एक्सप्लोरर

बिना पेट्रोल के चलेगी कई किलोमीटर, Mercedes ने अमीरों के लिए पेश की ये बेहतरीन कार

Mercedes AMG C 63 S E Performance Launched: नई मर्सिडीज AMG C 63 S E परफॉर्मेंस में ऑल-ब्लैक थीम और AMG-स्पेशल स्टीयरिंग व्हील दिया गया है. इसका डिजाइन स्टैंडर्ड C-क्लास से थोड़ा हटकर है.

Mercedes AMG C 63 S E Performance: जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज ने भारत में नई कार लॉन्च की है. अपने लाइनअप को बढ़ाते हुए कंपनी ने नई C 63 SE परफॉर्मेंस को लॉन्च किया है. मर्सिडीज की नई कार को हाइब्रिड इंजन और कई सारे नए फीचर्स के साथ लाया गया है. आइए जानते हैं कि मर्सिडीज की इस कार की कीमत, फीचर्स और खासियत क्या है. 

Mercedes AMG C 63 S E Performance को भारत में 1 करोड़ 95 लाख रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है. लॉन्च होने के साथ ही इस कार की बुकिंग आज से शुरू हो गई है, जिसे अगले साल 2025 तक डिलीवर किए जाने की उम्मीद है. 

Mercedes AMG C 63 S E का पावरट्रेन

Mercedes AMG C 63 S E Performance के पावरट्रेन की बात की जाए तो इसमें 2.0-लीटर, फोर-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जोकि 476hp की पावर और 545Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इंजन के साथ 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स को भी जोड़ा गया है. मर्सिडीज की इस सेडान में 6.1kWh बैटरी पैक मिलता है, जिसकी मदद से आप कार को बिना पेट्रोल के 13 किलोमीटर तक चला सकते हैं.

इस कार को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि यह 0-100kph की रफ्तार सिर्फ और सिर्फ 3.4 सेकंड में पकड़ लेती है. कार की टॉप स्पीड को 280Kmph बताया गया है और इसमें 8 तरह के ड्राइव मोड मिलते हैं. 

मर्सिडीज कार का डिजाइन और फीचर्स

कार के डिजाइन की बात करें तो यह स्टैंडर्ड C-क्लास से थोड़ा हटकर डिजाइन रखती है. इसमें 20-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं और आर्च के साथ यह कार काफी आर्कषक दिखती है. इंटीरियर की बात की जाए तो नई मर्सिडीज AMG C 63 S E परफॉर्मेंस में ऑल-ब्लैक थीम और AMG-स्पेशल स्टीयरिंग व्हील दिया गया है. 

Mercedes की इस सेडान में 12.3 इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और हेडअप डिस्प्ले के साथ 15-स्पीकर बर्मेस्टर साउंड सिस्टम मिलता है. सेफ्टी के तौर पर कार में ADAS फीचर के साथ 7 एयरबैग और एक 360 डिग्री कैमरा मिलता है. 

यह भी पढ़ें:-

सिर्फ 2 लाख रुपये में आपके हाथ में होगी Maruti Suzuki Fronx की चाबी, यहां जानें EMI का गणित 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget