एक्सप्लोरर

Kia Motors: किआ कर रही है कई नए अपडेटेड मॉडल्स को लाने की तैयारी, मिलेंगे बड़े बदलाव 

किआ कैरेंस एमपीवी का मुकाबला सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली मारुति सुजुकी अर्टिगा से होता है. जिसमें एक 1.5L के- सीरीज पेट्रोल इंजन मिलता है. साथ ही यह कार सीएनजी वर्जन में भी उपलब्ध है.

Upcoming Kia Cars: किआ इंडिया अगले कुछ महीनों में अपने कई प्रोडक्ट्स को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है, जिसमें कम से कम चार अपडेटेड मॉडल उत्पादन के लिए तैयार हैं. जिसमें   बहुप्रतीक्षित सेल्टोस एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को जुलाई में लॉन्च किया जाएगा. इसके बाद सितंबर में कैरेंस फेसलिफ्ट और दिसंबर में सोनेट फेसलिफ्ट को लॉन्च किया जा सकता है. इसके अलावा, फोर्थ जेनरेशन किआ कार्निवल भी 2024 की पहली छमाही में देश में लॉन्च की जाएगी. 

किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट

2023 किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट 4 जुलाई को भारत में लॉन्च होगी, जिसमें एक नए 160bhp पॉवर वाले 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प दिया जाएगा. इसे DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा. हालाँकि, यह इंजन-गियरबॉक्स का कॉम्बिनेशन केवल जीटी लाइन ट्रिम के साथ ही पेश किया जा सकता है. जबकि मौजूदा 1.5L नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और डीजल इंजन को बरकरार रखा जाएगा. इस एसयूवी के जीटी लाइन वेरिएंट को ADAS तकनीक से लैस किया जा सकता है और इसके मिड-स्पेक ट्रिम में एक पैनोरमिक सनरूफ मिलेगा. सेल्टोस में पहली बार डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और एक नए कंट्रोल पैनल को शामिल किया जाएगा. साथ ही इसमें बाहरी तौर पर भी काफी बदलाव किए जाएंगे. 

किआ कैरेंस फेसलिफ्ट

2023 किआ कैरेंस में भी ADAS तकनीक से लैस किया जा सकता है. यह एमपीवी अपनी बेहतरीन फीचर्स और वैल्यू फॉर मनी प्रोडक्ट के रूप में जानी जाती है. इसमें एक नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक अपडेटेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नई सीट अपहोल्स्ट्री और एक पैनोरमिक सनरूफ मिलने की उम्मीद है. नई अपडेटेड किआ सोनेट फेसलिफ्ट के अंदर और बाहर बहुत कम बदलाव मिलने की संभावना है. इसमें मौजूदा इंजन सेटअप को बरकरार रखा जाएगा. 

न्यू जेनरेशन किआ कार्निवल

इस साल ऑटो एक्सपो में किआ KA4 के रूप में नई पीढ़ी की किआ कार्निवल को प्रदर्शित किया गया था. इसमें कंपनी का नया डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलेगा. इस एमपीवी का साइज पहले से बड़ा होगा और इसे एडीएएस सेफ्टी सिस्टम से लैस किया जा सकता है. इसके मुख्य फीचर अपग्रेड में एक नया डुअल-टोन इंटीरियर थीम, एक डुअल 12.3-इंच स्क्रीन सेटअप, नया रियर पैसेंजर व्यू एंड टॉक फीचर समेत और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा.

किससे होता है मुकाबला

किआ कैरेंस एमपीवी का मुकाबला सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली मारुति सुजुकी अर्टिगा से होता है. जिसमें एक 1.5L के- सीरीज पेट्रोल इंजन मिलता है. साथ ही यह कार सीएनजी वर्जन में भी उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें :- डुकाटी ने लॉन्च की मोटरसाइकिल, इस एक बाइक की कीमत में आ जायेंगी 3 स्कॉर्पियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata Sierra EV या Petrol-Diesel? खरीदने से पहले जान लें सबसे बड़ा अंतर
Tata Sierra EV या Petrol-Diesel? खरीदने से पहले जान लें सबसे बड़ा अंतर
EV Charging: आपका घर EV चार्जिंग के लिए फिट है या नहीं, कार खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
आपका घर EV चार्जिंग के लिए फिट है या नहीं, कार खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
कार की छत पर लगा Shark Fin सिर्फ डिजाइन नहीं, करता है ये बड़ा काम
कार की छत पर लगा Shark Fin सिर्फ डिजाइन नहीं, करता है ये बड़ा काम
SUV खरीदकर भी नहीं कर सकते Off-Roading, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
SUV खरीदकर भी नहीं कर सकते Off-Roading, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी
दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती, बोलीं- 'इंशा अल्लाह...'
अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती, बोलीं- 'इंशा अल्लाह...'
जम्मू-कश्मीर में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, CM अब्दुल्ला की टीम में 3 नए चेहरे होंगे शामिल
जम्मू-कश्मीर में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, CM अब्दुल्ला की टीम में 3 नए चेहरे होंगे शामिल
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Super Subbu Review: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज, अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाती फिर संभलती कहानी
सुपर सुब्बू रिव्यू: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
EV Charging: आपका घर EV चार्जिंग के लिए फिट है या नहीं, कार खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
आपका घर EV चार्जिंग के लिए फिट है या नहीं, कार खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
Childhood Trauma: माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
Embed widget