एक्सप्लोरर

पैरालंपिक स्टार शीतल देवी ने पैरों से चलाई Mahindra Scorpio, जानिए इस गाड़ी की क्या है खासियत?

Paralympic star Sheetal: पैरा एथलीट शीतल देवी एक वायरल वीडियो में वह सिर्फ अपने पैरों से कार चलाती हुई नजर आ रही हैं. उन्होंने यह एक बार फिर साबित किया कि जज़्बा से हर चुनौती को पार किया जा सकता है.

India's Paralympic star Sheetal Devi: भारत की पैरालंपिक स्टार शीतल देवी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि अगर जज्बा हो, तो कोई भी काम नामुमकिन नहीं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें शीतल देवी को महिंद्रा स्कॉर्पियो को सिर्फ पैरों से चलाते हुए देखा गया. यह वीडियो खुद उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया था.

शीतल ने जिस तरह आत्मविश्वास से अपने दाहिने पैर से स्टीयरिंग और बाएं पैर से ब्रेक और एक्सेलरेटर का इस्तेमाल करते हुए स्कॉर्पियो चलाई, उसने लोगों को चौंका दिया. बता दें कि यह गाड़ी उन्हें महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने गिफ्ट की थी.

Mahindra Scorpio के फीचर्स

महिंद्रा स्कॉर्पियो एक 7-सीटर कॉम्पैक्ट SUV है, जो रियर-व्हील ड्राइव (RWD) और फोर-व्हील ड्राइव (4WD) दोनों विकल्पों में उपलब्ध है. इसमें 2.2 लीटर का mHawk डीजल इंजन और 2.0 लीटर का mStallion पेट्रोल इंजन मिलता है.

यह SUV 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्पों के साथ आती है. सुरक्षा के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग, ड्राइवर की नींद का पता लगाने वाला सिस्टम, ऑटो-डिमिंग रियरव्यू मिरर, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज, फ्रंट पार्किंग सेंसर, सभी चार पहियों में डिस्क ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और हिल-होल्ड कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा स्कॉर्पियो-एन में 17.78 सेमी का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, और 6-स्पीकर साउंड सिस्टम भी मौजूद है.

कैसा है डिजाइन?

डिजाइन की बात करें तो यह SUV सिग्नेचर मस्कुलर लुक, लेटेस्ट LED हेडलैंप, LED टेललैंप और 17 इंच के अलॉय व्हील के साथ आती है. Z8T वेरिएंट में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑटो होल्ड फीचर, और ADAS जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं, जिनमें अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन कीप असिस्ट और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग शामिल हैं. इसके अलावा इसमें सेकंड रो में 1-टच टंबल फंक्शन, थर्ड रो में फोल्ड और टंबल ऑप्शन, और पहली और दूसरी रो में रूफ लैंप जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sheetal Devi (@sheetal_archery)

ये भी पढ़ें:- Most Cheapest EV: देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार कौन-सी है? क्या EMI पर भी खरीद सकते हैं आप 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget