एक्सप्लोरर

आपको पता भी नहीं और आपके साथ पेट्रोल पंप पर ऐसे हो रहा फ्रॉड! बचने के लिए करें ये काम

Fraud At Petrol Pump: पेट्रोल पंप पर कम तेल डालने की शिकायतें हमेशा आती रहती हैं. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे पेट्रोल भरवाते वक्त आपको सावधानी बरतनी चाहिए.

Petrol Pump Important Tips: आज के समय में लगभग हर किसी के घर पर टू-व्हीलर या फोर-व्हीलर है. अगर आप भी कार या बाइक में पेट्रोल-डीजल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप जाते हैं तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पेट्रोल पंप पर कम तेल डालने की शिकायतें खूब आती रहती हैं. सभी को पता है कि तेल भराते वक्त मीटर में 0 जरूर चेक करना चाहिए, लेकिन इसके अलावा भी पेट्रोल पंप पर कई तरीके से ठगी होती है. 

मीटर में चेक करें ये नंबर 

आप स्क्रीन पर 00.00 लिखा देख पेट्रोल भरवा लेते हैं और समझते हैं कि आपके साथ कोई खेल नहीं हुआ. अगर मीटर शुरुआत में 1 या 2 के बाद सीधे 5,7,8,9 आदि नंबरों पर पहुंच जाता है तो समझ जाइए कि आपके साथ भी धोखाधड़ी हो गई है.

मीटर में कुछ भी फेर-बदल लगने पर आप पेट्रोल पंप पर प्रमाणित कैन के जरिए इसकी जांच कर सकते है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये प्रमाणित कैन्स सभी पेट्रोल पंप पर मौजूद होते हैं. 

कार में बैठे-बैठे पेट्रोल न भरवाएं

अक्सर जो लोग कार में बैठे-बैठे पेट्रोल भरवाते हैं तो वो ठगी करने वालों के लिए एक सॉफ्ट टारगेट होते हैं. ऐसे कार सवारों को बेहद आसानी से ठगी का शिकार बनाया जाता है.

कई बार कर्मचारी ग्राहक को बिना बताए प्रीमियम फ्यूल दे देते हैं, ऐसे में हमेशा गाड़ी में फ्यूल भराते समय कीमत जान लें. अगर आपके पास नॉर्मल कार है, तो प्रीमियम फ्यूल भरवाना केवल पैसे की बर्बादी होगी.

इन नंबरों पर कर सकते हैं शिकायत 

अगर किसी पेट्रोल पंप पर आपके साथ ऐसी कोई घटना होती है तो आप टोल फ्री नंबर पर कॉल करके उस पेट्रोल पंप की शिकायत कर सकते हैं. 

भारतीय पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर हुई धोखाधड़ी की शिकायत करने के लिए 1800-22-4344 टोल फ्री नंबर का इस्तेमाल करें.

एचपी पेट्रोल पंप की शिकायत के लिए 1800-2333-555 पर कॉल करें और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के पेट्रोल पंप की शिकायत के लिए 1800 -2333-555 पर कॉल कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें:-

बिना पेट्रोल के चलेगी कई किलोमीटर, Mercedes ने अमीरों के लिए पेश की ये बेहतरीन कार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें
जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget