एक्सप्लोरर

Old Car Tips: पुरानी कार खरीदते समय कहीं न खा जाएं धोखा, इन बातों से रहें सावधान

Car Buying Tips: अगर आप भी सेकेंड हैंड कार खरीदने की सोंच रहे तो हम आपको बताने वाले हैं कुछ खास टिप्स के बारे में जो कार खरीदने में मदद करेगी.

Used Cars: कई बार लोग कम बजट के कारण नई कार नहीं खरीद पाते हैं, ऐसे में वह पुरानी कार खरीदना पसंद करते हैं, लेकिन एक पुरानी गाड़ी खरीदना नई गाड़ी से भी कहीं ज्यादा मुश्किल है. क्योंकि इसमें बहुत सी बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है और जरा सी लापरवाही भी आपका बहुत बड़ा नुकसान करा सकती है. इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसी सावधानियों के बारे में जिनको आप पुरानी गाड़ी खरीदते समय जरूर इस्तेमाल करें. 

अच्छे से चेक करें कार 

पुरानी कार खरीदने से पहले उसे एक बार अच्छी तरह पूरी तरह से जरूर चेक कर लेना चाहिए. इससे आपको कार की कमियों का पता लग जाएगा और आप उसके हिसाब से यह तय कर पाएंगे कि आपको गाड़ी के लिए कितना खर्च करना सही रहेगा. 

आरसी करें चेक

पुरानी कार खरीदने से पहले उसके आरसी को जरूर वेरिफाई करें, जिससे आपको कार से संबंधित सभी डिटेल्स पता लग जाएंगी. इसमें यह भी कंफर्म हो जाएगा कि कार बेचने वाला व्यक्ति उसका असली मालिक है या नहीं. साथ ही आपको कार के चालान और बकाया टैक्स की भी पूरी जानकारी मिल जाएगी. जिससे आपको बाद में कोई परेशानी नहीं होगी. 

सर्विस रिकॉर्ड करें चेक 

पुरानी कार खरीदने से पहले उसके सर्विस रिकॉर्ड की भी अच्छे से जांच कर लें, इससे आपको कार के एक्सीडेंट या बदले हुए पार्ट की जानकारी मिल जाएगी. जिससे कार विश्वसनीयता मजबूत करने में सहायता मिलती है. 

इंश्योरेंस की करें जांच 

कार के इंश्योरेंस रिकार्ड की भी जरूर जांच कर लें, इससे यदि कोई एक्सीडेंट क्लेम किया गया है तो उसकी भी पूरी जानकारी आपको मिल जाएगी. इससे कार की रियल वैल्यू भी पता लग जाएगी.  

चलाकर देखें गाड़ी 

पुरानी कार को खरीदने के बेहतर होगा कि पहले आप इसे चलाकर देख लें और हो सके तो मैकेनिक से भी चेक करवा लें. गाड़ी के इंजन की आवाज और अन्य पुर्जों से आने वाली आवाजों से काफी हद तक गाड़ी की कंडिशन का अंदाजा लग जाता है. 

जरूर करवाएं आरसी ट्रांसफर 

जब भी कोई पुरानी कार खरीदें तो सबसे पहले उसका आरसी ट्रांसफर करवाएं इससे बाद में आपको ओनरशिप से संबंधित किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें :- देखिए ओला एस1 का रिव्यू, बेहतरीन रेंज के साथ है कंपनी का सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगे पेट्रोल और E20 की क्यों लेनी टेंशन? जल्द आ रहीं ये CNG कारें
महंगे पेट्रोल और E20 की क्यों लेनी टेंशन? जल्द आ रहीं ये CNG कारें
Glanza का नया रूप, बलेनो जैसे फीचर्स और नया इंजन उड़ाएगा होश
Glanza का नया रूप, बलेनो जैसे फीचर्स और नया इंजन उड़ाएगा होश
कार के टायर में हवा भरवाते वक्त न करें ये गलती, घट जाता है माइलेज
कार के टायर में हवा भरवाते वक्त न करें ये गलती, घट जाता है माइलेज
PUC बनवाने जा रहे हैं तो जान लें ये गाइडलाइन, सरकार का सख्त आदेश
PUC बनवाने जा रहे हैं तो जान लें ये गाइडलाइन, सरकार का सख्त आदेश

वीडियोज

Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम की फीयर फाइल्स ! | ABP News | Sansani
Gujarat के Vadodra से कंपा देने वाली खबर..पानी से भरा सड़क.. गड्ढे में गिरी महिला और फिर..
Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम में ना महिलाएं सुरक्षित ना 'वॉर वेटरन'! | Janhit | Delhi
Jaipur में चमत्कारी मेंहदी के लिए मारामारी !। Janhit With Chitra Tripathi
BRICS Summit के घोषणा पत्र का असर !, पीछे हटा चीन !। ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी के भारत की मजबूत
'मोदी के भारत की मजबूत "कन्वेनिंग पावर"', ब्रिक्स समिट की सफलता पर बोले जयशंकर
गोंडा हत्याकांड के बीच माता प्रसाद पांडे से मिले संजय निषाद, सियासी हलचल तेज
गोंडा हत्याकांड के बीच माता प्रसाद पांडे से मिले संजय निषाद, सियासी हलचल तेज
पहले क्या करती थीं रिद्धिमा कपूर? 45 की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू
पहले क्या करती थीं रिद्धिमा कपूर? 45 की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव; जानें डिटेल
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
'एक ही डंडे से सबको हांकने...', UCC पर बोले देवबंद के उलेमा कारी इसहाक गोरा
'एक ही डंडे से सबको हांकने...', UCC पर बोले देवबंद के उलेमा कारी इसहाक गोरा
दीदी को काटा डांस का सुलेमानी कीड़ा, रेलवे स्टेशन पर मचाया तांडव
दीदी को काटा डांस का सुलेमानी कीड़ा, रेलवे स्टेशन पर मचाया तांडव
Smart Band और Smartwatch में क्या अंतर, किसे खरीदने में फायदा?
Smart Band और Smartwatch में क्या अंतर, किसे खरीदने में फायदा?
Embed widget