एक्सप्लोरर

Traffic Challan: अगर आपने अभी तक गाड़ी का चालान जमा नहीं किया तो कल कर दीजिये, सस्ते में निपट जायेंगे, ये है तरीका

11 फरवरी 2023 को आयोजित होने वाली लोक अदालत का समय सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3:30 बजे तक का रहेगा. इस दौरान कोई भी अपने पेंडिंग चालान को जमा कर सकता है.

Lok Adalat: अब लगभग हर घर में गाड़ी है, चाहे वो टू-व्हीलर हो या फोर-व्हीलर. साथ ही अब ट्रैफिक पुलिस भी यातायात नियमों का पालन कराने के लिए एक से बढ़कर एक लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का उपयोग कर रही है. जिसके चलते जरा सी गलती होने पर ट्रैफिक पुलिस वाहन मालिक के पास चालान भेज देती है. जानकारी के अनुसार, लंबित चालान की संख्या लाखों में है. अगर आपका चालान भी पेंडिंग है, तो कल आप इससे छुटकारा पा सकते हैं, इसके बारे में हम आगे जानकारी देने जा रहे हैं.

लोक अदालत का आयोजन

लाखों की संख्या में पेंडिंग चालान को कम करने के लिए दिल्ली पुलिस कल यानि 11 फरवरी को 2023 को विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ मिलकर लोक अदालत का आयोजन करने जा रही है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस लोक अदालत के जरिये लोगों से उनके पेंडिंग चालान भरने के लिए अपील कर रही है.

चालान जमा करने का समय

11 फरवरी 2023 को आयोजित होने वाली लोक अदालत का समय सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3:30 बजे तक का रहेगा. इस दौरान कोई भी अपने पेंडिंग चालान को जमा कर सकता है.

कब तक के चालान भरे जा सकेंगे

कल आयोजित होने जा रही लोक अदालत में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस या कैमरे के जरिये ऑनलाइन कटा चालान 31 अक्टूबर 2022 से पहले का होने पर आप इसे कल जमा कर सकते हैं. वर्तमान में दिल्ली में पेंडिंग चालान की संख्या 1.79 करोड़ है.

पहले भी हो चुका है लोक अदालत का आयोजन

पिछली साल यानि 2022 में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस चार बार लोक अदालत का आयोजन कर चुकी है. जिनमें 4.38 लाख पेंडिंग चालान का निपटारा किया जा चुका है. कल 2023 के लिए पहली लोक अदालत आयोजित होने वाली है. जिसमें 1.44 लाख चालान और नोटिस को ख़त्म करने का लक्ष्य है.

यह भी पढ़ें :- टाटा के ग्राहकों को झटका! बढ़ाई अपनी किफायती इलेक्ट्रिक कार Tata Tiago EV कीमतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget