एक्सप्लोरर

Price Hike on EVs: आज से इन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को खरीदने के लिए करनी पड़ेगी ज्यादा जेब ढीली, जाने वजह!

Electric Scooter Price Hike: सब्सिडी में कटौती के चलते अन्य इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियां भी कीमत में बढ़ोतरी की घोषणा जल्द कर सकती हैं. 

Electric Bike Price Hike: आज यानि 1 जून 2023 से भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को खरीदने पर पहले से ज्यादा कीमत चुकानी होगी, क्योंकि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की एक्स-शोरूम कीमत पर मिलने वाले इंसेंटिव को 40% से घटाकर 15% कर दिया गया है. इसके अलावा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर मिलने 15,000 रुपये प्रति kWh के हिसाब से दी जाने वाली सब्सिडी को भी 10,000 रुपये प्रति kWh कर दिया गया है. जिसकी वजह से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की कीमतों में लगभग 25,000-35,000 रुपये तक की वृद्धि देखने को मिल सकती है.

एथर लगभग 32,500 रुपये महंगा

फेम स्कीम II के तहत इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर मिलने वाली सब्सिडी में कटौती के चलते एथर 450 एक्स की कीमत में लगभग 32,500 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है. जिसकी जानकारी इसे बनाने वाली कंपनी की तरफ से दी गयी है. 1 जून से इसी नयी कीमत लगभग 1.61 लाख रुपये एक्स-शोरूम होगी, जबकि पहले इसकी बिक्री 1.28 लाख रुपये की कीमत पर की जाती थी.

ओला एस1 15,000 रुपये महंगा

शीर्ष इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने भी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की कीमतों में भी लगभग 15,000 रुपये की बढ़ोतरी की है. जिसके बाद ओला एस1 की नयी कीमत 1,29,999 रुपये, ओला एस1 एयर की नई कीमत 99,999 रुपये, ओला एस1 प्रो की नई कीमत 1,39,000 रुपये हो गयी है. सभी स्कूटर्स की कीमतें एक्स-शोरूम हैं.

मैटर ऐरा 30,000 रुपये महंगी

गुजरात की इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता स्टार्टअप कंपनी मैटर एनर्जी ने भी अपनी इलेक्ट्रिक बाइक ऐरा की कीमत में 30,000 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है. जिसकी बिक्री कंपनी दो वेरिएंट 5000 और 5000+ में करती है. 6 जून तक इसे बुक करने पर इसे पुरानी कीमत पर ही खरीदा जा सकेगा. उसके बाद इसकी नई कीमत 1.74 लाख रुपये और 1.84 लाख रुपये एक्स-शोरूम होगी.

सब्सिडी में कटौती के चलते अन्य इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियां भी कीमत में बढ़ोतरी की घोषणा जल्द कर सकती हैं. 

यह भी पढ़ें :- ढेर सारी खूबियों से लैस होगी हुंडई एक्सटर, जानिए डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 लीटर में 35 KM माइलेज, मारुति ला रही सबसे फ्यूल एफिशिएंट कार
1 लीटर में 35 KM माइलेज, मारुति ला रही सबसे फ्यूल एफिशिएंट कार
पुरानी आरसी को स्मार्ट RC में कैसे बदलें? जान लें यूपी के वाहन चालक
पुरानी आरसी को स्मार्ट RC में कैसे बदलें? जान लें यूपी के वाहन चालक
Kia की Hybrid SUV की एंट्री, Fortuner की बढ़ी टेंशन
Kia की Hybrid SUV की एंट्री, Fortuner की बढ़ी टेंशन
Driving License Cancellation Rule: कितने चालान के बाद कैंसिल हो जाता है ड्राइविंग लाइसेंस, क्या है नियम?
कितने चालान के बाद कैंसिल हो जाता है ड्राइविंग लाइसेंस, क्या है नियम?

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget