एक्सप्लोरर

Ola S1 New Variant: 2 नए कलर ऑप्शंस में आएगा ओला एस 1 का नया वेरिएंट, अगले महीने होगी लॉन्चिंग

ओला के एस 1 स्कूटर के नए वेरिएंट का मुकाबला एथर 450एक्स से हो सकता है. इसमें प्रति चार्ज 146 किलोमीटर की रेंज मिलती है. हालांकि अभि S1 के नए वेरिएंट की डिटेल्स का खुलासा नहीं हुआ है.

Ola Electric: ओला इलेक्ट्रिक ने पुष्टि की है कि वह S1 को दो नई वाइब्रेंट कलर स्कीम- लाइम ग्रीन और इलेक्ट्रिक ब्लू में पेश करेगी. इसके अलावा, कंपनी नए वेरिएंट के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल लाइनअप में भी विस्तार करेगी. ये दोनों अपडेट जुलाई 2023 में #endICEAge इवेंट में पेश किए जाएंगे.

इन रंगों में है उपलब्ध

नए रंगों को इलेक्ट्रिक स्कूटर के सभी तीन वेरिएंट - एस1 स्टैंडर्ड, एस1 प्रो और एस1 एयर पर पेश किए जाने की उम्मीद है. फिलहाल यह 11 कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है, जिसमें लिक्विड सिल्वर, जेट ब्लैक, एन्थ्रेसाइट ग्रे, मैट ब्लैक, कोरल ग्लैम, गेरुआ, पोर्सिलेन व्हाइट, मिडनाइट ब्लू, मार्शमैलो, नियो मिंट और मिलेनियल पिंक शामिल हैं. 

ओला बना रही है नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट 

हाल ही में बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी ओला ने अपनी गीगाफैक्ट्री का निर्माण कार्य शुरू किया है. यह प्लांट भारत की सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट होगी, जिससे देश में इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी के स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा. ओला की यह नया उत्पादन प्लांट तमिलनाडु के कृष्णागिरी में 115 एकड़ में फैला होगा. कंपनी ने पुष्टि की है कि यहां से अगले साल की शुरुआत से उत्पादन चालू हो जाएगी.  इसकी उत्पादन क्षमता 5GWh (बैटरी सेल) होगी, और अपनी पूरी क्षमता पर, इसकी क्षमता 100GWh होगी. पिछले साल कंपनी ने इस बैटरी इनोवेशन सेंटर को स्थापित करने के लिए $500 मिलियन (लगभग 4,000 करोड़ रुपये) के निवेश की घोषणा की थी.

कंपनी बढ़ा रही है अपना नेटवर्क

ओला इलेक्ट्रिक का लक्ष्य आने वाले महीनों में अपने बिक्री नेटवर्क को बढ़ाकर 1,000 टचप्वाइंट तक ले जाना है, और लोगों तक अपनी ईवी पहुंच को 1-2% से बढ़ाकर 8-10% करने के लिए कंपनी टियर I और टियर II शहरों में अपने एक्सपीरियंस सेंटर स्थापित कर रही है.

कंपनी का फ्यूचर प्लान

इसके साथ ही ओला इलेक्ट्रिक हर महीने 50,000 यूनिट्स के उत्पादन के लक्ष्य को लेकर चल रही है. ओला अपनी ई-स्कूटर और प्रीमियम ई-बाइक सहित नए इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की एक सीरीज लाने की योजना पर काम कर कर रही है. इलेक्ट्रिक बाइक लाइनअप में कंपनी एक क्रूजर, एक एडवेंचर टूरर, एक स्पोर्ट्स बाइक, एक रोड बाइक और एक मास-मार्केट बाइक लाने की तैयारी कर रही है. 

एथर 450एक्स से होगा मुक़ाबला

ओला के एस 1 स्कूटर के नए वेरिएंट का मुकाबला एथर 450एक्स से हो सकता है. इसमें प्रति चार्ज 146 किलोमीटर की रेंज मिलती है. हालांकि अभि S1 के नए वेरिएंट की डिटेल्स का खुलासा नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें :- किआ कर रही है कई नए अपडेटेड मॉडल्स को लाने की तैयारी, मिलेंगे बड़े बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV, लिस्ट में ये नाम शामिल
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV
अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget