एक्सप्लोरर

Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में हुआ इजाफा, जानिए कितने बढ़े इन वेरिएंट्स के दाम

Bajaj Auto ने हाल ही में Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग बंद की थी, लेकिन भारी मांग के चलते इसकी बुकिंग को बंद करना पड़ा. कंपनी ने ये साफ नहीं किया है कि इसकी बुकिंग फिर से कब शुरू की जाएगी.

Bajaj Auto के  Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की बाजार में कितनी डिमांड है इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि महज 48 घंटों में इसकी इतनी बुकिंग हुईं कि इसे बंद करना पड़ा. वहीं अब इसकी कीमतों में इजाफा किया गया है. कंपनी ने Chetak EV के Urbane वेरिएंट के दाम 27,620 रुपये तक बढ़ाए हैं, जिसके बाद इसकी कीमत 1,42,620 रुपये हो गई है. वहीं इसके Premium वेरिएंट की प्राइस 24,620 रुपये तक बढ़ाई गई है, जिसके बाद इस स्कूटर के लिए आपको 1,44,620 रुपये चुकाने होंगे. इससे पहले भी चेतक के अर्बन वेरिएंट पर 15,000 रुपये और प्रीमियम वेरिएंट पर 5,000 रुपये बढ़ाए गए थे.

95 किलोमीटर की देता है रेंज
Bajaj Chetak मार्केट में दो वेरिएंट्स में अवेलेबल है, जिसमें Urban और Premium वेरिएंट्स शामिल हैं. कंपनी ने इसे एक लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बाजार में उतारा था. एक बार चार्ज करने पर ये 95 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकता है. वहीं ईको मोड में ये 85 किलोमीटर तक की रेंज देता है.

बिना चाबी के होगा स्टार्ट
बजाज चेतक में खास की-लेस फीचर दिया गया है. इसकी मदद से आप बिना चाबी के भी स्कूटर स्टार्ट कर सकेंगे. आपकी जेब में अगर इसकी चाबी है तो आपको सिर्फ एक बटन दबाना पड़ेगा और स्कूटर स्टार्ट हो जाएगा. इस स्कूटर में रेट्रो लुक के साथ राउंड DRL दिए गए हैं. आप इसे स्मार्टफोन से कनेक्ट भी कर सकते हैं, जहां रियल टाइम में सारी जानकारी मिल सकेगी.

1 घंटे में होगा 25 प्रतिशत तक चार्ज
Bajaj Chetak में दो राइडिंग मोड्स दिए गए हैं. एक City मोड और एक Sport मोड. इसमें 4.1 किलोवॉट की इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है, जो 16 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है. चेतक का इंजन ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ दिया गया है. सिर्फ एक घंटे में ये 25 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है, जबकि पांच घंटे में ये स्कूटर फुल चार्ज हो जाएगा. 

ये भी पढ़ें

बेहतरीन Sports Bike खरीदने का है प्लान, ये हो सकते हैं बेस्ट ऑप्शन

सस्ती बाइक खरीदने का है प्लान, ये हैं बेहतरीन विकल्प

इनसे होगा मुकाबला
इंडियन मार्केट में Bajaj Chetak का मुकाबला TVS iQube और Ather 450X जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के साथ होगा. टीवीएस के इलेक्ट्रिक स्कूटर की भी बाजार में अच्छी डिमांड है. देखना होगा कि चेतक इन स्कूटर्स को कैसे टक्कर देता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget