एक्सप्लोरर

इस दिवाली कॉम्पैक्ट SUV खरीदने की कर रहे हैं प्लानिंग तो ये ऑप्शंस बन सकते हैं आपकी पसंद

हुंडई, फोर्ड और होंडा समेत कई कंपनियां इस सेगमेंट में बेहतरी एसयूवी कारें पेश कर रही हैं. आइए जानते हैं इनकी इंजन और परफॉर्मेंस के बारे में.

भारत में पिछले कुछ समय में SUV कारों की मांग तेजी से बढ़ी है और इस सेगमेंट में खास तौर पर लोगों को सब कॉम्पैक्ट एसयूवी ज्यादा पसंद आ रही है. ये कारें प्रीमियम और कॉम्पैक्ट एसयूवी की तुलना में सस्ती है लेकिन लुक इनका स्पोर्ट्स वाला है और फीचर्स भी एडवांस हैं. कॉम्पैक्ट एसयूवी पसंद करने के पीछ एक और वजह है वो है इनका माइलेज. अगर आप भी इस दिवाली एसयूवी अपने घर लाना चाहते हैं तो हम आपको कुछ ऑप्शंस सजेस्ट कर रहे हैं जो आपकी पसंद बन सकते हैं.

हुंडई वेन्यू माइलेज के मामले में सब कॉम्पैक्ट एसयूवी जो सबसे ज्यादा माइलेज देती है उसमें हुंडई की वेन्यू है. इंडियन मार्केट में ये कार 2019 में लॉन्च हुई थी. वेन्यू का पेट्रोल मॉडल 17 से 18 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है वहीं इस एसयूवी कार के डीजल इंजन में 23 से 24 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज आ जाता है. हुंडई की क्रेटा भी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में काफी पॉपुलर है. क्रेटा का पेट्रोल मॉडल 17 किलोमीटर प्रति लीटर और डीज़ल इंजन में 21 से 22 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज आता है

होंडा WR-V सब कॉम्पैक्ट एसयूवी में जापान की फेमस कार कंपनी होंडा की WR-V भी अच्छा माइलेज देती है. होंडा WR-V कार का पेट्रोल इंजन 16 से 17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और डीजल इंजन 23 से 24 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है

फोर्ड इको स्पोर्ट्स अमेरिका की टॉप ऑटोमोबाइल कंपनी की कार फोर्ड इको स्पोर्ट्स भी इंडिया में सब कॉम्पैक्ट एसयूवी की रेंज में अच्छा ऑप्शन है. इस कार के साथ बड़े ब्रांड का नाम जुड़ा है साथ ही इसका माइलेज भी अच्छा है. फोर्ड इको स्पोर्ट्स का पेट्रोल मॉडल 15 से 16 किलोमीटर प्रति लीटर और डीजल मॉडल में 21 से 22 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज आता है

टाटा नेक्सन इंडियन ब्रांड होने के साथ टाटा की नेक्सन माइलेज में भी अच्छी है इसलिये इंडियन कस्टमर्स को काफी पसंद आ रही है. टाटा की नेक्सन कार पेट्रोल इंजन के साथ 17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और डीजल इंजन के साथ 21 से 22 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है. टाटा की हैरियर भी एसयूवी सेगमेंट में बहुत पॉपुलर हो रही है और ये मार्केट में डीज़ल इंजन के साथ मिल रही है. डीज़ल इंजन में अगर माइलेज की बात करें तो ये 17 से 18 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।

किआ सोनेट इंडियन मार्केट में हाल में साउथ कोरियन कंपनी किआ ने एंट्री ली है. किआ सेल्टॉस भी टॉप सेलिंग एसयूवी में शामिल है. किआ सेल्टॉस का पेट्रोल इंजन वाला मॉडल 16 से 17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और डीजल इंजन 20 से 21 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे रहा है. इसके बाद किआ ने एक और सब कॉम्पैक्ट एसयूवी सोनेट लॉन्च की है. ये दोनों कारें कस्टमर्स को बहुत पसंद आ रही है. कार के लुक और फीचर्स की वजह से ये कॉम्पैक्ट एसयूवी काफी डिमांड में हैं. किआ सोनेट के माइलेज की बात करें तो इसके लगभग सभी मॉडल 18 से 19 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे रही है.

मारुति सुजुकी विटावा ब्रेजा अपने देश की कार की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुज़ुकी की सब कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा भी अच्छी सब कॉम्पैक्ट एसयूवी है. ब्रेजा कार अब सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ मिल रही है और ये कार गियरबॉक्स के साथ 17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे रही है और ऑटोमैटिक मॉडल 18 से 19 किलोमीटर का माइलेज दे रही है

महिंद्रा की XUV 300 इंडियन कार कंपनी महिंद्रा की सब कॉम्पैक्ट कार XUV 300 भी माइलेज के हिसाब से अच्छी कार है . इंडियल कंपनी होने की वजह से लोगों को इस पर भरोसा भी है. अगर माइलेज की बात करें तो ये कार पेट्रोल इंजन वेरिएंट में 17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और डीजल वेरिएंट में 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है.

ये भी पढ़ें

इस दीवाली खरीदने जा रहे हैं पहली कार, ध्यान में रखें ये जरूरी बात दिवाली 2020: त्योहारी सीजन में कौन सी कार कंपनी कार खरीदने पर दे रही कितनी छूट, जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चे को दी कार-बाइक की चाबी? माता-पिता को पड़ेगा भारी
बच्चे को दी कार-बाइक की चाबी? माता-पिता को पड़ेगा भारी
मात्र 340 रुपये में महीनेभर टोल की टेंशन खत्म, जानें नया नियम
मात्र 340 रुपये में महीनेभर टोल की टेंशन खत्म, जानें नया नियम
Car Roof Carrier Rules: क्या नॉर्मल कार पर लगाया जा सकता है रूफ कैरियर, क्या हैं इसके नियम?
क्या नॉर्मल कार पर लगाया जा सकता है रूफ कैरियर, क्या हैं इसके नियम?
ऑटो-टैक्सी वालों की बढ़ी टेंशन, पुराने परमिट की होगी जांच
ऑटो-टैक्सी वालों की बढ़ी टेंशन, पुराने परमिट की होगी जांच

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget