एक्सप्लोरर

सेकेंड हैंड बाइक खरीदने का है प्लान, तो जान लें ये जरूरी टिप्स

अगर आप सेकेंड हैंड बाइक खरीदना चाहते हैं. तो बाइक खरीदने से पहले इन बातों को अच्छी तरह से चेक कर लें. पुरानी बाइक खरीदते वक्त इन टिप्स को फॉलो करें.

अगर आप कोई सेकेंड हैंड बाइक खरीदने का प्लान कर रहे हैं और आपको बाइक खरीदने का कोई अनुभव नहीं है तो हो सकता है आप बाइक खरीदते वक्त ठगी का शिकार हो जाएं. लोग पुरानी मोटरसाइकिल खरीदते वक्त सिर्फ लुक और कितनी चली है इस बात पर ध्यान देते हैं. बाइक की सही से जांच-पड़ताल नहीं करना कई बार आपको परेशानी में डाल सकता है. कई बार सस्ते के चक्कर में आपकी सेकेंड हैंड बाइक चोरी की भी हो सकती है. जिससे आपको पुलिस के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. ऐसे में सेकेंड हैंड बाइक खरीदने से पहले आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए. आइये जानते हैं सेकेंड हैंड बाइक खरीदने के लिए कुछ खास टिप्स.

1- रिसर्च कर लें- अगर आप पुरानी बाइक खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले आपको बाइक के बारे में अच्छी तरह रिसर्च कर लेना चाहिए. आप बाइक का मॉडल चेक कर लें कि यह चालू है या बंद है. बाइक का मॉडल बंद होने के बाद उसके रिपेयर में काफी परेशानी होती है. इस बात को भी जान लें कि कहीं बाइक मॉडिफाई तो नहीं है क्योंकि मॉडिफाई कराने पर कंपनी बाइक की वारंटी खत्म कर देती है.

2- बाइक एक्सीडेंटल तो नहीं है- पुरानी बाइक खरीदने से पहले अच्छी तरह से चेक कर लें कि डिजाइन में कहीं कोई डेंट तो नहीं है. बाइक में कहीं कोई एक्सीडेंट के निशान तो नहीं हैं. इस बात का भी ख्याल रखें कि कहीं बाइक टेढ़ी या पचकी तो नहीं है. बाइक के सॉकर, रिम और हैंडल अच्छी तरह से चेक कर लें.

3- बाइक स्टार्ट करके देख लें- एक्सपर्ट्स की मानें तो पुरानी बाइक खरीदते वक्त बाइक को किक मार कर स्टार्ट करके देख लें. इससे पता चलता है कि बाइक का इंजन कैसा है. अगर बाइक दो-तीन किक से ज्यादा में भी स्टार्ट नहीं होती तो समझो इंजन में या किक में समस्या है. हालांकि सर्दी में नई बाइक भी कई बार तीन-चार बार किक करने पर भी स्टार्ट नहीं होती.

4- बाइक की चेसिस और इंजन नंबर चेक कर लें- पुरानी बाइक खरीदते वक्त इंजन नंबर और चेसिस नंबर रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट से मिला लें. बाइक के नंबर प्लेट का भी ड्राइविंग लाइसेंस से मिलान जरूर कर लें. इंश्योरेंस कंपनी से जान लें कि बाइक एक्सीडेंटल तो नहीं है. आप आरटीओ से बाइक की डिटेल्स निकलवा कर चेक कर लें.

5- मेंटेनेंस और पैसों का मोलभाव कर लें- पुरानी बाइक खरीदते वक्त मालिक से मेंटेनेंस रिकॉर्ड जरूर मांग लें. इसमें बाइक की सर्विसिंग का रिकॉर्ड भी चेक कर लें. बाइक टेस्ट राइड जरूर कर लें इससे गियर, क्लच एक्सेलरेटर, सस्पेंशन, इंडिकेटर, हेडलाइट, टेललाइट और हैंडल का पता चल जाएगा. अब आप बाइक की कंडीशन के हिसाब से अच्छी तरह पैसों की बात कर लें. कीमत तय करने के बाद मालिक से कागजों पर साइन करवाना न भूलें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSW की पहली SUV का खुला राज, 3 दिसंबर को आएगा Hybrid वाला T2
JSW की पहली SUV का खुला राज, 3 दिसंबर को आएगा Hybrid वाला T2
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget