्स के दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Youdha ePod G लॉन्च, 545 KG पेलोड और 180 KM की रेंज
Youdha ePod G लॉन्च, 545 KG पेलोड और 180 KM की रेंज
Innova Hycross Facelift जल्द होगी लॉन्च, क्या-क्या बदलेगा?
Innova Hycross Facelift जल्द होगी लॉन्च, क्या-क्या बदलेगा?
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
Royal Enfield को टक्कर देने आईं ये 5 धांसू बाइक्स, देखें कीमत और फीचर्स
Royal Enfield को टक्कर देने आईं ये 5 धांसू बाइक्स, देखें कीमत और फीचर्स

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget