एक्सप्लोरर

Mercedes Benz GLC: कुछ ही हफ्तों में लॉन्च होगी नई पीढ़ी की मर्सिडीज बेंज जीएलसी, जानिए फीचर्स और इंजन की डिटेल्स

इसके इंजन विकल्पों में एक स्टैंडर्ड 9-स्पीड ऑटोमेटिक और 4मैटिक के साथ एक 2.0 लीटर पेट्रोल और एक 2.0 लीटर डीजल इंजन मिलेगा. दोनों इंजनों में 48V इंटीग्रेटेड स्टार्टर मोटर दिया गया है.

New Generation Mercedes GLC: मर्सिडीज-बेंज भारतीय बाजार में अपनी न्यू जेनरेशन जीएलसी एसयूवी लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इस एसयूवी की लॉन्चिंग कुछ ही हफ्तों में होने के आसार हैं. पूरी तरह से कवर्ड इस कार के टेस्टिंग मॉडल के कुछ स्पाई तस्वीरों से इसमें किए गए कुछ बदलाव नजर आते हैं. 

डिजाइन और इंटीरियर

न्यू जेनरेशन जीएलसी नए एक्सटीरियर और इंटीरियर के साथ बड़ी और अधिक लग्ज़री है. नए फ्रंट-एंड और ग्रिल के साथ इसके एक्सटीरियर में एक शार्प लुक मिलता है, साथ ही इसकी रियर स्टाइलिंग भी काफी स्मूद है. यह ज्यादा लंबी, अधिक प्रीमियम और नई पीढ़ी की मर्सिडीज डिजाइन लैंग्वेज से काफी से मिलती जुलती है. इसके इंटीरियर में बड़े बदलाव किए गए हैं, इसमें पोर्ट्रेट टचस्क्रीन के साथ एक नया रूप दिया गया है, जैसा कि प्रमुख एस-क्लास सहित अन्य कई नई मर्सिडीज कारों में देखा गया है. इसमें नया डिजिटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर भी दिया गया है. नई सी-क्लास की तरह ही इसका इंटीरियर भी टेक्नोलॉजी से भरपूर और क्लासी है. रियर सीट पर भी लेगरूम साइज को और बढ़ाया गया है. साथ ही बूट स्पेस भी पहले से बड़ा है.

Mercedes Benz GLC: कुछ ही हफ्तों में लॉन्च होगी नई पीढ़ी की मर्सिडीज बेंज जीएलसी, जानिए फीचर्स और इंजन की डिटेल्स

पावरट्रेन और लॉन्च

इसके इंजन विकल्पों में एक स्टैंडर्ड 9-स्पीड ऑटोमेटिक और 4मैटिक के साथ एक 2.0 लीटर पेट्रोल और एक 2.0 लीटर डीजल इंजन मिलेगा. दोनों इंजनों में 48V इंटीग्रेटेड स्टार्टर मोटर दिया गया है. जीएलसी भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली मर्सिडीज-बेंज एसयूवी रही है और नए वर्जन से इसकी लोकप्रियता में और वृद्धि होने की उम्मीद है. यह एसयूवी ग्लोबल मार्केट में भी कंपनी के लिए बेस्ट सेलर रही है. इसलिए यह नई एसयूवी भारत के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है. इसकी कीमत पहले से कुछ अधिक होने की उम्मीद है, लेकिन इसमें कीमत के लिहाज से कई बड़े बदलाव भी किए जाएंगे. हम अगले कुछ हफ्तों में इसके बारे में और अधिक डिटेल्स सामने आने की उम्मीद कर रहे हैं. इसके अलावा मर्सिडीज-बेंज कुछ दिनों में नई पीढ़ी के एसएल रोडस्टर को लॉन्च करेगी, हालांकि बिक्री के लिहाज से नई जेनरेशन की जीएलसी कंपनी के लिए बड़ी लॉन्चिंग हो सकती है.

Mercedes Benz GLC: कुछ ही हफ्तों में लॉन्च होगी नई पीढ़ी की मर्सिडीज बेंज जीएलसी, जानिए फीचर्स और इंजन की डिटेल्स

यह भी पढ़ें :- भारत में बनेगी कीवे एसआर 125 और एसआर 250, इस साल के अंत तक शुरू होगा उत्पादन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget