एक्सप्लोरर

2023 Porsche Cayenne: पोर्श इंडिया ने शुरू की न्यू कायेन की बुकिंग, नए डिजाइन और फीचर्स से है लैस 

Porsche Cayenne Rival: पोर्श कायेन कूप एसयूवी का बाजार में वॉल्वो एक्ससी 90 से मुकाबला होता है. इसमें एक 2.0L का बीएस 6 पेट्रोल इंजन मिलता है. इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का एकमात्र विकल्प मिलता है.

Porsche Cayenne Booking: लग्जरी कार निर्माता कंपनी पोर्श इंडिया ने अपनी न्यू जेनरेशन कायेन और कायेन कूप एसयूवी के लिए बुकिंग शुरू कर दी है. कायेन डुओ को अब बिल्कुल नया एक्सटीरियर डिज़ाइन दिया गया है. इसमें नई चेसिस तकनीक और कई हाई-टेक फीचर्स दिए गए हैं. नई कायेन में नए बोनट, मैट्रिक्स एलईडी हेडलैंप और 3डी डिजाइन वाले टेल लैंप को नए डिजाइन में तैयार किया गया है. पोर्श 2023 मॉडल के लिए तीन कलर ऑप्शंस उपलब्ध होंगे, इसमें 21 इंच, 22 इंच और 23 इंच के पहियों का विकल्प मिलेगा.  

फीचर्स

पोर्शे ने 2023 कायेन एसयूवी को नए 12.6-इंच कर्व्ड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक अपडेटेड लेआउट के साथ एक बड़ा अपग्रेड दिया है. इसमें ऑप्शनल तौर पर एक हेड-अप डिस्प्ले (HUD) भी दिया गया है. साथ ही इसमें 12.3 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है.  इसके अलावा कंपनी ने पहली बार पैसेंजर सीट पर एंटरटेनमेंट के लिए एक 10.9 इंच की स्क्रीन भी दी है. यह स्क्रीन सुरक्षा की दृष्टि से ड्राइवर को दिखाई नहीं देती है.  

इसका नया एयर क्वालिटी सिस्टम यह तय करता है कि एक महीन धूल का कण फिल्टर के जरिए अंदर न आए और केबिन का वातावरण एकदम प्योर हो. यह सिस्टम नेविगेशन इनफॉर्मेशन का उपयोग यह भी पता लगाने का काम करता है कि एयर रीसर्क्युलेशन को कब एक्टिवेट करने की जरूरत है.

पावरट्रेन

कायेन एसयूवी के लिए कई इंजन के विकल्प मौजूद हैं. स्टैंडर्ड कायेन में एक टर्बोचार्ज्ड 3.0-लीटर V6 इंजन मिलता है, जो 348 hp की पॉवर और 499 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. केयेने स्नो में एक नया और बड़ा 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन मिलता है, जो 468 hp की पॉवर 599 Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. हालांकि, 2023 केयेने कूप टर्बो जीटी में सबसे बड़ा और सबसे शक्तिशाली इंजन मिलता है. इसमें एक ट्विन-टर्बो 4.0-ट्रे वी8 इंजन मिलता है जो 650 एचपी की पॉवर जेनरेट करता है. इसमें 304 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है. 

कितनी है कीमत?

2023 कायेन की एक्स शोरूम कीमत 1.35 करोड़ रुपये और कायेन कूप एसयूवी की कीमत 1.41 करोड़ रुपये से शुरू होती है. 

वॉल्वो एक्ससी 90 से होता है मुकाबला

पोर्श कायेन कूप एसयूवी का बाजार में वॉल्वो एक्ससी 90 से मुकाबला होता है. इसमें एक 2.0L का बीएस 6 पेट्रोल इंजन मिलता है. इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का एकमात्र विकल्प मिलता है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 98.5 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें :- ब्लूस्मार्ट मोबिलिटी को इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए पीएफसी से मिला 633 करोड़ का लोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget