एक्सप्लोरर

Nissan और Renault की सस्ती SUV कार, 5-6 लाख रुपये में ये हैं बेस्ट ऑप्शन

कई बार कार खरीदते वक्त समझ नहीं आता कि हमारे लिए कौन सी कार बेस्ट होगी. इसीलिए हम आपके सामने 2 सब कॉम्पेक्ट एसयूवी निसान मैग्नाइट और रेनो किगर का कंपैरिजन लेकर आए हैं.

आजकल मार्केट में आपको एक से एक शानदार कार मिल जाएंगी. खासतौर से लोगों में SUV कारों का क्रेज काफी बढ़ रहा है. कई ऑटोमोबाइल कंपनियां अपनी सब-4 मीटर एसयूवी कार लॉन्च कर रही हैं. ऐसे में अगर आपका बजट 5 से 6 लाख के बीच है तो आपको एसयूवी सेगमेंट में Renault और Nissan की शानदार कार मिल जाएंगी. काफी कम कीमत और शानदार फीचर्स के साथ रेनॉल्ट और निसान की SUV मार्केट में मौजूद हैं. आप इनमें से कोई भी कार खरीद सकते हैं. हम आपको Renault Kiger और Nissan Magnite की कीमत, इंजन और माइलेज के बारे में बता रहे हैं. आप अपनी पसंद के हिसाब से कोई भी कार खरीद सकते हैं. 

Nissan Magnite और Renault Kiger का इंजन और पावर- सबसे पहले बात करते हैं इन दोनों कार के इंजन की तो निसान मैग्नाइट में 999cc का इंजन मिलेगा. वहीं Kiger में भी आपको 999cc का इंजन मिलेगा. दोनों के इंजन में कई अंतर नहीं है. दोनों कार का इंजन 72PS की पावर और 96Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं दोनों कार में मिलने वाला 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन 100PS की पावर और 160Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. Nissan Magnite में 5-स्पीड एमटी और सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन हैं. वहीं किगर में भी 5-स्पीड एएमटी और 5-स्टेप सीवीटी गियरबॉक्स दिया गया है. किगर और मैग्नाइट 20kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम हैं. 

Renault Kiger के खास फीचर्स- किगर में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, वायरलेस चार्जिंग, एलईडी हेडलैंप और पुश-बटन स्टार्ट / स्टॉप जैसे खास फीचर्स दिए गए हैं. इस कार में आपको 8-इंच का टचस्क्रीन सिस्टम मिलेगा. कार में ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और PM 2.5 एयर फिल्टर भी दिया गया है. सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें 4 एयरबैग, हिल स्टार्ट असिस्ट और व्हीकल डायनामिक कंट्रोल जैसे खास फीचर्स दिए गए हैं.

Nissan Magnite के फीचर्स- मैग्नाइट में आपको वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो, एप्पल कारप्ले, 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलैंप के साथ 16 इंच के ड्यूल-टोन एलॉय व्हील जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा कार में रियर एसी वेंट के साथ ऑटो एसी की भी सुविधा दी गई है. इसके अलावा कार में वायरलेस चार्जर, एयर प्यूरीफायर, हाई-एंड जेबीएल स्पीकर्स, एम्बिएंट लाइटिंग, पोखर लैंप और एलईडी स्कफ प्लेट्स जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं. सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो डुअल फ्रंट एयरबैग, ABS के साथ EBD, हिल लॉन्च कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं. 

Nissan Magnite और Renault Kiger की कीमत- बात करें इन दोनों कार की कीमत की तो निसान मैग्नाइट और रेनो किगर के प्राइस में सिर्फ 4 हजार रुपये का अंतर है. निसान मैग्नाइट के XE (पेट्रोल) वर्जन की कीमत 5.49 लाख से शुरू होती है. वहीं रेनॉल्ट कीगर के एंट्री लेवल मॉडल RXE (पेट्रोल) का प्राइस 5.45 लाख से शुरू होता है. बात करें टॉप मॉडल्स की तो निसान मैग्नाइट का टर्बो CVT मॉडल 9.59 लाख रुपये पर लॉन्च किया गया है. जबकि रेनो किगर का टॉप मॉडल 9.55 लाख पर लॉन्च किया गया है. दोनों कार के बेस मॉडल में सिर्फ 4,000 रुपये का अंतर है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget