एक्सप्लोरर

भारत का पहला इलेक्ट्रिक स्मॉल कमर्शियल व्हीकल हुआ लॉन्च, सिंगल चार्ज में 250km तक दौड़ेगा

इलेक्ट्रिक कॉमर्शियल व्हीकल M1KA में हल्के वजन की NMC बेस्ड 90kWh की बैटरी है जो सिंगल चार्ज पर 250 किमी की लंबी दूरी तय करती है. बैटरी 4 घंटे में ही डीसी फास्ट चार्जिंग स्टेशनों पर चार्ज हो जाती है.

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के लॉन्च होने का सिलसिला तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है, क्योंकि अब आने वाला समय इन्हीं का होगा. पर्सनल यूज हो या फिर कमर्शियल, अब हर सेगमेंट में इलेक्ट्रिक वाहन आ रहे हैं. एंग्लियन ओमेगा समूह की कंपनी ओमेगा सेकी मोबिलिटी (OSM) ने भारत का पहला इलेक्ट्रिक स्मॉल कमर्शियल व्हीकल (SCV) ‘M1KA‘ को लॉन्च किया है. नया प्रोडक्ट लॉन्च कर ब्रांड अपनी श्रेणी-में-सर्वश्रेष्ठ, भरोसा और कम टीसीओ के साथ लागत का पूरा लाभ देना जारी रखेगा. ओमेगा सेकी मोबिलिटी 2021 की चैथी तिमाही से वाहन की बुकिंग लेना शुरू कर देगी.

250 KM की मिलेगी रेंज
M1KA में हल्के वजन की NMC आधारित 90kWh की बैटरी है जो एक बार चार्ज पर 250 किमी की लंबी दूरी तय करती है. बैटरी 4 घंटे में ही डीसी फास्ट चार्जिंग स्टेशनों पर पूरी चार्ज हो जाती है. वाहन की पेलोड क्षमता 2 टन है इसलिए यह अपनी श्रेणी में सबसे कुशल वाहन होगा. इसके अतिरिक्त वाहन के अगले भाग में 6 लीफ स्प्रिंग्स सस्पेंशन और पीछे 7 सस्पेंशन का मजबूत आधार है. वाहन के अंदर 10 फुट का बड़े लोडिंग एरिया है जो भारी और अधिक वॉल्यूम (आयतन) के माल परिवहन के लिए इसे बहुत उपयुक्त बनाता है.

बिजनेस में होगा फायदा
ओमेगा सेकी मोबिलिटी का हमेशा से इंडिया फर्स्ट में विश्वास रहा है और कंपनी 2020 में गठन के बाद से निरंतर इलेक्ट्रिक वाहन पेश कर परिवहन का स्वच्छ और सतत उपयोगी समाधान देती है. आज ओएसएम के स्वच्छ वाहनों की बेजोड़ श्रृंखला उपलब्ध है. एम1केए पेश कर कंपनी ऐसे ग्राहक वर्ग को लक्षित कर रही है जो वाहन के मालिक-एवं-चालक हैं और बड़े फ्लीट के मालिक भी हैं. ये सभी तेजी से कुछ हासिल करने की चाहत रखते हैं और व्यवसाय में लोगों की इज्जत के साथ लागत पर लाभ और व्यक्तित्व विकास भी चाहते हैं. M1KA एक स्वच्छ ऊर्जा चालित और बहुत उपयोगी पेशकश है जो कोरियर, सामानों की डेलिवरी, ई-कॉमर्स और एफएमसीजी सहित कई कारोबारों में मुनाफा बढ़ाएगा.

वातावरण स्वच्छ बनाना है मकसद
कंपनी के मुताबिक कमर्शियल वाहन के बाजार में ईवी के आगे निकलने की खास वजह लागत पर लाभ, स्थायी समाधान और केंद्र और राज्य सरकार से ज्यादा से ज्यादा  समर्थन मिलना है. वर्तमान में लागू एसओपी और अनुकूल परिवेश प्रेरित करता है कि हम ग्राहकों के लिए नए-नए ईवी पेश करते रहें. कंपनी का कहना है कि ओमेगा सेकी मोबिलिटी में हमारा संकल्प ग्राहकों को विश्वसनीय परिवहन समाधान देना है. पहला इलेक्ट्रिक एससीवी पेश करने से वातावरण स्वच्छ बनाने की हमारी प्रतिबद्धता और मजबूत होगी. 

ये भी पढ़ें

नितिन गडकरी बोले- सिर्फ अमीर ही नहीं हर किसी की सुरक्षा है जरूरी, सस्ती कारों में भी होने चाहिए 6 एयरबैग

Driving license और RC को अब नहीं है साथ रखने की जरूरत, देश में सभी जगह डिजिटली दिखा सकेंगे डॉक्यूमेंट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
Car Dashboard Warning Lights: डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा
डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा
फेस्टिव सीजन से पहले Tata ने दिया झटका, 1 सितंबर से महंगी होंगी कारें
फेस्टिव सीजन से पहले Tata ने दिया झटका, 1 सितंबर से महंगी होंगी कारें
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget