एक्सप्लोरर

बढ़ने वाली है मारुति सुजुकी की कारों की कीमतें, जुलाई-सितंबर में होंगी महंगी

इस बात का कोई संकेत नहीं है कि निकट भविष्य में इन धातुओं की कीमतों में कमी आएगी. इसलिए बढ़ी हुई कीमतों के भार का कुछ हिस्सा जुलाई-सितंबर तिमाही में उपभोक्ताओं पर डाला जाएगा.

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करने वाली है. कंपनी ने कहा कि कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते वह चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी.

एमएसआई के कार्यकारी निदेशक (बिक्री एवं विपणन) शशांक श्रीवास्तव ने बताया, 'इस्पात और कुछ कीमती धातुओं, जैसे रोडियम और पैलेडियम की कीमतें काफी बढ़ गई हैं. अप्रैल में हमने उपभोक्ताओं पर बढ़ी हुई लागत का एक हिस्सा यह सोचकर डाला था कि इन वस्तुओं की कीमतें आखिरकार नीचे आ जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अंतिम उपाय के रूप में हम कंपनी की वित्तीय सेहत को बचाने के लिए ऐसा कर रहे हैं.'

उन्होंने कहा कि इस्पात की कीमत 38 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 68 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है, जबकि रोडियम की कीमत 19,000 रुपये प्रति ग्राम से बढ़कर लगभग 66,000 रुपये प्रति ग्राम हो गई है, जिससे उत्पादन लागत प्रभावित हुई है. दुनिया भर में सख्त उत्सर्जन मानकों को लागू किए जाने के चलते रोडियम और पैलेडियम की मांग कई गुना बढ़ गई है.

कीमतों में कमी के संकेत नहीं

उन्होंने कहा कि इस बात का कोई संकेत नहीं है कि निकट भविष्य में इन धातुओं की कीमतों में कमी आएगी. इसलिए बढ़ी हुई कीमतों के भार का कुछ हिस्सा जुलाई-सितंबर तिमाही में उपभोक्ताओं पर डाला जाएगा. इससे पहले मारुति सुजुकी ने शेयर बाजार को बताया, 'पिछले एक साल में विभिन्न कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण कंपनी के वाहनों की लागत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. ऐसे में कंपनी के लिए कीमतों में बढ़ोतरी के जरिए उपरोक्त अतिरिक्त लागत का कुछ प्रभाव ग्राहकों पर डालना अनिवार्य हो गया है.'

कंपनी ने अभी यह नहीं बताया कि कीमतों में कितनी बढ़ोतरी की जाएगी. वाहन कंपनी ने इससे पहले अप्रैल में भी कीमतों को बढ़ाया था. कंपनी ने कहा कि कीमतों में वृद्धि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर अवधि) में की जाएगी और यह विभिन्न मॉडलों के लिए अलग-अलग होगी.

यह भी पढ़ें: Smart Two-Wheelers: इन स्कूटर-बाइक्स में मिलते हैं Bluetooth कनेक्टिविटी समेत कई शानदार फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nexon या Brezza, 1 लाख की डाउन पेमेंट के बाद किसकी EMI सस्ती?
Nexon या Brezza, 1 लाख की डाउन पेमेंट के बाद किसकी EMI सस्ती?
ये हैं मारुति की सबसे मजबूत कारें, मिली है 5 स्टार रेटिंग
ये हैं मारुति की सबसे मजबूत कारें, मिली है 5 स्टार रेटिंग
गिरावट के बाद अचानक कैसे बढ़ गई छोटी कारों की सेल?
गिरावट के बाद अचानक कैसे बढ़ गई छोटी कारों की सेल?
बारिश में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जानें जरूरी बात
बारिश में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जानें जरूरी बात

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget