एक्सप्लोरर

सिर्फ 500 रुपये में बुक कर सकते हैं OLA का ये नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, रेंज से लेकर कीमत तक जानें सबकुछ

OLA New Electric Scooter Gig: ओला इलेक्ट्रिक ने मार्केट में दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए हैं. ओला Gig और Gig+ की मार्केट में एंट्री हो गई है. इन स्कूटर की कीमत 50 हजार रुपये से भी कम है.

OLA Gig Price And Features: ओला ने अपना पहला B2B ओरिएंटेड इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च कर दिया है. ये स्कूटर दो वेरिएंट्स Gig और Gig+ में मार्केट में आया है. इन दोनों ही वेरिएंट्स की कीमत 50 हजार रुपये से भी कम है. इस ईवी को कॉमर्शियल टू-व्हीलर के तौर पर डिजाइन किया गया है. इस स्कूटर में एक लंबी सीट दी गई है, जिस पर एक शख्स आसानी से बैठ सकता है और इसके साथ ही अपने साथ वे एक बड़े कैरियर को भी ले जा सकता है.

OLA के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर

ओला Gig में 250 वाट की मोटर लगी है, जिससे स्कूटर को 25 kmph की टॉप-स्पीड तक दौड़ाया जा सकता है. इसका मतलब ये है कि इस स्कूटर को चलाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की भी जरूरत नहीं है. ओला का ये ईवी Yulu मॉडल्स को कड़ी टक्कर दे सकता है, जिन्हें आजकल बड़े-बड़े शहरों में लोग घूमने के लिए इस्तेमाल करते हैं.

ओला Gig+ ज्यादा पावरफुल इलेक्ट्रिक स्कूटर है. इस ईवी में 1.5 kW की मोटर लगी है, जिससे इस स्कूटर को 45 kmph की स्पीड तक दौड़ाया जा सकता है. इस स्कूटर को सड़क पर उतारने से पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा.

सिर्फ 500 रुपये में बुक कर सकते हैं OLA का ये नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, रेंज से लेकर कीमत तक जानें सबकुछ

OLA Gig की रेंज

ओला के ये दोनों ही इलेक्ट्रिक स्कूटर एक सिंगल रिमूवेबल 1.5 kWh के बैटरी पैक के साथ आते हैं. लेकिन अगर आप Gig+ लेते हैं तो आपको दो बैटरी पैक का ऑप्शन भी मिल सकता है. ओला Gig सिंगल बैटरी पैक के साथ 112 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करता है. वहीं Gig+ सिंगल बैटरी पैक के साथ 81 किलोमीटर की रेंज देगा. अगर आप दो बैटरी पैक के साथ इसे लेते हैं तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ सिंगल चार्जिंग में 157 किलोमीटर की दूरी तय की जा सकती है.

OLA Gig और Gig+ की कीमत

ओला Gig की शुरुआत एप-बेस्ड एक्सिस के साथ की जा सकती है. कंपनी का दावा है कि इन स्कूटर को जल्दी ही चार्ज किया जा सकता है. लेकिन अभी चार्जिंग टाइम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. ओला Gig की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये और Gig+ की स्टार्टिंग प्राइस 49,999 रुपये है. कंपनी अप्रैल 2025 से इन ईवी को डिलीवर करना शुरू कर सकती है. केवल 500 रुपये में इस स्कूटर के लिए बुकिंग की जा सकती है.

सिर्फ 500 रुपये में बुक कर सकते हैं OLA का ये नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, रेंज से लेकर कीमत तक जानें सबकुछ

यह भी पढ़ें

682 km की रेंज, शानदार डिजाइन और बेहतरीन फीचर्स, Mahindra ने फाइनली लॉन्च की अपनी दो नई इलेक्ट्रिक SUV

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Electric Vehicle Fire: इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget