एक्सप्लोरर

इस दीवाली खरीदने जा रहे हैं पहली कार, ध्यान में रखें ये जरूरी बात

इस दीवाली अगर आप अपनी पहली नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं और आपको कार के मॉडल और कंपनी को लेकर कंफ्यूजन है तो भी कुछ जरूरी बातों का ध्यान रख कर एक सही कार चुन सकते हैं.

नई दिल्लीः भारत में त्योहारी सीजन के शुरू होते ही बाजारों में रैनक काफी बढ़ जाती है. ऐसे में कई लोग दीवाली के मौके पर अपनी ड्रीम कार के सपने को सच करने की तैयारी कर रहे हैं. अपनी मेहनत की कमाई को जोड़कर आम आदमी कार खरीदता है. इस स्थिति में हर कोई काफी सोच समझकर अपने लिए कार को पसंद करते हैं.

आमतौर पर हमें कार खरीदते समय किसी भी तरह की कोई जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. अपने बजट और जरूरतों को ध्यान में रख कर अपने लिए सही कार का चुनाव करना सबसे बेहतर ऑप्शन हो सकता है. जिससे की आने वाले समय में हमें किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है. आइए हम आपको ऐसी 5 खास बातें बता रहें हैं जिन्हें आपको कार खरीदने से पहले अपने ज़हन में रखना चाहिए.

1- कार का बजट और मॉडल अब आपको कार का बजट और मॉडल तय करना है. अगर आप 5 सीटर कार खरीद रहे हैं तो आपको ऑल्टो, एस-प्रेसो, सेलेरियो, वैगनआर, स्विफ्ट, इग्निस, बलेनो, एस-क्रॉस जैसे कई ऑप्शन मिलेंगे. सभी कार 5 सीटर हैं, लेकिन कीमत में काफी अंतर है. इसलिए बजट तय करके ही कार चुनें. इसके अलावा कंपनियों की ओर से लगाए जाने वाले हिडन चार्जेज के बारे में भी जरूर जान लें.

2- इंश्योरेंस और दूसरे पेपर कार खरीदते वक्त इंश्योरेंस सबसे जरूरी होता है. लगभग सभी कंपनियां कार इंश्योरेंस अपने डीलर से करके देती हैं. अगर आपको बाहर से कम कीमत में इंश्योरेंस मिल रहा है तो आप बाहर से ही इंश्योरेंस लें. इसके अलावा कार की दूसरी एक्सेसरीज और पार्ट्स जैसे टायर, स्टीरियो, बैटरी से जुड़ी गारंटी या वारंटी के पेपर भी जरूर लें.

3- कार कंपनी कैसे चुनें अगर आप पहली बार कार खरीद रहे हैं तो आपके लिए सबसे जरूरी है सही कार कंपनी का चुनाव करना. आम आदमी के लिए कार ऐसी चीज है जो बहुत जल्दी नहीं बदली जा सकती. इसलिए किस कंपनी की कौन सी कार अच्छी है ये सबसे पहले जान लें. भारतीय बाजार में मारुति सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी है. दूसरे नंबर पर हुंडई फिर टाटा का नाम आता है. लेकिन ये बिल्कुल नहीं है कि दूसरी कंपनियों के मॉडल्स बेकार हैं. हालांकि खरीदारों की सोच होती है कि जिस कंपनी की कार सबसे ज्यादा बिक रही है वो कंपनी अच्छी है. आप चाहें तो ड्राइविंग टेस्ट कर लें. 4- कार का माइलेज और मेंटेनेंस कार खरीदने से पहले माइलेज और मेंटेनेंस के बारे में भी जान लें. पेट्रोल कार की तुलना में डीजल और CNG का माइलेज ज्यादा होता है. हालांकि, अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कम ही अंतर है, ऐसे में डीजल कार का मेंटेनेंस खर्च पेट्रोल की तुलना में ज्यादा होता है. वहीं CNG कार आपको ज्यादा माइलेज देती हैं, लेकिन बूट स्पेस CNG किट की वजह से खत्म हो जाएगा. इसके साथ ही सालाना खर्च यानि मेंटेनेंस के बारे में भी जान लें. 5- कार खरीदने का मकसद क्या है कार खरीदने से पहले इस बात को जान लें कि आपका कार खरीदने का मकसद क्या है? मार्केट में अलग अलग जरूरत के हिसाब से हैचबैक, सेडान, एमपीवी, मिड एसयूवी और एसयूवी सेगमेंट की कार आती है. इसलिए आप अपनी जरूरत को ध्यान में रखें. अगर आपकी फैमिली में 5 लोग हैं तब हैचबैक सही ऑप्शन है. अगर 5 से ज्यादा लोग हैं तब एमपीवी या 7 सीटर कार खरीदना आपके लिए सही होगा. ज्यादा सामान लाने ले जाने के लिए सेडान और खराब रास्तों पर चलाने के लिए एसयूवा कार अच्छी रहेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फुल चार्ज पर चलती है 600 KM, Tata की इस EV की इतनी है कीमत
फुल चार्ज पर चलती है 600 KM, Tata की इस EV की इतनी है कीमत
E20 के दौर में पुरानी Car खरीद रहे, पहले Check करें ये चीज
E20 के दौर में पुरानी Car खरीद रहे, पहले Check करें ये चीज
फुल टैंक कराने पर कितना चलेगी Classic 350? खरीदने से पहले जानें
फुल टैंक कराने पर कितना चलेगी Classic 350? खरीदने से पहले जानें
पेट्रोल छोड़ अब इन गाड़ियों की ओर रुख कर रहे लोग, सामने आए ये आंकड़े
पेट्रोल छोड़ अब इन गाड़ियों की ओर रुख कर रहे लोग, सामने आए ये आंकड़े

वीडियोज

SWATANTRA की फिजिकल पेशी क्यों नहीं? वकील ने उठाए सवाल, परिवार को अनहोनी का शक! |ABPLIVE
WORLD MAP CHANGED: दुनिया का नया नक्शा जारी! भड़का अमेरिका, भारत के लिए क्या बदला? |ABPLIVE
SAHARANPUR MOSQUE ROW: 115 साल पुरानी मस्जिद के दावे से लेकर बुलडोजर एक्शन तक, समझिए पूरा विवाद!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में दुर्गा पूजा के समय नॉन वेज पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री, 'गंदा खाना हमको...'
बंगाल में दुर्गा पूजा के समय नॉन वेज पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री, 'गंदा खाना हमको...'
अनंत सिंह और नीरज कुमार आमने-सामने बैठे, क्या हुई बात? जानें
अनंत सिंह और नीरज कुमार आमने-सामने बैठे, क्या हुई बात? जानें
60 लाख लोगों के खातों में CM शुभेंदु ने डाले 1500-1500 रुपए, जानें फैसला
60 लाख लोगों के खातों में CM शुभेंदु ने डाले 1500-1500 रुपए, जानें फैसला
'मिर्जापुर द मूवी' बनी बॉलीवुड की 5वीं टॉप ए रेटेड वीकेंड ओपनर, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' बनी बॉलीवुड की 5वीं टॉप ए रेटेड वीकेंड ओपनर, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
ODI सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने किया टीम का एलान, स्टार ऑलराउंडर की वापसी
ODI सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने किया टीम का एलान, स्टार ऑलराउंडर की वापसी
CJI सूर्यकांत की सख्ती, कहा- '...आप मेरे रिटायरमेंट का इंतजार कर रहे हैं'
CJI सूर्यकांत की सख्ती, कहा- '...आप मेरे रिटायरमेंट का इंतजार कर रहे हैं'
वडोदरा में PM मोदी के कार्यक्रम का अनोखा क्रेज: BookMyShow पर पहली बार बुकिंग, स्लॉट फुल
वडोदरा में PM मोदी के कार्यक्रम का अनोखा क्रेज: BookMyShow पर पहली बार बुकिंग, स्लॉट फुल
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
Embed widget