एक्सप्लोरर

Porsche Electric Car: पोर्शे की इस इलेक्ट्रिक कार के दो नए वेरिएंट की हुई एंट्री, बुकिंग भी शुरू

Porsche Macan Electric New Variants: पोर्शे मैकन इलेक्ट्रिक इस साल की शुरुआत में ही लॉन्च की गई थी. लॉन्चिंग के वक्त इस कार के टर्बो ईवी वेरिएंट को लाया गया था. अब इस रेंज में दो और वेरिएंट जुड़े हैं.

Porsche Macan Electric: पोर्शे मैकन इलेक्ट्रिक को इसी साल 2024 की शुरुआत में ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था. जनवरी में जब इस कार को बाजार में लाया गया, तब ये इलेक्ट्रिक कार केवल टर्बो ईवी वेरिएंट के साथ ही मार्केट में आई थी. लेकिन अब इस लग्जरी कार के दो नए वेरिएंट को मार्केट में लॉन्च किया गया है.

पोर्शे मैकन इलेक्ट्रिक के दो नए वेरिएंट्स

पोर्शे मैकन इलेक्ट्रिक के टर्बो ईवी वेरिएंट के बाद अब स्टैंडर्ड मैकन इलेक्ट्रिक और मैकन 4S इलेक्ट्रिक वेरिएंट को लाया गया है. इन नए वेरिएंट्स के लिए कंपनी ने बुकिंग्स भी शुरू कर दी हैं. पोर्शे की ये इलेक्ट्रिक कार ICE वेरिएंट्स की तुलना में 26 लाख रुपये के करीब महंगी है.

Porsche Electric Car: पोर्शे की इस इलेक्ट्रिक कार के दो नए वेरिएंट की हुई एंट्री, बुकिंग भी शुरू

पोर्शे मैकन इलेक्ट्रिक की कीमत

पोर्शे मैकन इलेक्ट्रिक के स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 1.22 करोड़ रुपये है. यही इस गाड़ी का एंट्री-लेवल वेरिएंट भी है. वहीं मैकन 4S इलेक्ट्रिक वेरिएंट की एक्स-शोरूम प्राइस 1.39 करोड़ रुपये रखी गई है. इस इलेक्ट्रिक कार के टॉप-स्पेक मैकन टर्बो-इलेक्ट्रिक वेरिएंट की कीमत 1.69 करोड़ रुपये है.

पोर्शे की इलेक्ट्रिक कारों की रेंज

पोर्शे मैकन इलेक्ट्रिक का एंट्री-लेवल वेरिएंट केवल रियल-व्हील ड्राइव के सेट-अप के साथ आया है. वहीं नई मैकन 4S, स्टैंडर्ड और टर्बो वेरिएंट्स के बीच की कार है. मैकन 4S इलेक्ट्रिक में इलेक्ट्रॉनिकली पोर्शे ट्रैक्शन मैनेजमेंट सिस्टम लगाया गया है, जो कि फ्रंट और रियर एक्सेल को कनवेंशनल ऑल-व्हील ड्राइव की तुलना में पांच गुना तेजी से पावर देता है.

मैकन इलेक्ट्रिक के स्पेसिफिकेशन

पोर्शे मैकन इलेक्ट्रिक RWD के एंट्री-लेवल वेरिएंट को 100 kWh के बैटरी पैक से पावर मिलती है. ये पावर रियल एक्सेल से जुड़े सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर से आती है. इस मोटर को मैकन 4 से लिया गया है, जिससे 335 bhp की पावर मिलती है. वहीं लॉन्च कंट्रोल मोड में ये पावर बढ़कर 355 bhp हो जाती है. इस गाड़ी से 563 Nm का पीक टॉर्क मिलता है.

मैकन ईवी 5.7 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है. इस कार की टॉप-स्पीड 220 kmph है. अगर इस कार की 4S से तुलना की जाए, तो इसका RWD वेरिएंट करीब 110 किलोग्राम हल्का है. इस वजह से ये कार और भी बेहतर रेंज दे पाती है. ये गाड़ी सिंगल चार्जिंग में 641 किलोमीटर की रेंज देती है.

ये भी पढ़ें

Best Two-Wheeler: इलेक्ट्रिक स्कूटर और पेट्रोल स्कूटर में कौन ज्यादा बेहतर? टू-व्हीलर लेने से पहले जान लें ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota New Hybrid Engine: बढ़ते पेट्रोल खर्च से मिलेगी राहत, Toyota ला रही नया हाइब्रिड इंजन
बढ़ते पेट्रोल खर्च से मिलेगी राहत, Toyota ला रही नया हाइब्रिड इंजन
Upcoming EVs: सस्ती भी, प्रीमियम भी, जल्द दस्तक देंगी ये 4 नई Electric SUV
सस्ती भी, प्रीमियम भी, जल्द दस्तक देंगी ये 4 नई Electric SUV
JSW Combat: Fortuner को टक्कर देगी नई JSW Combat SUV, हाइब्रिड इंजन के साथ होगी एंट्री
Fortuner को टक्कर देगी नई JSW Combat SUV, हाइब्रिड इंजन के साथ होगी एंट्री
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget