एक्सप्लोरर

Porsche Car Accident: पोर्शे कार दुर्घटना के बाद कंपनी ने लिया बड़ा फैसला, टायकन यूनिट के लिए बुलाया रिकॉल

Porsche Recalls Taycan Unit: पुणे में 18 मई की रात पोर्श कार से एक भयानक हादसा हुआ था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. अब कंपनी ने अपनी पोर्शे टायकन की सबी गाड़ियों के लिए रिकॉल जारी किया है.

Porsche Pune Car Accident: पोर्श ने अपने सभी टायकन मॉडल्स के लिए रिकॉल बुलाया है. पोर्शे टायकन को साल 2020 में लॉन्च किया था. जर्मन कार निर्माता कंपनी ने अपनी गाड़ियों में ब्रेकिंग सिस्टम को लेकर ये रिकॉल किया है. टायकन की कुछ गाड़ियों के ब्रेक्स में खराबी पाई गई है. लेकिन, कंपनी ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए सभी मॉडल्स के लिए रिकॉल किया है. वहीं कंपनी ग्लोबली इस कार की 1.50 लाख यूनिट्स की सेल कर चुकी है.

पोर्श टायकन गाड़ियों पर जारी हुआ रिकॉल

पोर्श की कुछ गाड़ियों में फ्रंट ब्रेक्स को लेकर गड़बड़ सामने आई है. इन कारों में कुछ क्रैक्स आए हैं. इसके पीछे की वजह ब्रेक फ्लूड का लीक होना है. ब्रेक फ्लूड के लीक होने की वजह से ब्रेक प्रेशर कम हो जाता है और इससे सिस्टम पर प्रभाव पड़ता है.

पोर्शे की जिन कारों में ये दिक्कत आ रही है, उन कारों के डैशबोर्ड पर वार्निंग लाइट शो हो रही है. अगर कार मालिक अपनी कार में इस तरह की किसी भी दिक्कत को देखते हैं, तो उन्हें अपनी कार को डीलरशिप पर ले जाना चाहिए.

अगर डैशबोर्ड पर रेड लाइट जलती नजर आती है, तो कार मालिक को पोर्शे में बात करनी चाहिए और दोबारा कार इस्तेमाल करने से पहले इस दिक्कत को ठीक करवा लेना चाहिए. जिन कारों में वार्निंग लाइट शो नहीं हो रही है, उन्हें बिना किसी दिक्कत के आसानी से चलाया जा सकता है.

कैसे कर सकेंगे कॉन्टेक्ट?

पोर्शे ने कर मालिकों के लिए एक इनवाइट जारी किया है कि वो अपनी कार को डीलरशिप पर लेकर आएं, जिससे Hose फिटेड को बदला जा सके. इसे बदलने में केवल दो घंटे का समय लगेगा. इसके साथ ही इसके लिए लोगों से कोई भी राशि नहीं ली जाएगी. इसके अलावा गाड़ी की वारंटी पर भी असर नहीं पड़ेगा.

पोर्शे कार दुर्घटना

पुणे में 18 मई की रात को भयानक हादसा हुआ था. इस हादसे में तेज रफ्तार से दौड़ रही पोर्शे कार से एक बाइक को टक्कर लगी थी. इस बाइक पर दो लोग सवार थे और दोनों ही लोगों की इस हादसे में मौत हो गई थी. ये मामला अब बॉम्बे हाईकोर्ट में है और इस पर कोर्ट की तरफ से सुनवाई चल रही है.

ये भी पढ़ें

Under 500cc Bikes in India: 500cc रेंज की बाइक के बेस्ट ऑप्शन, Royal Enfield-Jawa के मॉडल शामिल

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीट बेल्ट बनी बड़ी मुसीबत, 15 लाख ट्रक हुए रिकॉल
सीट बेल्ट बनी बड़ी मुसीबत, 15 लाख ट्रक हुए रिकॉल
1 लाख की डाउन पेमेंट पर Innova Hycross खरीदें तो कितनी बनेगी EMI?
1 लाख की डाउन पेमेंट पर Innova Hycross खरीदें तो कितनी बनेगी EMI?
Auto Awards में छाईं ये 3 धांसू कारें, जानें किसने जीता खिताब?
Auto Awards में छाईं ये 3 धांसू कारें, जानें किसने जीता खिताब?
इंडोनेशिया के बाद अब भारत में लॉन्च होगी नई XL6, जानें खासियत
इंडोनेशिया के बाद अब भारत में लॉन्च होगी नई XL6, जानें खासियत

वीडियोज

हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Embed widget