एक्सप्लोरर

Renault Duster हुई 1.5 लाख रुपये तक सस्ती, जानें सभी वेरिएंट्स की कीमतें

Renault की Duster के चुनिंदा मॉडल्स के दाम 1.50 लाख रुपये तक कम हो गए हैं, ऐसे में अगर आप डस्टर खरीदने का प्लान कर रहे है तो यहां आपको फायदा हो सकता है.

नई दिल्ली: एक जमाना था जब Renault की Duster ने बाजार में आते ही तहलका मचा दिया था. अपने बोल्ड लुक और दमदार इंजन की वजह से यह ग्राहकों की पसंदीदा SUV बन गई थी, लेकिन समय के साथ यह अपने आप को बहुत ज्यादा अपडेट नहीं कर सकी और फिर शुरू हुआ बिक्री में गिरावट का सिलसिला. वहीं बाजार में मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा, हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस की बिक्री बढ़ती चली गई.

लिहाजा Duster की बिक्री को बचाने के लिए कंपनी ने इसकी कीमत में 1.5 लाख रुपये तक कम कर इसके चुनिंदा मॉडल्स पर छूट दी है. यानी अब  Duster स्पेशल कीमत में मिल रही है. Duster पर यह ऑफर सिर्फ 31 जनवरी तक लागू है. कुछ वेरिएंट्स की कीमत में स्पेशल कटौती के अलावा कंपनी इस SUV पर कैश डिस्काउंट और लॉयल्टी बोनस भी ऑफर कर रही है.

Renault ने Duster के सिर्फ डीजल वर्जन के चुनिंदा वेरिएंट्स की एक्स शोरूम कीमतें कम की है. कीमत में कटौती और कैश डिस्काउंट के अलावा कंपनी इस पर 20,000  रुपये तक लॉयल्टी बोनस, 10,000 रुपये तक कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही हैं. इसके अलावा 8.99 फीसदी ब्याज दर का भी ऑफर मिल रहा है. आइये एक नजर डालते हैं इसके उन वेरिएंट्स की कीमत पर जिनके दाम कम हुए हैं.

Renault Duster RxS 85PS

9.29 लाख रुपये (नई कीमत)

Renault Duster RxS 110PS

9.99 लाख रुपये  (नई कीमत)

Renault Duster RxS 110PS AWD

10.99 लाख रुपये (नई कीमत)

कंपनी ने पिछले साल  Duster का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया था, जिसमें कई बदलाव किये थे लेकिन यह ग्राहकों को बहुत ज्यादा लुभा नहीं सकी फेसलिफ्ट वर्जन के एक्सटीरियर में कॉस्मेटिक बदलाव किये गए थे. इसके अलावा कंपनी ने इसके इंटीयर में भी कई बदलाव किये थे.

वहीं इसके इंटीरियर में नया स्टीयरिंग  व्हील, ऐपल कारप्ले और ऐंड्रॉयड ऑटो के साथ अपग्रेडेड टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, सेंटर कंसोल और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर जोड़े गए थे. सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, सीट बेल्ट रिमाइंडर, रियर पार्किंग सेंसर्स और स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड  हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सफाई के बाद भी कार से नहीं जा रही बदबू, इन जगहों को पहले करें चेक
सफाई के बाद भी कार से नहीं जा रही बदबू, इन जगहों को पहले करें चेक
Tesla Roadster की लॉन्चिंग फिर टली, अब 15 अक्टूबर को होगा कार्यक्रम
Tesla Roadster की लॉन्चिंग फिर टली, अब 15 अक्टूबर को होगा कार्यक्रम
Hyundai की रिकॉर्ड बिक्री, सितंबर में बिकीं 77 हजार से ज्यादा गाड़ियां
Hyundai की रिकॉर्ड बिक्री, सितंबर में बिकीं 77 हजार से ज्यादा गाड़ियां
Royal Enfield का 450cc धमाका! Scrambler और GT की एंट्री
Royal Enfield का 450cc धमाका! Scrambler और GT की एंट्री

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमलावर का हुआ था ब्रेनवॉश', नेतन्याहू का फ्लाई दुबई विमान कांड पर बड़ा दावा
'हमलावर का हुआ था ब्रेनवॉश', नेतन्याहू का फ्लाई दुबई विमान कांड पर बड़ा दावा
अनंत सिंह और नीरज के बीच सुलह कराएंगे ये केंद्रीय मंत्री, JDU का बड़ा फैसला
अनंत सिंह और नीरज के बीच सुलह कराएंगे ये केंद्रीय मंत्री, JDU का बड़ा फैसला
सीएम विजय को लगेगा झटका? सहयोगी दल ने कहा- उपचुनाव में पैसे बांट रही है TVK
सीएम विजय को लगेगा झटका? सहयोगी दल ने कहा- उपचुनाव में पैसे बांट रही है TVK
ईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना टी20 रिकॉर्ड
ईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना टी20 रिकॉर्ड
Thursday Box Office: 'द वन' ने जड़ी हाफ सेंचुरी, 'द पैराडाइज' की घटी कमाई, जानें-'हनुमान अंश'-'मिर्जापुर' का कलेक्शन
थर्सडे को 'द वन' ने जड़ी हाफ सेंचुरी, 'द पैराडाइज' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
भारत-US ट्रेड डील लगभग फाइनल? PM मोदी-ट्रंप के बीच फिर जल्दी हो सकती है बात
भारत-US ट्रेड डील लगभग फाइनल? PM मोदी-ट्रंप के बीच फिर जल्दी हो सकती है बात
डेयरी शुरू करने की प्लानिंग? चुनें गाय की ये नस्लें, 35 लीटर तक देती हैं दूध
डेयरी शुरू करने की प्लानिंग? चुनें गाय की ये नस्लें, 35 लीटर तक देती हैं दूध
Jio का Anniversary ऑफर, 1499 रुपये में 4G फोन पर 6 महीने डेटा फ्री
Jio का Anniversary ऑफर, 1499 रुपये में 4G फोन पर 6 महीने डेटा फ्री
Embed widget